EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत में पहला संस्थागत वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र IDRC का उद्घाटन

भारत में हाल ही में पहला संस्थागत वैकल्पिक विवाद समाधान (alternate dispute resolution) केंद्र का उद्घाटन किया गया है. इस केंद्र का नाम ‘भारतीय विवाद समाधान केंद्र’ (Indian Dispute Resolution Centre-IDRC) है. इसका उद्घाटन सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक न्यायालय के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एके सिकरी ने किया था.

IDRC भारत में अपनी तरह का पहला संस्थागत ADR (alternate dispute resolution) केंद्र है, जो ई-पंच निर्णय, ई-मध्‍यस्‍थता और ई-समाधान पोर्टल के जरिए ऑफलाइन सुविधा प्रदान करता है. यह पूरी तरह से कागज रहित विवाद के समाधान का माहौल प्रदान करता है.

IDRC के पैनल में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों के पूर्व जज, वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व नौकरशाह, सीए, आर्किटेक्ट, कॉर्पोरेट लीडर और अन्‍य लोग शामिल हैं.

IDRC एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में स्थापित किया गया है

  • IDRC को एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में स्थापित किया गया है. यह देश और दक्षिण एशिया में अद्वितीय और नया रास्‍ता बनाने वाला संस्थागत वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (ADR) है.
  • IDRC एक अनूठा मिश्रण के रूप में दोनों ऑफलाइन बुनियादी ढांचे के साथ-साथ ऑनलाइन E-ADR प्लेटफार्म प्रदान करता है. IDRC की वेबसाइट (www.theidrc.com) है.
  • IDRC के पास मध्यस्थता, समाधान और सुलह के लिए प्रारंभिक स्‍तर पर तटस्थ मूल्यांकन और विशेषज्ञ निर्धारण के लिए अत्याधुनिक ADR बुनियादी ढांचा मौजूद है.
  • IDRC का मुख्‍य कायार्लय नई दिल्ली के कनॉट प्लेस क्षेत्र में होगा. साथ ही देश में रणनीतिक वाणिज्यिक स्थानों पर केंद्र रहेगा.

भारत और इस्रायल बीच वैज्ञानिक सहयोग पर उच्‍च स्‍तरीय बैठक

भारत और इस्रायल बीच वैज्ञानिक सहयोग के बारे में एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक 25 मई को हुई. इस बैठक में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), तथा राष्‍ट्रीय जीव विज्ञान केन्‍द्र के अन्‍य वरिष्‍ठ प्रतिनिधियों ने इस बैठक में हिस्‍सा लिया. इस्रायल की ओर से वहां के रक्षा अनुसंधान और विकास निदेशालय के वरिष्‍ठ प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया.

बैठक में लिए गये निर्णय के तहत दोनों देश कोरोना वायरस की तेजी से जांच करने वाली प्रणाली विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे. तीव्र जांच प्रणाली का लक्ष्‍य बड़े पैमाने पर सामान्‍य स्थिति कायम करने में मदद करना है. प्रस्‍तावित प्रणाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा टेक्‍नोलॉजी पर अधारित होगी.


उत्तर प्रदेश में कामगारों को रोजगार देने में मदद के लिए प्रवासी आयोग बनाने का फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कामगारों को रोजगार देने में मदद के लिए प्रवासी आयोग (माइग्रेशन कमीशन) बनाने का फैसला किया है. यह आयोग बीमा, सामाजिक सुरक्षा, दोबारा रोजगार में सहायता और बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान जैसे मुद्दे पर विचार करेगा.

प्रस्तावित आयोग श्रमिकों का सामाजिक आर्थिक और विधिक समर्थन सुनिश्चित करने के लिए श्रमिकों के अधिकार पर विचार करेगा, उनके शोषण पर रोक लगाएगा और उन्हें आधिकारिक ढांचे में लाने का प्रयास करेगा. जिन राज्यों को उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के उपयोग की आवश्यकता होगी उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी.

राज्य में करीब 25 लाख प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार अऩ्य राज्यों से उत्तर प्रदेश वापस आ चुके हैं.


25 मई: विश्व थायराइड दिवस

प्रत्येक वर्ष 25 मई को दुनियाभर में ‘विश्व थायराइड दिवस’ (World Thyroid Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य थायराइड की रोकथाम और इसके उपचार के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है

वर्ष 2008 में अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन (ATA) और यूरोपियन थायराइड एसोसिएशन (ETA) ने प्रत्येक वर्ष 25 मई को विश्व थायराइड दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. पहली बार विश्व थायराइड दिवस 25 मई 2009 को मनाया गया था.

थायराइड (थायराइड ग्रंथि) क्या है?

थायराइड सबसे बड़ी अंतःस्रावी ग्रंथियों में से एक हैं. यह गर्दन में स्थित तितली के आकार की ग्रंथि है. यह स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके द्वारा उत्पादित हार्मोन शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

कोविड-19 संकट पर अमेरिका-चीन तनाव

कोविड-19 संकट पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण चीन का चरित्र उजागर हो चुका है. उन्होंने कहा कि, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की दुनियाभर में आधिपत्य जमाने की आकांक्षा को भी देखा है. यह बेल्ट एन्ड रोड परियोजना के जरिये किया जा रहा हो या सरकार द्वारा प्रायोजित अन्य कामों के जरिये किया जा रहा हो. पोम्पिओ ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दिसंबर से लेकर इस साल फरवरी तक कोरोना वायरस के बारे में दुनिया से जानकारी छिपाने का काम किया है.

अमेरिका पाकिस्तान को 60 लाख डॉलर देगा

अमेरिका ने कहा कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के पाकिस्तान के प्रयासों में मदद के लिए उसे 60 लाख डॉलर देगा. यह धनराशि पाकिस्तान को उन स्वास्थ्यकर्मियों को और प्रशिक्षण देने में काम आएगी जो अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर हालत वाले मरीजों की देखभाल करते हैं, इससे चिकित्सा केन्द्रों में कोरोना वायरस फैलने से रुकेगा.

रक्षा मंत्री ने की SIDM, MSME के ई-कॉन्क्लेव की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ राष्ट्र की लड़ाई में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) और अन्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की है. उन्होंने नई दिल्‍ली में SIDM, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस MSMI ई-कॉन्क्लेव के माध्यम से संबोधित करते हुए आज यह बात कही.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top