EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ संघर्ष में वैश्विक एकजुटता का प्रस्ताव संयुक्‍त राष्‍ट्र में पारित

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने कोविड-19 (कोरोनावायरस) के बारे में सर्वसम्‍मति से 2 अप्रैल को एक प्रस्‍ताव पारित किया है. इस प्रस्‍ताव में कोविड-19 महामारी को हराने के लिए गहन अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग की मांग की है. भारत सहित 188 देशों द्वारा सह-प्रायोजित प्रस्‍ताव को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ संघर्ष में वैश्विक एकजुटता का नाम दिया गया है.

विश्‍व संगठन द्वारा इस वैश्विक महामारी के बारे में जारी किया गया अपनी तरह का यह पहला प्रस्‍ताव है. इस प्रस्‍ताव में कहा गया है कि इस महामारी से लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य, सुरक्षा और खुशहाली पर गंभीर दुष्‍प्रभाव पड़ा है. प्रस्‍ताव में सूचना, वैज्ञानिक जानकारी और उत्‍कृष्‍ट पद्धतियों के आदान-प्रदान में अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग बढ़ाने की आवश्‍यकता पर बल दिया है. इसमें कहा गया है कि देशों को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना होगा.

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में कोरोना वायरस के प्रकोप के बारे में विचार-विमर्श किया जाना है, जबकि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से पीडित मरीजों की संख्‍या दस लाख को पार कर गई है.

ओपेक और गैर-ओपेक तेल उत्पादकों की आपात बैठक

सऊदी अरब ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और गैर-ओपेक तेल उत्पादकों की आपात बैठक बुलाई है. यह बैठक तेल की कीमतों संतुलन बहाल करने और तेल बाजार को स्थिर करने के प्रयासों का हिस्सा है.

इस बीच, खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के वाणिज्य मंत्रियों ने नोवल कोरोना वायरस के प्रकोप के आर्थिक प्रभाव पर चर्चा करने के लिए वीडियों कांफ्रेंसिंग की जरिये बैठक की. इस बैठक में सभी देशों ने अपने नागरिकों के लिए आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया है.

ओपेक (OPEC): एक दृष्टि

  • ओपेक या OPEC, Organization of the Petroleum Exporting Countries का संक्षिप्त रूप है.
  • यह पेट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठन है. इस संगठन का मुख्यालय ऑस्ट्रिया के विएना में है.
  • OPEC की स्थापना सितम्बर 1960 में हुई थी तथा 1961 से इस संगठन ने अपना काम करना शुरू कर दिया था.
  • इसके सदस्य हैं: अल्जीरिया, अंगोला, ईक्वाडोर, इरान, ईराक, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, नाइजीरिया, लीबिया तथा वेनेजुएला, गबोन, इक्वेटोरियल गिनी.
  • OPEC देश विश्व के कुल 43% तेल का उत्पादन करते हैं, विश्व के तेल भंडार का 73% हिस्सा OPEC देशों में स्थित है.
  • OPEC का उद्देश्य पेट्रोलियम नीति पर सदस्य देशों के साथ समन्वय करना तथा पेट्रोलियम की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

IIT रुड़की ने पोर्टेबल वेंटिलेटर विकसित किया: IIT रुड़की ने एक कम लागत वाला पोर्टेबल वेंटिलेटर विकसित किया है जो कोविड-9 रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उपयोगी सिद्ध हो सकता है. ‘प्राण-वायु ’ नाम के इस क्लोज्ड लूप वेंटिलेटर को एम्स ऋषिकेश के सहयोग से विकसित किया गया है और ये अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है.

भारत के‍ लिए एक अरब डॉलर का आपात कोष मंजूर: विश्‍व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद के लिए भारत के‍ लिए एक अरब डॉलर का आपात कोष मंजूर किया है. विश्‍व बैंक ने बताया कि सहायता परियोजनाओं के पहले समूह के अंतर्गत एक अरब 90 करोड़ डॉलर मंजूर किए गये हैं, जिनसे 25 देशों की सहायता की जाएगी.

उमर सईद शेख की मृत्‍युदंड के फैसले को पलटने की आलोचना: अमरीका ने अलकायदा के शीर्ष नेता अहमद उमर सईद शेख की मृत्‍युदंड के फैसले को पलटने के लिए पाकिस्‍तान की एक अदालत की आलोचना की है. ब्रिटिश मूल का 46 वर्षीय शेख 2002 में कराची में अमरीकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्‍या का दोषी है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top