EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमेरिका ने भारत को मिसाइल और टॉरपीडो की बिक्री को मंजूरी दी

अमेरिकी सरकार ने हारपून एंटी-शिप मिसाइल और टॉरपीडो को भारत के लिए बेचने की मंजूरी दी है. इसकी कीमत करीब 155 मिलियन डॉलर (11.81 अरब रुपए) के करीब होगी. अमेरिका के डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने 14 अप्रैल को इसकी पुष्टि की.

हारपून एंटी शिप मिसाइल की कीमत करीब 92 मिलियन डॉलर (7 अरब रुपए) है. जबकि लाइटवेट टॉरपीडो और तीन MK 54 एक्सरसाइज टॉरपीडो के साथ संबंधित उपकरणों की कीमत करीब 63 मिलियन डॉलर (4.80 अरब रुपए) है. हारपून मिसाइल एंटी-शिप मिसाइल है जबकि टॉरपीडो को P-8I विमानों से टारगेट किया जा सकता है. इनका इस्तेमाल समुद्री सुरक्षा में कारगर साबित होगा.

डील के बारे में DSCA ने बताया, हारपून और टॉरपीडो मिसाइल की मदद से भारत वर्तमान और भविष्य के खतरों से अपनी सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ा सकेगा. यह डील किसी तरह का क्षेत्रीय संतुलन नहीं बिगड़ेगा. यह डील अमेरिका-भारत सामरिक संबंधों को मजबूत करेगी. इसे अमेरिका द्वारा भारत के प्रमुख रक्षा भागीदार के तौर देखा जाना चाहिए. इससे इंडो-पैसिफिक और साउथ एशिया आर्थिक प्रगति होगी.

उत्तर प्रदेश ने ICMR से कोरोना वायरस के ‘पूल परीक्षण’ शुरू करने के लिए मंजूरी ली

उत्तर प्रदेश ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) से कोरोना वायरस के ‘पूल परीक्षण’ (pool testing) शुरू करने के लिए मंजूरी ली है. इसका उद्देश्य कोविद-19 के लिए परीक्षण प्रक्रिया को तेज करना है.

क्या है पूल परीक्षण?

पूल परीक्षण में कोरोना वायरस के व्यक्तिगत परीक्षण के बदले कई नमूनों के संग्रह को मिश्रित कर एक साथ परीक्षण किया जाता है. यदि नमूनों के संग्रह का परिणाम नकारात्मक आता है, तो इसका अर्थ होता है कि उस समूह के सभी नमूने नकारात्मक हैं. हालाँकि यदि संग्रह के नमूने का परिणाम भी सकारात्मक आता है तो उस समूह के सभी नमूनों का परीक्षण व्यक्तिगत रूप से किया जाता है.


15 अप्रैल 2020 को 73वां हिमाचल दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस (Himachal Diwas) मनाया जाता है. 1948 में इसी दिन हिमाचल का गठन किया गया था. 15 अप्रैल 2020 को हिमाचल प्रदेश में 73वां हिमाचल दिवस मनाया गया.

इस दिन प्रदेश भर में जिलास्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है और भव्य तरीके से हिमाचल दिवस मनाया जाता है. लेकिन कोरोना संकट के चलते इस बार सीमित रूप से ही हिमाचल दिवस मनाया गया. 73वां हिमाचल दिवस राज्यस्तरीय समारोह रिज मैदान शिमला में सादगी पूर्वक आयोजित किया गया था. इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की थी. राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल दिवस समारोह पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं.

हिमाचल प्रदेश: एक दृष्टि

  • हिमाचल सन् 1857 तक पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा था. अप्रैल, 1948 में 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था. सन 1966 में इस केन्द्रशासित प्रदेश में पंजाब के पहाड़ी भाग को मिलाकर इस राज्य का पुनर्गठन किया गया था.
  • ‘हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971’ के अन्तर्गत इसे भारत का 18वाँ राज्य का दर्जा दिया गया था. यह 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य बना गया था. प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस (Foundation Day of Himachal Pradesh) मनाया जाता है.
  • हिमाचल प्रदेश उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है. रावी, ब्यास और चिनाव हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदियां हैं.
  • यह प्रदेश पश्चिमी भारत में स्थित राज्य है. इस प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है. यह उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा है.
  • शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है. डा. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के पहले और जय राम ठाकुर वर्तमान मुख्यमंत्री हैं.

15 अप्रैल: विश्व कला दिवस

प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को विश्व कला दिवस (World Art Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ललित कला संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है.

लियोनार्डो डा विंकी का जन्मदिन

विश्व कला दिवस लियोनार्डो डा विंकी (Leonardo da Vinci) की याद में मनाते हैं. आज ही के दिन इनका जन्म इटली में हुआ था. लिओनार्दो महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, कुशल यांत्रिक, इंजीनियर तथा वैज्ञानिक थे।

पहला विश्व कला दिवस 2015 में मनाया गया था

पहली बार विश्व कला दिवस 2015 में लॉस एंजिलिस में मनाया गया था जिसमें यह कहा गया था कि कला को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए जिससे ये लोगों के दिलों तक पहुंच सके. उसके बाद से इसे प्रतिवर्ष मनाने का प्रण लिया गया था.

ललित कला क्या है?

गीत, संगीत, नृत्य, नाट्य, और विभिन्न प्रकार की ऐसी चित्रकलाएँ जिसमें हम अपने मनोभाव को प्रगट करते हैं, ललित कलाएं कही जाती हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

लॉकडाउन के नये दिशानिर्देश: सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाने के मद्देनजर नये दिशा-निर्देश 15 अप्रैल को जारी किये. इन दिशा-निर्देशों में जनता की कठिनाई कम करने के लिए कुछ और गतिविधियों की अनुमति दी गई है. इसका उद्देश्‍य कृषि और उससे संबंधित गतिविधियों को पटरी पर लाना और ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को दक्ष बनाना है, साथ ही इसका उद्देश्‍य दिहाड़ी और अन्‍य मजदूरों को रोजगार के पर्याप्‍त अवसर मुहैया कराना है.

अमेरिका ने WHO के वित्‍तीय सहायता पर रोक लगायी: अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) को अमरीका से दी जाने वाली वित्‍तीय सहायता रोक दी है. उन्‍होंने WHO पर आरोप लगाया कि उसने नोवल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद के मामले में ठीक से प्रबंधन नहीं किया और सही जानकारी नहीं दी. राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने कहा कि अमरीका WHO को चालीस करोड़ से पचास करोड डॉलर हर वर्ष देता रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top