EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय वैज्ञानिक राजीव जोशी को ‘इन्वेंटर ऑफ ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक राजीव जोशी को प्रतिष्ठित ‘इन्वेंटर ऑफ ईयर’ पुरस्कार दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को बढ़ावा देने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्षमताओं को बेहतर बनाने में योगदान के लिए दिया गया है.

राजीव जोशी IIT मुंबई के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से एमएस की डिग्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क से मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री हासिल की है. वह न्यूयॉर्क में IBM थॉमसन वाटसन शोध केंद्र में काम करते हैं.
उन्होंने वैश्विक संचार और स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित कई आविष्कार किए हैं. अमेरिका में उनके नाम 250 से अधिक पेटेंट दर्ज हैं.

इन्वेंटर ऑफ ईयर: एक दृष्टि

इन्वेंटर ऑफ ईयर पुरस्कार प्रत्येक वर्ष समाज के प्रति आविष्कारक के योगदान को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है. यह पुरस्कार न्यूयार्क बौद्धिक संपदा कानून संघ (New York Intellectual Property Law Association- NYIPLA) दारा प्रदान किया जाता है.

जेके राउलिंग ने अपनी नई बाल पुस्तक ‘द इकाबॉग’ का इन्टरनेट संस्करण जारी किया

ब्रिटिश लेखिका जेके राउलिंग ने 26 मई को अपनी नई बाल पुस्तक (children’s book) ‘द इकाबॉग’ (The Ickabog) का इन्टरनेट संस्करण जारी किया. इस पुस्तक के कहानियों को 10 जुलाई तक प्रत्येक दिन किस्तों (instalments) में theickablog.com पर मुफ्त में प्रकाशित की जाएगी. इसका आधिकारिक प्रकाशन नवंबर 2020 में किया जायेगा.

जे.के. रोलिंग

जेके रोलिंग का पूरा नाम जोन कैथलीन रोलिंग (Joanne Kathleen Rowling) है. वह एक ब्रिटिश लेखिका हैं. अंग्रेज़ी में लिखा उनका उपन्यास- श्रृंखला ‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) 21वी सदी का सबसे मशहूर उपन्यासों में से एक है. हैरी पॉटर में एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है. इन उपन्यासों पर इन्हीं नामों की 8 हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं.

हैरी पॉटर श्रृंखला का पहला उपन्यास ‘हैरी पॉटर और द फिलोस्फर स्टोन’ 1997 में प्रकाशित हुआ था. जेके रोलिंग ने 2012 में वयस्कों के लिए अपना पहला उपन्यास ‘द कैजुअल वेकेंसी’ (The Casual Vacancy) और 2013 में उन्होंने ‘रॉबर्ट गैलब्रेथ’ नाम से एक अपराध उपन्यास प्रकाशित किया था.


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चम्‍बा में बनाई गई सुरंग का उद्घाटन किया

केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना के तहत चम्‍बा में बनाई गई 440 मीटर लम्‍बी सुरंग का 26 मई को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया.

चम्‍बा सुरंग से चारधाम राजमार्ग (NH 94) के ऋषिकेश-धारसू और गंगोत्री मार्ग के यात्रियों के समय में काफी बचत होगी. इससे चम्‍बा में भीड-भाड से राहत मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढावा मिलेगा.

चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना

चारधाम राजमार्ग विकास परियोजना की आधारशिला 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी. इस परियोजना के तहत वर्तमान में उत्तराखंड में लगभग 12,000 करोड़ रुपये के लागत से इस राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का निर्माण किया जा रहा है.

इस परियोजना के तहत लगभग 889 किलोमीटर लम्‍बे राष्‍ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जाना है. इसमें से गंगोत्री और बद्रीनाथ से लगे 250 किलोमीटर लम्‍बे सडक मार्ग के निर्माण का कार्य सीमा सडक संगठन (BRO) को सौंपा गया है.


वायुसेना ने LCA तेजस के साथ नए स्‍क्‍वाड्रन नंबर-18 ‘फ़्लाइंग बुलेट्स’ का शुभारंभ

वायुसेना ने हल्‍के लड़ाकू विमान LCA तेजस के साथ अपने नए स्‍क्‍वाड्रन नंबर-18 ‘फ़्लाइंग बुलेट्स’ के संचालन का शुभारंभ किया. वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कोयम्‍बटूर के निकट सुलूर वायुसेना अड्डे में इसकी शुरूआत की.

फ़्लाइंग बुलेट्स आधुनिक बहुउद्देश्‍यीय लड़़ाकू विमान LCA तेजस के साथ संचालित होने वाली वायुसेना की दूसरी स्‍क्‍वाड्रन के रूप में काम करेगी. तेजस के साथ संचालित पहली स्‍क्‍वाड्रन का नाम नंबर-45 ‘फ़्लाइंग डैगर्स’ है जिसका मुख्‍यालय भी सुलूर वायुसेना अड्डा ही है.

नम्‍बर-18 स्‍क्‍वाड्रन

नम्‍बर-18 स्‍क्‍वाड्रन का गठन 1965 में हुआ था और श्रीनगर से संचालित और वहां उतरने वाला यह पहला स्‍क्‍वाड्रन था. इस स्‍क्‍वाड्रन से कुछ सैनिकों को 1971 में पाकिस्‍तान के साथ युद्ध के दौरान परमवीर चक्र से सम्‍मानित किया गया था. इस स्‍क्‍वाड्रन को इस वर्ष सुलूर बेस में 1 अप्रैल से फिर शुरू किया गया है.

LCA तेजस

यह देश में ही निर्मित LCA तेजस चौथी पीढ़ी का लडाकू विमान है. इसे हिंदुस्‍तान एरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया. LCA तेजस हल्‍के लड़ाकू विमान को सभी मानकों के साथ पूर्ण संचालन की मंजूरी मिल गयी है.

इस विमान में फ्लाई बाई वायर उड़ान नियंत्रित प्रणाली, एकीकृत डिजिटल वैमानिकी और बहुआयामी रडार प्रणाली है. इस सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को अपनी तरह का सबसे हल्‍का और सबसे छोटा विमान माना जा रहा है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

सैन्‍य कमांडर सम्‍मेलन का आयोजन

प्रत्येक दो वर्ष पर होने वाले सैन्‍य कमांडर सम्‍मेलन का पहला चरण 27 मई से दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. यह सम्मलेन 29 मई तक चलेगा. कोरोना संकट के कारण यह सम्‍मेलन अप्रैल में नहीं हो सका था और अब इसे दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है. दूसरा चरण जून के अंतिम सप्‍ताह में शुरू होगा.

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्‍यतिथि

27 मई को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वर्ष 1964 में 27 मई को उनका निधन हुआ था.

मेजर सुमन गवानी को ‘संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर’ अवार्ड

भारतीय सेना में मेजर सुमन गवानी को ‘संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर’ अवार्ड 2019 के लिए चुना गया है. सुमन पहली भारतीय हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित करेंगे. सुमन भारतीय सेना के लिए दक्षिण सूडान में एक सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में संयुक्त राष्ट्र के मिशन पर तैनात रही हैं.

Hubble से भी ज्यादा तेज स्पेस टेलिस्कोप WFIRST

अमेरिकी स्पेस एजेंसी (NASA) अब Hubble से भी ज्यादा तेज स्पेस टेलिस्कोप WFIRST (Wide Field InfraRed Survey Telescope) का ऐलान करेगा. इसकी क्षमता मौजूदा Hubble स्पेस टेलिस्कोप से 100 गुना ज्यादा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top