EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने संन्यास की घोषणा की, PCI अध्यक्ष चुनी गयीं हैं

भारतीय महिला पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने सक्रिय खेलों से संन्यास की 11 मई को सार्वजनिक घोषणा की. उन्होंने यह फैसला भारतीय पैरालिंपिक समिति (PCI) का अध्यक्ष बनने से पहले किया था. नेशनल स्पोर्ट्स कोड के अनुसार सक्रिय एथलीट किसी भी फेडरेशन में आधिकारिक रूप से पद पर नहीं रह सकता है.

भारतीय पैरालिंपिक समिति (PCI) अध्यक्ष चुनी गयीं

49 साल की दीपा को दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर फरवरी में हुए चुनाव मे PCI का अध्यक्ष चुना गया था. खेल मंत्रालय ने लॉकडाउन के कारण PCI को मान्यता नहीं दिया है.

दीपा मलिक: एक दृष्टि

  • देश की प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक दीपा को 1999 में रीढ़ के ट्यूमर का पता चला था, जिसके बाद वह लकवे की शिकार हो गईं थीं.
  • दीपा ने रियो पैरालिंपिक खेल 2016 की गोला फेंक (Shot Put) की F53 स्पर्धा में रजत पदक जीता था. वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाडी हैं.
  • उन्होंने 2011 IPC विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की गोला फेंक की F52-53 स्पर्धा में रजत पदक सहित कई अन्तर्राष्ट्रीय पदक जीते.
  • दीपा ने एशिया पैरा खेलों में चार पदक जीते जिसमें 2010 में भाला फेंक (Javelin Event) की F52-53 स्पर्धा का कांस्य, 2014 में भाला फेंक की F52-53 स्पर्धा में रजत और 2018 में दो कांस्य पदक शामिल हैं.
  • दीपा को 2019 में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ से नवाजा गया था. 2017 में उन्हें पद्मश्री और 2012 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया.
  • दीपा ने PCI चुनाव लड़ने से पहले अपने संन्यास लेने का पत्र जमा कराया था. PCI लॉकडाउन के कारण खेल मंत्रालय को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा नहीं करा पाया जिस कारण खेल मंत्रालय ने उसे मान्यता नहीं दी.

इज़राइल ने रवींद्रनाथ टैगोर पर एक सड़क का नाम देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

इज़राइल ने रवींद्रनाथ टैगोर की 159वीं जयंती पर तेल अवीव में एक सड़क का नाम देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इजरायल ने रवीन्द्र जयंती पर मनाने के लिए एक सड़क का नाम टैगोर स्ट्रीट रखा गया.

हर साल, रवींद्र जयंती बंगाली महीने के 25वें दिन बैसाख में मनाई जाती है. रबींद्रनाथ टैगोर का जन्म बंगाली कैलेंडर के 1268 में इस विशेष दिन पर हुआ था.
पढ़ें, रविंद्रनाथ टैगोर से संबंधित जानकारी…»


मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का निधन

अमेरिका के मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का हाल ही में निधन हो गया. वे 87 साल के थे. वह बोन कैंसर से पीडित थे. 1986 में रिचर्ड को ‘रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में’ शामिल किया गया था.

लिटिल रिचर्ड का जन्म जॉर्जिया (अमेरिका) में दिसंबर 1932 में हुआ था. उनका पूरा नाम रिचर्ड पेन्निमन था. रिचर्ड का करियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था. 1955 में उन्हें Tutti Frutti, Long Tall Sally और Good Golly Miss Molly से प्रसिद्धी मिली थी. उन्हें 1993 में रिकॉर्डिंग अकादमी से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था.


12 मई: अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 मई को दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) मनाया जाता है. यह दिन समाज में नर्सों के योगदान को समर्पित होता है. इसी दिन 1820 में आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था. उनके जन्मदिन को ही अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 के अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘नर्सिंग द वर्ल्ड टू हेल्थ’ (Nursing the world to health) है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 2020 को नर्स और मिडवाइफ के अन्तर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of the Nurse and the Midwife) के रूप में घोषित किया है.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस को पहली बार 1965 में इंटरनैशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज (ICN) द्वारा मनाया गया था. जनवरी 1974 से यह प्रत्येक वर्ष 12 मई को मनाया जाने लगा.

फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्मदिन

अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई, 1820 को इटली के फ्लोरेंस में हुआ था.

नाइटिंगल रात के समय जब वह मरीजों को देखने जातीं तो लालटेन हाथ में लेकर जाती थीं. इस वजह से सैनिकों ने उनको ‘लेडी विद लैंप’ कहना शुरू कर दिया.

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्‍कार

भारत में हर साल 12 मई को राष्‍ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्‍कार दिया जाता है. इसकी शुरुआत 1973 में भारत सरकार के परिवार एवं कल्‍याण मंत्रालय ने की थी. नर्सों की सराहनीय सेवा को मान्‍यता प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है. फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्‍कार में 50 हज़ार रुपए नकद, एक प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाता है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

अनिल भंसाली भारत में गूगल क्लाउड के उपाध्यक्ष: गूगल क्लाउड ने अनिल भंसाली को भारत में उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) के रूप में नियुक्त किया है. अनिल भंसाली माइक्रोसॉफ्ट से Google क्लाउड में शामिल हो रहे हैं, जहां वह अपने एज़्योर क्लाउड डिवीजन के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष थे.

सेनि‍टाइज करने की UV प्रणाली ‘DRUVS’ विकसित: हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने इलेक्‍ट्रोनिक उपकरणों, कागज और नोटों को सेनि‍टाइज करने की पराबैंगनी किरण (UV) प्रणाली DRUVS विकसित की है. इस प्रणाली से मोबाइल फोन, आई-पैड, लैपटॉप, चेक, चालान, पासबुक और लिफाफों को सैनि‍टाइज किया जा सकता है.

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर बातचीत नहीं: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार समझौते पर फिर से बातचीत शुरू करने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है. इससे एक दिन पहले अमेरिका ने बीजिंग को व्यापार युद्ध खत्म करने के लिए इस साल की शुरुआत में हुए समझौते का सम्मान नहीं करने पर बेहद गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top