EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सरकार ने Hydroxychloroquine सहित 14 दवाओं से निर्यात के लिए प्रतिबंध हटाया

भारत सरकार ने Hydroxychloroquine (HCQ) सहित 14 दवाओं के निर्यात पर लगा प्रतिबंध 7 अप्रैल को हटा लिया. जिन दवाओं से प्रतिबंध हटाया गया है उनमें विटामिन B1, विटामिन B12, टिनिडाजोल, मेट्रानिडाजोल, एसिक्लोविर, विटामिन B6, क्लोरमफेनिकॉल जैसी 14 दवाएं शामिल हैं.

इसमें से Hydroxychloroquine से आंशिक प्रतिबंध हटाया गया है. सरकार ने मानवीय आधार पर अमेरिका सहित कुछ चुनिंदा देशों को इसकी आर्पूति करने के आदेश दिए हैं. ये दवाएं उन देशों को भेजी जाएंगी जिन्हें भारत से मदद की आस है. हालांकि घरेलू जरुरतें पूरी होने के बाद स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर निर्यात किया जाएगा.

Hydroxychloroquine की मांग क्यों

वैसे कोरोना वायरस सक्रमण को रोकने के लिए कोई दावा या वैक्सीन अभी तक उपलब्ध नहीं है. लेकिन फिर भी कुछ दवाएं ऐसी है जो इसके प्रभाव को कम करने में मददगार साबित हुई हैं. Hydroxychloroquine उन दवाओं में से एक है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी पुष्टि की है. इस कारण पूरी दुनिया में Hydroxychloroquine की मांग बढ़ गई है.

अमेरिका सहित कई देशों ने भारत से मांग की थी

कोरोना वायरस के इलाज में प्रभावी Hydroxychloroquine की मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है. भारत सरकार ने भविष्य में पड़ने वाले घरेलू जरूरतों को देखते हुए Hydroxychloroquine सहित कई दवाओं के निर्यात पर प्रतिवंध लगा दिया था. इस कारण अमेरिका सहित कई देशों ने भारत से इस दवा के निर्यात से प्रतिबंध को हटाने मांग की थी.

भारत में Hydroxychloroquine का इस्तेमाल

भारत में Hydroxychloroquine का इस्तेमाल मलेरिया, आर्थेराइटिस (गठिया) और ल्यूपस (LUPUS) नाम की बीमारी के उपचार में किया जाता है. हाल के दिनों में इस दावा को कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है.

भारत Hydroxychloroquine का सबसे बड़ा उत्पादक

Hydroxychloroquine एक ऐंटी मलेरिया टैबलेट है. भारत में मलेरिया के मामले हर साल बड़ी संख्या में आते हैं और यही वजह है कि भारत इसका सबसे बड़ा उत्पादक है. इंडियन फार्मास्‍यूटिकल अलायंस (IPA) के अनुसार, दुनिया को hydroxychloroquine की 70 फीसदी सप्‍लाई भारत करता है.

देश के पास इस दवा को बनाने की कैपासिटी इतनी है कि वह 30 दिन में 40 टन hydroxychloroquine का उत्पादन कर सकता है. यानी इससे 20 मिलीग्राम की 20 करोड़ टैबलेट्स बनाई जा सकती हैं. भारत में इस दवा को बनाने वाली कंपनी में Ipca Laboratories, Zydus Cadila औार Wallace Pharmaceuticals का नाम शामिल है.

Hydroxychloroquine बनाने के लिए API

Hydroxychloroquine बनाने के लिए जिन एक्टिव फार्मास्‍यूटिकल्‍स इंग्रीडिएंट्स (API) की जरूरत पड़ती है उसका 70 प्रतिशत सप्‍लाई चीन करता है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

व्हाट्सएप संदेश फॉरवर्ड करने की नई सीमा लागू: व्हाट्सएप ने कोविड 19 महामारी को लेकर भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए संदेश फॉरवर्ड करने की नई सीमा लागू की है. इसके अनुसार एक संदेश एक बार में केवल एक व्यक्ति को ही फॉरवर्ड किया जा सकेगा. इसका उद्देश्य उकसाने वाले उन संदेशों के प्रसार पर रोक लगाना है, जो बेबुनियाद हो सकते हैं.

वैज्ञानिक सहयोग पर भारत और स्वीडन में सहमति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लॉवेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने कोविड-19 के स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव और आर्थिक प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की. कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक प्रयासों के तहत दोनों नेताओं ने भारत और स्वीडन के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के बीच सहयोग और डेटा साझा करने की क्षमता पर सहमति व्यक्त की.

चीन ने भारत को PPE किट प्रदान करने की घोषणा की: चीन ने भारत को 1,70,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE किट) प्रदान करने की घोषणा की है. PPE किट में दस्ताने, फेस शील्ड, गॉगल्स, गाउन, मास्क, हेड कवर, शू कवर होते हैं.

जापान में आपातकाल की घोषणा: जापान ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए 6 मई, 2020 तक देश में आपातकाल की घोषणा की है. शुरू में आपातकाल को 6 प्रान्तों में लागू किया जायेगा, यह प्रांत हैं- कानागावा, चिबा, साईतामा, ओसाका, फुकुओका और ह्योगो. वर्तमान में जापान में COVID-19 के 3,906 से अधिक मामले हैं.

एक रोगी करीब 406 लोगों को संक्रमित कर सकता: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के हाल के अध्ययन में कहा गया है कि यदि कोरोना वायरस ग्रस्त एक रोगी लॉकडाउन या सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो वह 30 दिन में करीब 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top