EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

दवा नियामक प्रणाली में सुधार के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया

भारत की दवा नियामक प्रणाली में सुधार के लिए सरकार ने विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. इस समिति के गठन का उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे का सामना करते हुए, दवाओं की स्वीकृति प्रक्रिया, अनुसंधान और टीका विकास को गति देना है.

यह समिति वर्तमान दवा नियामक प्रणाली का अध्ययन करेगी और सुधारों की अनुशंसा सौंपेगी ताकि प्रणाली को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढाला जा सके और इसे अधिक प्रभावी बनाया जा सके. समिति दुनिया भर की बेहतरीन कार्यप्रणाली के साथ ही घरेलू जरूरतों और केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) को सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए अपनी सिफारिश सरकार को देगी.

राजेश भूषण इस समिति के अध्यक्ष होंगे

स्वास्थ्य मंत्री के स्पेशल ओन ड्यूटी (OSD) अधिकारी, राजेश भूषण इस समिति के अध्यक्ष होंगे. इस समिति में भारत के शीर्ष दवा एवं टीका उद्यमियों के साथ ही फार्मास्यूटिकल विभाग, बायोटेक्नोलॉजी विभाग, भारतीय फार्माकोपिया आयोग, भारतीय फार्मास्यूटिकल गठबंधन, ICMR के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही AIIMS के जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होंगे. भारत के संयुक्त औषधि नियंत्रक डॉ ईश्वरा रेड्डी विश्व की सर्वोत्तम कार्यप्रणाली को अपनाने में समिति के काम में सहयोग करेंगे.

खेल को उद्योग का दर्जा देने वाला भारत का पहला राज्या बना मिजोरम

मिजोरम मंत्रिमंडल ने राज्य में खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में खेलों को उद्योग का दर्जा दिया है. राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में खेल और युवा मामले के विभाग के प्रस्ताव ‘खेल को उद्योग का दर्जा देने’ को मंजूरी दी गयी.

निवेश को आकर्षित कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिजोरम ने खेल को उद्योग का दर्जा दिया है. मिजोरम ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है.


हॉकी के जाने-माने खिलाड़ी बलबीर सिंह दोसांझ का निधन

हॉकी के जाने-माने खिलाड़ी बलबीर सिंह दोसांझ का 25 मई को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे तीन बार के ओलम्पिक स्‍वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे.

  • देश के महानतम खिलाडियों में से एक बलबीर सिंह दोसांझ 1948 लंदन, 1952 हेल्फिंग की और 1956 मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे. 1956 के ओलंपिक में, वह भारतीय टीम के कप्तान थे. इस टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था.
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा चुने गये आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 दिग्गजों में शामिल वे एक मात्र भारतीय खिलाड़ी थे.
  • उनके नाम पर ओलंपिक के पुरुष हॉकी फाइनल में एक व्यक्ति द्वारा सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड है. 1947 से 1958 तक अपने शानदार खेल करियर में बलबीर सिंह सीनियर ने 246 गोल किये.
  • वे 1975 के हॉकी विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर भी थे. बलबीर सिंह एक शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ बेहतरीन प्रशिक्षक भी थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

जाह्नबी फूकन फिक्की FLO की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

सुश्री जाह्नबी फूकन को फेडरेशन आॅफ इंडियन चैंबर्स ऑफ़ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) लेडीज़ ऑर्गनाइजेशन (FLO) का 36वां राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. FLO महिलाओं के नेतृत्व और उन पर केंद्रित बिजनेस चैंबर है और FICCI की महिला शाखा है. सुश्री फूकन ने निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजिंदर कौर तलवार से कार्यभार ग्रहण किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top