EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
24 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमेरिका खुला आसमान संधि से हटने की घोषणा की, जानिए क्या है खुला आसमान संधि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के साथ खुला आसमान संधि (Open Skies Treaty) से हटने की घोषणा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस द्वारा इस संधि के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प औपचारिक रूप से संधि से हटाने की योजना की जानकारी संधि में शामिल देशों को देंगे. इसके बाद संधि से बाहर निकलने की छह महीने की उलटी गिनती शुरू होगी.

रूस और यूरोपीय देशों की प्रतिक्रिया

रूस ने अमेरिकी घोषणा का खंडन करते हुए कहा है कि अमेरिका के हटने से यूरोपीय सुरक्षा को खतरा पैदा होगा और अमेरिकी सहयोगियों के हितों को नुकसान पहुंचेगा.

जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास ने अमेरिका से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. मास ने कहा कि जर्मनी, फ्रांस, पोलैंड और ब्रिटेन ने अमेरिका को बार-बार समझाया था कि हाल के वर्षों में रूस के साथ जो समस्याएं हैं, वे संधि से बाहर निकलने के लिये उचित नहीं हैं. उन्होंने कहा, कि यह संधि लगभग पूरे उत्तरी गोलार्ध में सुरक्षा और शांति कायम रखने में योगदान करती है.

खुला आसमान संधि (Open Skies Treaty) क्या है?

खुला आकाश समझौता (Open Skies Treaty) अमेरिका और रूस सहित 35 देशों के बीच ‘हवाई निगरानी’ (Aerial Surveillance Flights) के लिए एक संधि है. इस संधि में नाटो के सदस्य भी संधि में शामिल हैं. इस संधि पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किए गए थे. इस संधि का उद्देश्य आपसी समझ को बढ़ाना है और सभी प्रतिभागियों में विश्वास उत्पन्न करता है.

इस संधि में शामिल देश की सेना को किसी अन्य सदस्य देश की हवाई सीमा में अल्प सूचना पर एक निश्चित संख्या में निगरानी उड़ानों का संचालन करने की अनुमति देता है. संधि के तहत निगरानी विमान सैन्य प्रतिष्ठानों और गतिविधियों की जानकारी और तस्वीरें एकत्र कर सकता है.

खुला आसमान संधि में शामिल देश

Belarus, Belgium, Bosnia and Herzegovina, Bulgaria, Canada, Croatia, the Czech Republic, Denmark (including Greenland), Estonia, Finland, France, Georgia, Germany, Greece, Hungary, Iceland, Italy, Kazakhstan, Latvia, Lithuania, Luxembourg, the Netherlands, Norway, Poland, Portugal, Romania, the Russian Federation, Slovakia, Slovenia, Spain, Sweden, Turkey, Ukraine, the United Kingdom, United States and Kyrgyzstan.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच के लिए फीवर क्लीनिक शुरू

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित जांच सुविधा लोगों को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने फीवर क्लीनिक शुरू किए हैं. सर्दी, जुकाम, फ्लू आदि के लक्षण वाला कोई भी व्यक्ति फीवर क्लीनिक पर जाकर अपना परीक्षण करा सकता है.

भारत PPE किट का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बना

भारत दो महीने के कम समय के अंदर PPE (Personal Protective Equipment) किट का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है. अब भारत इस मामले में सिर्फ चीन से पीछे है. भारत में कोरोना संकट से पहले एक भी PPE किट और N-95 मास्क नहीं बनता था. PPE किट किसी संक्रमण से बचने लिए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए जरूरी व्यक्तिगत सुरक्षा परिधान है. PPE किट में शू-कवर, दस्ताने, आई-शील्ड, मास्क, गाउन आदि होते हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top