EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

RBI ने म्यूचुअल फंड्स के लिए 50 हजार करोड़ रुपए की नकदी सहायता की घोषणा की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने म्यूचुअल फंड्स (Mutual Fund) के लिए 50 हजार करोड़ रुपए की विशेष नकदी सहायता (लिक्विडिटी फैसिलिटी) की घोषणा की है. इसका उद्देश्य ‘कोविड-19’ की वजह से पूंजी बाजारों में अस्थिरता और म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री पर नकदी (Liquidity) का दबाव को कम करना है. RBI की यह ऋण सुविधा 27 अप्रैल से लेकर 11 मई, 2020 तक या पूरी रकम का इस्तेमाल होने तक, दोनों में से जो पहले होगा तब तक लागू रहेगी.

फ्रैंकलिन टेम्पलटन ने भारत में 6 डेट स्कीमों को बंद किया

अमेरिका के म्यूचुअल फंड हाउस ‘फ्रैंकलिन टेम्पलटन’ ने भारत में 6 डेट फंड्स को बंद कर दिया था, इससे म्यूचुअल फंड्स में नकदी की समस्या होने का डर लोगों का सताने लगा था. इसी को देखते हुए RBI ने 27 अप्रैल को म्‍यूचुअल फंड्स के लिए इस नकदी ऋण की घोषणा की, ताकि इंडस्ट्री में नकदी का संकट न हो.

NTPC ने पर्यावरण अनुकूल हाइड्रोजन ईंधन आधारित बसों के परिचालन की योजना बनाई

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी NTPC ने हाइड्रोजन ईंधन सेल से चलने वाली 10 इलेक्ट्रिक बसें और 10 कार खरीदने के लिए वैश्विक स्तर पर रुचि पत्र मंगाया है. कंपनी की योजना इन बसों और कारों का परिचालन दिल्ली और लेह के बीच करने की है. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से इस पहल को पायलट परियोजना के आधार पर दिल्ली और लेह में लागू किया जाएगा.

हाइड्रोजन ईंधन आधारित सेल क्या है?

पर्यावरण अनुकूल इन बसों में हाइड्रोजन ईंधन आधारित सेल होता है. इसमें एक ईंधन सेल में से हाइड्रोजन को प्रवाहित किया जाता है. सेल के भीतर हाइड्रोजन इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन में टूट जाता है. वहीं अलग हुए इलेक्ट्रॉन को एक सर्किट में भेजा जाता है, जो विद्युत धारा और ऊष्मा का उत्पादन करता है. यह ईंधन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है. कंपनी इसके लिए हाइड्रोजन के उत्पादन और भंडारण के साथ-साथ वितरण की भी व्यवस्था करेगी.


पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने संन्यास की घोषणा की

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने 25 अप्रैल को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. सना को पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया की महिला क्रिकेट में बेहतरीन ऑफ स्पिनर्स में से एक माना जाता है. सना मीर ने कुल 226 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. 137 में वो कप्तान रहीं. 2005 में उन्होंने डेब्यू किया था.

सना ने दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ कराची में अपना पहला वनडे खेला था. उन्होंने 120 वनडे में 151 विकेट लिए. इस दौरान उनका एवरेज 24.27 रहा. उन्होंने 89 T-20 भी खेले. इनमें 106 विकेट लिए. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच नवंबर 2019 में लाहौर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

प्रधानमंत्री ने मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक की: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोविड-19 से संबंधित विभिन्‍न मुद्दों पर राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस बैठक में लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन भी शामिल थे.

बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का निधन: बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 77 साल की आयु में निधन हो गया. कुंवर 29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल रहे. फिर उसके बाद 25 मार्च 2013 से 29 जून 2014 तक त्रिपुरा के राज्यपाल भी रहे. उन्होंने दिसंबर 2009 से जनवरी 2010 तक बंगाल में भी राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला.

KGMU प्‍लाज्‍मा थेरेपी शुरू करने वाला पहला अस्‍पताल: उत्‍तर प्रदेश का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) कोविड-19 के उपचार के लिए प्‍लाज्‍मा थेरेपी सफलतापूर्वक शुरू करने वाला देश का पहला सरकारी अस्‍पताल बन गया है. क्या है प्‍लाज्‍मा थेरेपी…»

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top