EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

14 अप्रैल 2020: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती

प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है. 14 अप्रैल 2020 को बाबा साहब की 129वीं जयंती मनाई गयी. भीमराव अंबेडकर का जन्म इसी दिन 1891 में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में हुआ था. बाबा साहेब को आधुनिक भारत का निर्माता और भारतीय संविधान के मुख्‍य निर्माता थे.

बाबा साहब की जयंती: समानता दिवस

बाबा साहब की जयंती को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिभाशाली डॉ॰ भीमराव आंबेडकर को समानता के प्रतीक और ज्ञान का प्रतीक भी कहा जाता है.

डॉ आंबेडकर के मुख्य योगदान: एक दृष्टि

  • निम्न वर्ग समूह के लोगों के लिये अस्पृश्यता के सामाजिक मान्यता को मिटाने के लिये उन्होंने काम किया.
  • दलित वर्ग के अस्पृश्य लोगों के लिये सीट आरक्षित करने के लिये पूना संधि के द्वारा उन्होंने अलग निर्वाचक मंडल की माँग की.
  • डॉ अंबेडकर संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे. उन्होंने एक ऐसे संविधान की रचना की जिसकी नज़रों में सभी नागरिक एक समान हों, धर्मनिरपेक्ष हो और जिस पर देश के सभी नागरिक विश्वास करें.
  • भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में इन्होंने एक बड़ी भूमिका निभायी क्योंकि वो एक पेशेवर अर्थशास्त्री थे.
  • भारत के जम्मू कश्मीर के लोगों के लिये विशेष दर्जा उपलब्ध कराने के लिये भारतीय संविधान में अनुच्छेद 370 के खिलाफ थे.
  • इसके अलावा डॉक्टर अंबेडकर की प्रेरणा से ही भारत के वित्त आयोग की स्थापना हुई थी.
  • डा. अम्बेडकर को 1990 में मरणोपरांत देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक देसाई का निधन

पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक देसाई का 13 अप्रैल को निधन हो गया. देसाई 9 जुलाई 1996 से 6 मई 1998 तक देश के अटॉर्नी जनरल थे. इससे पहले, 18 दिसंबर 1989 से 2 दिसंबर, 1990 तक वह सॉलिसीटर जनरल थे.

अशोक देसाई: एक दृष्टि

  • अशोक देसाई को 2001 में पद्म भूषण और कानून पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने 1956 में बंबई उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और आठ अगस्त, 1977 को वह वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किए गए थे.
  • देसाई ने उच्च पदों पर व्याप्त भ्रष्टाचार और इस तरह के गंभीर आरोपों में घिरे उच्च लोकसेवकों के खिलाफ जांच को लेकर बहुचर्चित विनीत नारायण प्रकरण में अहम भूमिका निभाई थी.
  • उन्होंने समलैंगिकता को अपराध के दायरे से बाहर रखने, नर्मदा बांध प्रकरण और गैरकानूनी प्रवासी (अधिकरण द्वारा निर्धारण) कानून जैसे जनहित के अनेक मामलों में उच्चतम न्यायालय में बहस की.
  • वह गैर सरकारी संगठन ‘कमेटी फॉर ज्यूडीशियल अकाउंटेबिलटी’ के भी सदस्य थे. इस समिति ने भ्रष्टाचार के आरोप में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामास्वामी को पद से हटाने के लिए अभियान चलाया था.

14 अप्रैल 2020 को पहला विश्व चगास रोग दिवस मनाया गया

14 अप्रैल 2020 को पहला विश्व चगास रोग दिवस (World Chagas Disease Day) मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पीड़ितों और स्वस्थ लोगों में इस रोग से बचाव और नियंत्रण की जानकारी साझा करना है.

चगास रोग: एक दृष्टि

  • ‘चगास’ का नाम डॉ कार्लोस जस्टिनियानो रिबेरो चगास के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 14 अप्रैल 1909 को इस बीमारी के पहले रोगी का उपचार किया था.
  • चगास रोग को अमेरिकन ट्रायपेनोसोमासिस भी कहा जाता है. यह एक उष्णकटिबंधीय परजीवी रोग है जो प्रोटीन ट्राइनोनोसोमा क्रूज़ी के कारण होता है. यह ज्यादातर ट्रायटोमिना कीड़ों द्वारा फैलता है.
  • चगास रोग के शुरुआती लक्षणों में बुखार, सूजन लिम्फ नोड्स, सिरदर्द या स्थानीय सूजन शामिल हो सकते हैं.

13 अप्रैल: सियाचिन दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 अप्रैल को सियाचिन स्थापन दिवस (Siachen Day) मनाया जाता है. आज ही के दिन 1984 में लद्दाख के सियाचिन में भारतीय सेना को विजय मिली थी. इस ग्‍लेशियर पर भारतीय सेना ने पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर तिरंगा फहराया था. सेना के इसी जज्‍बे और जोश को सलाम करने के मकसद से यह दिवस मनाया जाता है.

सियाचिन: एक दृष्टि

  • सियाचिन ग्लेशियर हिमालय की पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला में स्थित है. यह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 20,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. 33,000 वर्ग किमी तक फैला यह दुनिया का सबसे ऊँचाई पर स्थित युद्ध क्षेत्र है.
  • 13 अप्रैल 1984 को भारतीय सेना ने बिलाफोंड ला और दूसरी अहम पोस्‍ट्स को ‘ऑपरेशन मेघदूत’ के तहत दुश्‍मन से सुरक्षित किया था.
  • वर्ष 1984 में पाकिस्तान ने सियाचिन पर अपने सैनिकों को भेजकर कब्‍जे की कोशिश की थी. भारतीय सेना ने पाक सैनिकों को खदेड़ने के लिए 13 अप्रैल 1984 को ‘ऑपरेशन मेघदूत’ शुरू किया थी.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का फैसला: सरकार ने देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्र को संबोधित करते इसकी घोषणा की. श्री मोदी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ चर्चा की थी और इस दौरान कई राज्‍यों ने लॉकडाउन की अवधि दो सप्‍ताह बढ़ाने का आग्रह किया था. भारत में 25 मार्च से 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन लागू किया गया था.

IMF ने 25 गरीब मुल्कों के लिए कर्ज़ में त्वरित राहत दी: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) 25 गरीब मुल्कों के लिए कर्ज़ में त्वरित राहत दी है, ताकि वे कोरोना संकट से निपटने में निर्बाध रूप से वित्तीय मदद ले सकें. संस्था के इस फैसले से अफ्रीकी गरीब देशों के साथ-साथ, अफगानिस्तान, यमन और हैती जैसे मुल्कों को फायदा होगा.

‘युक्ति’ वेब पोर्टल का लोकार्पण: मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ‘युक्ति’ वेब पोर्टल का लोकार्पण किया है. इसका उद्देश्य ‘कोविड-19’ की विभिन्न चुनौतियों से समग्रता और व्यापकता के साथ निपटना है. इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खतरे के संदर्भ में प्राथमिक उद्देश्य शैक्षिक समुदाय को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना तथा शिक्षा के लिए गुणवत्ता युक्त माहौल बनाए रखना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top