EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

2020 में एशिया की वृद्धि दर शून्य रहने का IMF का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने ‘कोविड-19 महामारी और एशिया-प्रशांत क्षेत्र: 1960 के दशक के बाद की सबसे कम वृद्धि दर’ शीर्षक से एक ब्लॉग प्रकाशित किया है. इस ब्लॉग में कोरोना वायरस महामारी के कारण एशिया-प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि दर पर चर्चा की गयी है.

ब्लॉग के मुख्य बिंदु:

  • इस महामारी का एशिया-प्रशांत क्षेत्र में गंभीर और अप्रत्याशित असर होगा. हालांकि गतिविधियों के संदर्भ में अन्य क्षेत्रों की तुलना में अभी भी एशिया बेहतर स्थिति में है.
  • 2020 में एशिया की वृद्धि दर 0 (शून्य) रहने की आशंका है. शून्य वृद्धि दर करीब 60 साल की सबसे खराब स्थिति होगी. एशिया की आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान 4.7 प्रतिशत और एशियाई वित्तीय संकट के दौरान 1.3 प्रतिशत थी.
  • इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीन प्रतिशत की गिरावट आने के अनुमान हैं. एशिया के दो बड़े व्यापारिक भागीदार अमेरिका और यूरोप में क्रमश: 6 प्रतिशत और 6.6 प्रतिशत की गिरावट के अनुमान हैं. IMF ने दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में क्रमश: 3.5 प्रतिशत और 9 प्रतिशत की कटौती की है.
  • एशिया में उत्पादकता में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. अब भी एशिया क्षेत्र अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर कर सकता है.
  • इस साल भारत की विकास दर सबसे ज्यादा 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. चीन की आर्थिक वृद्धि दर भी 2019 के 6.1 प्रतिशत से गिरकर 1.2 प्रतिशत पर आ जाने की आशंका है. 2021 में चीन 9.2 फीसदी और भारत 7.4 फीसदी की दर से विकास कर सकता है.

G-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केन्‍द्रीय बैंक गवर्नरों की दूसरी बैठक

G-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केन्‍द्रीय बैंक गवर्नरों की दूसरी बैठक 16 अप्रैल को विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम आयोजित की गयी. G-20 देशों के वर्तमान अध्यक्ष सऊदी अरब ने इस बैठक की अध्यक्षता की. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

भारत ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्थाई उपायों से वृहद आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए लोगों के जीवन और उऩकी आजीविका सुरक्षित करने में G-20 देशों के वित्त मंत्रियों और नियामक बैंक के गवर्नरों की भूमिका पर जोर दिया है.

बैठक में वित्तमंत्री सीतारमण ने कमजोर वर्ग के लोगों को त्वरित, समयबद्ध और लक्षित सहायता देने में भारत सरकार के उपायों को साझा किया. उन्होंने कहा कि भारत ने दो हफ्तों में 32 करोड़ से अधिक लोगों को लगभग तीन अरब नब्‍बे करोड डॉलर वितरित किये हैं.

पढ़ें, क्या है G-20…»


BCCI ने IPL 2020 टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है. कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाए जाने के कारण BCCI की IPL गवर्निंग काउंसिल ने यह फैसला किया है. गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के लिए शुरुआत में 29 मार्च से 24 मई की तारीख तय की गई थी.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

WHO ने भारत के सहयोग की सराहना की: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रॉस अधनॉम घेब्रेयेसस ने संगठन के साथ भारत के सहयोग की सराहना करते हुए कहा है कि वह कोविड-19 पर भी उसी प्रकार नियंत्रण पा लेगा जिस प्रकार वह पोलियो के उन्‍मूलन में सफल रहा है. संगठन ने कहा है कि वह भारत के स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा जिससे उसे कोविड-19 विश्‍व महामारी से निपटने में मदद मिलेगी.

IMF ने 10 खरब डॉलर की अपनी पूरी क्षमता लगाने का प्रस्ताव किया: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कोविड-19 से संघर्षरत देशों की मदद में कर्ज देने के लिए 10 खरब अमरीकी डॉलर की अपनी पूरी क्षमता लगाने का प्रस्ताव किया है. कोविड-19 महामारी को विशेष संकट बताते हुए IMF की प्रमुख क्रिस्टालिना जियोर्जिवा ने कहा है कि विश्व सबसे बड़ी मंदी की दौर से गुजर रहा है.

चीन ने भारत को 6.50 लाख जांच किट भेजी: चीन ने आज भारत को 6.50 लाख जांच किट भेजी हैं, इनमें रेपिड एंटीबाडी टेस्‍ट और RNA एक्‍सट्रेक्‍शन किट शामिल हैं. रेपिड जांच किट का इस्‍तेमाल कोविड-19 से अधिक प्रभावित क्षेत्रों में किया जाता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top