EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
18 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन के एग्जिक्यूटिव बोर्ड का चेयरमैन बनेगा

भारत 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एग्जिक्यूटिव बोर्ड का चेयरमैन बनने जा रहा है. इस वैश्विक संस्था के साउथ-ईस्ट एशिया ग्रुप ने सर्वसम्मति से 1 वर्ष के लिए इस पद के लिए भारत के नाम का प्रस्ताव रखा था. भारत एग्जिक्यूटिव बोर्ड की अगली बैठक में यह पद संभालेगा. इसमें WHO के 194 सदस्य देश और पर्यवेक्षक हिस्सा लेंगे. भारत WHO में जापान की जगह लेगा.

WHO के कामकाज का निर्धारण एक एग्जीक्यूटिव बोर्ड करता है. इस बोर्ड में संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के प्रतिनिधि होते हैं. वहीं कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव विश्व स्वास्थ्य सभा में किया जाता है.

चीन और अमेरिका के बीच कोरोना-वायरस के मुद्दे पर तनाव

भारत ऐसे समय यह पद संभालने जा रहा है जब चीन और अमेरिका सहित कई दूसरे देशों के बीच कोरोना-वायरस के मुद्दे पर तनाव चल रहा है. कोरोना-वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई थी और अब इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है.

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी चीन के खिलाफ जांच की मांग कर सकते हैं. वे जानना चाहते हैं कि यह वायरस कहां से आया, क्या चीन ने शुरुआत में इसके बारे में जानकारी छिपाने की कोशिश की और क्या चीन ने दुनिया को यह आगाह करने में देर की कि यह वायरस मानव से मानव में ट्रांसमिट होता है.

WHO पर चीन को बचाने का आरोप

कोरोना-वायरस मामले में WHO की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. WHO पर इसके बारे में दुनिया को सही जानकारी समय पर नहीं दिए जाने और चीन को इस मामले में बचाने का आरोप लग रहा है. इस मामले में WHO के प्रमुख डॉ. टेड्रोस एडहेनॉम से इस्तीफा मांगा जा रहा है.

अमेरिका और चीन में बढ़ता तनाव

कोरोना-वायरस मामले में अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है. अमेरिका का राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर यह साबित हो गया कि चीन ने जानबूझकर इस बारे में जानकारी छिपाई तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे. हालांकि चीन ने सभी आरोपों को खारिज किया है. WHO के संविधान के मुताबिक वह अनसुलझे विवादित मामलों को हेग में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भेजा जा सकता है.

17 मई: विश्व दूरसंचार दिवस

प्रत्येक वर्ष 17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस (World Information Society Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट और नई प्रौद्योगिकियों द्वारा लाया गया सामाजिक परिवर्तनों की वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है.

विश्व दूरसंचार दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 में विश्व दूरसंचार दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘डिजिटल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके कोरोनावायरस को हराने का प्रयास और सतत विकास (SDGs) के लिए 2030 का कम्युनिकेशन अजेंडा (Connect 2030: ICTs for the Sustainable Development Goals) है.

17 मई: विश्व दूरसंचार दिवस का इतिहास

17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union) की स्थापना की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है. 17 मई 1969 को पहली बार विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता था.


17 मई: विश्व हाइपरटेंशन दिवस

प्रत्येक वर्ष 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस (World Hypertension Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरी दुनिया के लोगों को इसके बारे में जागरूक करना है.

विश्व हाइपरटेंशन दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 में ‘विश्व हाइपरटेंशन दिवस’ का मुख्य विषय (थीम)- ‘Measure your blood pressure, control it and live longer’ है.

हाइपरटेंशन क्या है?

  • हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है जो हार्ट-अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल और अंधेपन के जोखिम को बढ़ाती है. यह दुनिया भर में समय से पूर्व होने वाली मौत के प्रमुख कारणों में से एक है.
  • WHO के अनुसार दुनियाभर में 1.13 बिलियन लोगों को हाइपरटेंशन है. हाइपरटेंशन के मुख्य कारण में खराब खान-पान, व्यायाम न करना, शराब और तंबाकू का सेवन करना माना जाता है.
  • हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ लेना लाभकारी होता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top