EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सैन्य खर्च के मामले में SIPRI रिपोर्ट जारी, भारत पहली शीर्ष तीन देशों में शामिल हुआ

ग्लोबल थिंक-टैंक ‘SIPRI’ (Stockholm International Peace Research Institute) ने वर्ष 2019 में किये गये सैन्य खर्च पर हाल ही में एक वैश्विक अध्‍ययन रिपोर्ट जारी की है. इस अध्‍ययन के अनुसार साल 2019 में वैश्विक सैन्य खर्च 1,917 बिलियन डॉलर रहा जो साल 2018 के वैश्विक सैन्य खर्च की तुलना में 3.6 प्रतिशत अधिक है. यह मौजूदा दशक की सबसे ऊंची वार्षिक बढ़ोत्तरी है.
इस अध्‍ययन रिपोर्ट के अनुसार सैन्य खर्च के मामले में विश्व में अमेरिका पहले, चीन दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. यह पहली बार है जब भारत अधिक सैन्य खर्च करने वाले दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल हुआ है. 2018 में भारत चौथे स्थान पर था. रिपोर्ट के अनुसार सैन्य खर्च के मामले में रूस चौथे और सऊदी अरब पांचवे स्थान पर है.

SIPRI रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष इस प्रकार हैं:

  1. 2019 के वैश्विक सैन्य खर्च में बढ़ोत्तरी दर (3.6 प्रतिशत) साल 2010 के बाद सबसे अधिक है. सैन्‍य खर्च के क्षेत्र में साल 1989 से ही हर साल बढ़ोत्तरी हो रही है.
  2. अमेरिका ने साल 2019 में 732 बिलियन डॉलर सैन्य खर्च किए जो 2018 की तुलना में 5.3 प्रतिशत ज्‍यादा है. यह रकम दुनियाभर में होने वाले सैन्‍य खर्च की 38 प्रतिशत है.
  3. सैन्‍य खर्चों के मामले में एशिया का दबदबा धीरे-धीरे बढ़ रहा है. चीन का सैन्य खर्च 2018 के मुकाबले 2019 में 5.1 प्रतिशत बढ़कर 261 बिलियन डॉलर है.
  4. भारत ने भी अपने सैन्य खर्च में 6.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है. साल 2019 में भारत का सैन्य खर्च 71.1 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. यह देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 2.4% हिस्सा है. भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तान और चीन के साथ तनाव के कारण सैन्य खर्च में बढ़ोत्तरी स्‍वाभाविक है.
  5. सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाले यदि दुनिया के पांच शीर्ष देशों में अमेरिका, चीन और भारत के बाद रूस (65.1 बिलियन डॉलर) चौथे और सऊदी अरब (बिलियन डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं. विश्व में कुल सैन्य खर्च में इन पांच देशों का हिस्सा 62 प्रतिशत है.
  6. एशियाई देशों में चीन और भारत के अलावा सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वालों में जापान और दक्षिण कोरिया भी शामिल हैं. साल 2019 में जापान और दक्षिण कोरिया का सैन्य खर्च क्रमश: 47.6 बिलियन डॉलर और 43.9 बिलियन डॉलर रहा है.

28 अप्रैल: विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस

प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को दुनियाभर में ‘विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस’ (World Day for Safety and Health at Work) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कार्यस्थलों पर कर्मकारों के सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की ओर ध्यान आकर्षित करना है.

2020 का मुख्य विषय (थीम)

इस वर्ष यानी 2020 में विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘Stop the Pandemic : Safety and Health At work Can Save Lives’ है. यह मुख्य रूप से ‘COVID-19’ महामारी पर केंद्रित है.

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO): एक दृष्टि

  • विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस को मनाये जाने की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने की थी. इसे प्रतिवर्ष 2003 से मनाया जा रहा है.
  • ILO संयुक्त राष्ट्र की एकमात्र त्रि-पक्षीय संस्था है. यह श्रम मानक निर्धारित करने, नीतियाँ को विकसित करने एवं सभी महिलाओं तथा पुरुषों के लिये सभ्य कार्य को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम तैयार करने हेतु 187 सदस्य देशों की सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिकों को एक साथ लाता है.
  • ILO की स्थापना 29 अक्टूबर 1919 को की गयी थी. इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में है. इसके कुल 187 सदस्य हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

योनेक्स यूएस ओपन 2020 रद्द: विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने कोविड-19 महामारी के कारण जून में आयोजित होने वाले यूएस ओपन विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट (योनेक्स यूएस ओपन 2020) को रद्द कर दिया है. यह प्रतियोगिता 23 से 28 जून तक आयोजित किया जाना था. BWF इससे पहले मई, जून और जुलाई में होने वाले कई टूर्नामेंटों को निलंबित कर चुका है.

युद्धाभ्यास Pitch Black रद्द: COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक (Pitch Black) 2020 को रद्द कर दिया गया है.

हाइड्रोफोबेक नैनो कोटिंग से मास्क: बेंगलुरू के ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (JIT) ने ‘हाइड्रोफोबेक नैनो कोटिंग’ से मास्क विकसित की है. ये कोटिंग एन-95 मास्क की तरह हर प्रकार के कणों को रोकने में सक्षम है. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन को मंजूरी दी है.

कोविड-19 के छह नए लक्षणों की जानकारी: अमरीकी रोग नियंत्रण और रोकथाम विभाग ने कोविड-19 के छह नए लक्षणों की जानकारी दी है. इसमें तेज सर्दी लगना, मांसपेशियों में दर्द, कंपकपी, सिर दर्द, गले में खराश, सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता कमजोर पडना शामिल है.

कॉमन सर्विस सेंटर को आधार डेटा अपडेट करने की अनुमति: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बैंकिंग प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे बीस हजार कॉमन सर्विस सेंटर को आधार डेटा अपडेट करने की अनुमति दी है. कॉमन सर्विस सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी है. यह ई-गवर्नेंस सहित कई सेवाओं की सुलभ इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी के लिए ग्रामीण नागरिकों के लिए शुरू की गई है.

ADB ने भारत को 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दी: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में आर्थिक मदद के रूप में भारत को 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दी है. ADB ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सदस्य देशों के लिए वित्तीय पैकेज को तीन गुना बढ़ाकर 20 अरब डॉलर कर दिया है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कामकाज संभाला: कोरोनासंक्रमण से स्वस्थ होकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना ऑफिस ज्वाइन कर लिया है. एक महीने पहले प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे. प्रधानमंत्री को 12 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

टोक्यो ओलंपिक 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि अगर अगले साल तक भी कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पाता तो ‘टोक्यो ओलंपिक 2020’ खेलों को रद्द कर दिया जाएगा. महामारी के कारण इस खेलों के आयोजन को 1 वर्ष आगे कर 23 जुलाई 2021 कर दिया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top