EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

गोविंदा राजुलु चिंताला को NABARD का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

गोविंदा राजुलु चिंताला को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह वर्तमान में NABARD में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में सेवारत हैं और मौजूदा अध्यक्ष डॉ. हर्ष कुमार भानवाला का स्थान लेंगे. गोविंदा राजुलु की नियुक्ति केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की सिफारिश पर की गयी है. वह जुलाई 2022 तक अपनी सेवानिवृत्ति तक पद पर बने रहेंगे.

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD): एक दृष्टि

  • NABARD, National Bank for Agriculture and Rural Development का संक्षिप्त रूप है. इसका मुख्यालय मुंबई में है.
  • शिवरामन समिति की सिफारिश पर संसद के ‘राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक अधिनियम 1981’ के द्वारा 12 जुलाई 1982, को NABARD की स्थापना की गयी थी.
  • NABARD ग्रामीणों को उनके विकास एवं अ‍‍ार्थिक रूप से उनकी जीवन स्तर सुधारने के लिए ऋण उपलब्‍ध कराती है. इसकी स्थापना कृषि, लघु उद्योग, कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग, हस्तशिल्प और अन्य ग्रामीण शिल्पों के उन्नयन और विकास के लिए किया गया है.

गगनयान मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का रूस में प्रशिक्षण शुरू

भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान (Gaganyaan Mission) के लिए चुने गए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में फिर से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है. गगनयान अभियान के लिए भारतीय वायु सेना के चार फाइटर पायलट को रूस में प्रशिक्षित किया जाना है.

भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण के लिए ‘गागरिन रिसर्च एंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर (GCTC) ने जून 2019 में ग्लाव्कॉस्मोस, JSC (रूसी अंतरिम निगम रॉस्कॉस्मोस का हिस्सा) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मानव अंतरिक्ष यान केंद्र के बीच अनुबंध हुआ था. इस अनुबंध के तहत 10 फरवरी 2020 से प्रशिक्षण की शुरू हुआ था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उनका प्रशिक्षण रोक दिया गया था.

क्या है गगनयान मिशन?

  • गगनयान मिशन के तहत वर्ष 2022 (आजादी की 75वीं वर्षगांठ) में तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. इसके लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया है, जिसे रूस में प्रशिक्षित किया जा रहा है.
  • गगनयान मिशन तीन चरणों में पूरा किया जायेगा. दिसंबर 2020 और जून 2021 में दो मानवरहित मिशन और उसके बाद दिसंबर 2022 में मानवयुक्त अंतरिक्ष यान भेजा जाना है.
  • गगनयान मिशन का उद्देश्य न केवल अंतरिक्ष में भारत का पहला मानवयान भेजना है, बल्कि ‘निरंतर अंतरिक्ष मानव उपस्थिति’ के लिए नया अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करना भी है. गगनयान इसरो के ‘अंतर-ग्रहीय मिशन’ के दीर्घकालिक लक्ष्य में भी मदद करेगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के इस्तेमाल पर संशोधित परामर्श

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICMR) ने एक संशोधित परामर्श जारी कर ‘कोविड-19’ महामारी के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने संबंधी गतिविधियों में शामिल कर्मियों को रोग निरोधक दवा के तौर पर हाइडॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) का इस्तेमाल करने की सिफारिश की है. संशोधित परामर्श के अनुसार NIV पुणे में HCQ की जांच में यह पाया गया कि इससे संक्रमण की दर कम होती है. इसमें कहा गया है कि यह दवा औपचारिक सहमति के साथ किसी डॉक्टर की निगरानी में दी जाए.

हुनर हाट सितम्‍बर से पुनः खुलेंगे

अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा है कि हुनर हाट सितम्‍बर से फिर से खोला जायेगा. इस बार ‘लोकल से ग्‍लोबल’ के नारे के साथ और अधिक संख्‍या में हस्‍तशिल्‍पी तथा दस्‍तकार इनमें हिस्‍सा लेंगे. हुनर हाट आम लोगों के सशक्‍तीकरण का माध्‍यम बन गये हैं और देश भर में पांच लाख से अधिक दस्‍तकारों, हस्‍तशिल्पियों, खानपान विशेषज्ञों और अन्‍य लोगों को पिछले पांच सालों में इनसे रोजगार मिला है. हुनर हाट में स्‍वदेशी कला और शिल्‍प को प्रदर्शित और बेचा जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top