EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

19 अप्रैल: विश्व यकृत दिवस

प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यकृत संबंधित रोगों के बारे में जागरूकता फैलाना है.

यकृत (Liver): एक दृष्टि

  • यकृत मस्तिष्क को छोड़कर शरीर का सबसे जटिल और दूसरा सबसे बड़ा अंग हैं. यह शरीर के पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
  • लीवर के प्रमुख कार्य- संक्रमणों से लड़ना, रक्त शर्करा (Blood Sugar) को नियमित करना, विषाक्त पदार्थों को निकालना, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना, रक्त के थक्के का निर्माण करना, पित्त रस का स्त्रावण करना है.
  • हेपेटाइटिस शब्द का उपयोग यकृत सूजन के लिए किया जाता हैं. यह वायरल संक्रमण या अल्कोहल जैसे हानिकारक पदार्थों के संपर्क में आने के कारण होता है.
  • हेपेटाइटिस लक्षण रहित और सीमित लक्षणों के साथ हो सकता है. इसमें प्राय: पीलिया, अत्यधिक थकान (भूख में कमी) और अस्वस्थता हो सकती है.

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची जारी

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 18 अप्रैल को ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ (Intangible Cultural Heritage-ICH) की राष्ट्रीय सूची जारी की. यह सूची संस्‍कृति मंत्रालय के ‘विज़न 2024’ का हिस्सा है. इस सूची का लक्ष्य, भारत के विभिन्न राज्यों की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत परंपराओं के बारे में जागरूकता फैलाना है.

यूनेस्को (UNESCO) ने देश की 13 अमूर्त सांस्कृतिक विरासत परंपराओं को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्रदान की है.

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिये 2003 के कन्वेंशन (Convention) का अनुसरण करते हुए भारत के संस्कृति मंत्रालय ने इस सूची को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को प्रकट करने वाले पाँच व्यापक डोमेन में वर्गीकृत किया है-

  1. अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के एक वाहक के रूप में भाषा सहित मौखिक परंपराएँ और अभिव्यक्ति;
  2. प्रदर्शन कला;
  3. सामाजिक प्रथाएँ, अनुष्ठान और उत्सव;
  4. प्रकृति एवं ब्रह्मांड के विषय में ज्ञान तथा अभ्यास;
  5. पारंपरिक शिल्प कौशल.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

अमरीका ने कोरोना वायरस फ़ैलाने में चीन की भूमिका की जांच शुरू की: अमरीका ने इसकी जांच शुरू कर दी है कि क्‍या ‘कोरोना वायरस’ चीन के ‘वुहान इस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी’ से निकला है या नहीं. श्री ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी थी कि अगर यह पुष्टि होती है कि चीन ने कोविड-19 का संक्रमण जानबूझकर फैलाया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

इंग्लैंड हाईकोर्ट ने विजय माल्या की भारत प्रत्यर्पित नहीं करने की याचिका खारिज: भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की भारत प्रत्यर्पित करने के खिलाफ दायर की गई याचिका को इंग्लैंड और वेल्स की हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. माल्या 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत में वांछित है. भारत प्रत्यर्पण से बचाने के लिए विजय माल्या के 14 दिन का वक्त होगा, जब वह सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर सकते हैं.

सुमात्रा में सोने की अवैध खदान में भूस्खलन: इंडोनेशिया के सुमात्रा में सोने की अवैध खदान में भूस्खलन में कई लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना पश्चिम सुमात्रा प्रांत के दक्षिण सोलोक में हुई. इस इलाके में औपनिवेशिक काल की कई बेकार पड़ी खदानें हैं.

2021 में भी ओलंपिक खेल आयोजित नहीं होने की संभावना: जापान के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि स्थगित ‘तोक्यो ओलंपिक’, 2021 में भी आयोजित नहीं किया जा सकता है. एथलीटों और खेल संघों के दबाव के बाद जापान और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने ‘तोक्यो ओलंपिक 2020’ खेलों को जुलाई 2021 तक के लिए स्‍थगित कर दिया था.

वेक्‍सिंग और ड्रग टेस्टिंग के लिए हाइ लेवल टास्‍क फोर्स का गठन: वेक्‍सिंग और ड्रग टेस्टिंग से संबंधित साइंस के फ्रंटियर्स पर काम करने के लिए एक हाइ लेवल टास्‍क फोर्स का गठन किया गया है. इसके को-चेयर मेम्‍बर नीति आयोग और प्रिंसिपल साइंटि‍फिक एडवाइजर टू गर्वमेंट हैं. इस टास्‍क फोर्स का मुख्‍य उद्देश्‍य अकेडमिया इंड्स्‍ट्री और जो इंटरनेशनल एफर्ड हो रहे हैं.

गोवा कोविड-19 से मुक्त होने वाला पहला राज्य बना: गोवा कोविड-19 से मुक्त होने वाला पहला राज्य बन गया है. गोवा राज्य में 3 अप्रैल से एक भी कोविड-19 मामले की नही हुई है और अब इलाज कर रहे सभी सात मरीजों स्वस्थ हो गये हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top