EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सरकार ने कोविड-19 से लड़ने के लिए CAWACH की स्थापना को मंजूरी दी

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने कोविड-19 लड़ने के लिए Centre for Augmenting WAR with COVID-19 Health Crisis (CAWACH) की स्थापना को 3 अप्रैल को मंजूरी दी.

DST द्वारा समर्थित IIT बांबे में एक टेक्नोलॉजी बिजनेस इंक्यूबेटर, सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (साइन) की पहचान CAWACH के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में की गई है.

CAWACH का उद्देश्य नवोन्मेषों तथा स्टार्ट-अप्स को आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध करना होगा जो इस बीमारी के समाधान में लगे हुए हैं.

CAWACH उन 50 नवोन्मेषों एवं स्टार्ट-अप्स की पहचान करेगा जो नवीन, निम्न लागत, सुरक्षित एवं कारगर वेंटिलेटरों, रेस्पिरेटरी एड्स, प्रोटेक्टिव गियर्स, सैनिटाइजर के लिए नवीन समाधानों, डिस्इंफेक्टैंट्स, डायगनोस्टिक्स, थेराप्यूटिक्स, इंफार्मेटिक्स एवं कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए अन्य प्रभावी उपायों के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं.

एशियाई विकास परिदृश्य 2019: भारतीय GDP की वृद्धि दर 4 प्रतिशत रहने का अनुमान

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank- ADB) ने अपनी वार्षिक आर्थिक रिपोर्ट ‘एशियाई विकास परिदृश्य 2019’ (Asian Development Outlook) 3 अप्रैल को जारी की.

ADB ने इस रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष (2020-21) में भारतीय अर्थव्यवस्था (GDP) की वृद्धि दर के अनुमान को 5 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया है. भारतीय GDP में कमी का मुख्य कारण वैश्विक मांग और सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को बताया गया है.

ADB ने अगले वित्त वर्ष (2021-22) के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था (GDP) की वृद्धि दर 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है.

इस रिपोर्ट में ADB ने वित्त वर्ष 2020-2021 में दक्षिण एशिया में विकास दर घटकर 4.1 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2021-2022 में 6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है.

एशियाई विकास बैंक: एक दृष्टि

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 को की गयी थी.
  • इस बैंक की स्थापना का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास को गति प्रदान करना था.
  • इस बैंक की स्थापना 31 सदस्यों के साथ हुई थी, अब ADB के पास अब 68 सदस्य हैं, जिसमें से 48 एशिया और पैसिफिक से हैं और 19 सदस्य बाहरी हैं.
  • ADB का मुख्यालय मनीला, फिलिपिन्स में है और इसके प्रतिनिधि कार्यालय पूरे विश्व में हैं. इसकी अध्यक्षता जापान द्वारा की जाती है. मात्सुगु असकवा ADB के वर्तमान अध्यक्ष हैं.
  • ADB का प्रारूप वर्ल्ड बैंक के आधार पर बनाया गया था और वर्ल्ड बैंक के समान यहां भी भारित वोट प्रणाली की व्यवस्था है जिसमें वोटों का वितरण सदस्यों के पूंजी अभिदान अनुपात के आधार पर किया जाता है.
  • वर्तमान में, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान दोनों के ही पास शेयरों का सबसे बड़ा हिस्सा है, जो कुल शेयर का 12.756 प्रतिशत है.

भारत में आयोजित किया जाने वाला ‘फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप’ स्थगित

फीफा ने ‘फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप 2020’ कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में 2 से 21 नवंबर 2020 तक होना था. टूर्नामेंट के लिए नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी.

इस टूर्नामेंट के स्थगित करने का निर्णय फीफा-कंफेडरेशन्स के कार्यकारी समूह की 3 अप्रैल को हुई बैठक में लिया गया. कार्यकारी समूह ने पनामा और कोस्टारिका में अगस्त और सितंबर 2020 में होने वाले ‘फीफा अंडर-20 फुटबॉल विश्वकप 2020’ को भी स्थगित करने का निर्णय लिया.

‘फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप 2020’ भारत में नवी मुंबई, गुवाहाटी, अहमदाबाद, कोलकाता और भुवनेश्वर में खेला जाना था.


4 अप्रैल: अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्य में सहायता दिवस

प्रत्येक वर्ष 4 अप्रैल को पूरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्य में सहायता दिवस’ (International Day for mine Awareness and Assistance in Mine Action) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खदान सुरक्षा और बारूदी सुरंगों (landmines) के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

इस वर्ष यानी 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘Together for Mine Action’ है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता एवं खनन कार्य में सहायता दिवस’ को प्रत्येक वर्ष एक दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा वर्ष 2005 में की थी. इस दिवस को पहली बार 4 अप्रैल 2006 को मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ICMR ने कोविड-19 रोगियों के लिए हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन दवा की सलाह दी: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोविड-19 से संक्रमित या संदिग्ध रोगियों के इलाज से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन दवा के उपयोग की सलाह दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने ICU में भर्ती रोगियों के लिए हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन के साथ एज़ीथ्रोमाइसिन दवा देने की सलाह दी है.

राज्‍यसभा चुनावों का स्‍थगन बढाया गया: निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 के मद्देनजर राज्‍यसभा चुनावों का स्‍थगन बढा दिया है. चुनाव की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्‍यप्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्‍थान में राज्‍यसभा की 18 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने थे.

अमरीका में बेरोजगारी दर बढ़कर 4.4 प्रतिशत: अमरीका में कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में 7 लाख एक हजार लोग बेरोजगार हो गए हैं जिससे देश में बेरोजगारी दर लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई है.

सिंगापुर में एक महीने की देशबंदी: सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियेन लूंग ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए एक महीने की देशबंदी का एलान किया है. सिंगापुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,114 हो गई है जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top