EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11 अप्रैल 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ऑनलाइन शिक्षा के लिए ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान शुरू किया गया

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने भारत में ऑनलाइन शिक्षा के जरिये लोगों को आपस में जोड़ने एवं लोगों के विचार जानने के उद्देश्‍य से ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान शुरू किया है. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 10 अप्रैल को इसकी शुरूआत की.

इस अभियान का उद्देश्य भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आमंत्रित करना है ताकि ऑनलाइन शिक्षा की बाधाओं को दूर करते हुए उपलब्ध डिजिटल शिक्षा प्लेटफार्मों को बढ़ावा दिया जा सके. इसके जरिये मंत्रालय के साथ सुझाव और समाधान सीधे साझा किए जा सकेंगे तथा उपलब्‍ध डिजिटल शिक्षा प्‍लेटफॉर्मों को बढ़ावा मिलेगा.

10 अप्रैल: विश्व होम्योपैथिक दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथिक दिवस (World Homeopathy Day) मनाया जाता है. इस दिवस के मनाने का उद्देश्य होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली के बारे में जागरूकता पैदा करना है.

होम्योपैथिक के संस्थापक डॉक्टर क्रिहैनिमैन का जन्मदिन

विश्व होम्योपैथिक दिवस होम्योपैथिक के संस्थापक डॉक्टर क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमूअल हैनिमैन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. हैनिमैन का जन्म जर्मनी में 10 अप्रैल 1755 को हुआ था. इस वर्ष (2020 में) हैनिमैन की 265वीं जयंती मनाई गयी. भारत में, विश्व होम्योपैथी दिवस आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मनाया जाता है.

विश्व होम्योपैथिक दिवस 2020 का विषय (थीम)

भारत में भी हर साल आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथिक दिवस का विषय (थीम) निर्धारित करता है और देशभर में यह विशेष दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2020 में इस दिवस का विषय (थीम)- ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य में होम्योपैथी का बढ़ता दायरा’ है.

होम्योपैथी: एक दृष्टि

होम्योपैथी को वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में जाना जाता है. इसकी दवाओं का असर भले ही धीरे होता है, लेकिन यह रोगों को जड़ से दूर करता है. सबसे खास बात यह कि होम्योपैथी दवाओं के साइडइफेक्ट नहीं के बराबर होते हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ADB ने भारत को 2.20 अरब डॉलर की सहायता का आश्‍वासन दिया: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत को कोविड-19 महामारी की लड़ाई में सहयोग के लिए 2.20 अरब अमरीकी डॉलर की सहायता का आश्‍वासन दिया है. ADB के अध्‍यक्ष मसातसुगु असाकावा ने इस महामारी से निपटने में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य आपात कार्यक्रम समेत भारत की अन्‍य निर्णायक नीतियों की सराहना की.

स्‍वास्‍थ्‍य तैयारियों के लिए 15000 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी: सरकार ने कोविड-19 महामारी से उत्‍पन्‍न आपात स्थिति से निपटने और स्‍वास्‍थ्‍य तैयारियों के लिए 15000 करोड़ रुपये के पैकेज की मंजूदी दी है. इसमें से 7774 करोड़ रुपये महामारी से उत्‍पन्‍न आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटने के लिए उपयोग किये जायेंगे जबकि शेष राशि मिशन मोड के तहत एक से चार वर्ष के लिए उपयोग की जायेगी.

दिल्ली में कोरोना वायरस रोकने के लिए ‘Operation SHIELD’: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण को रोकने के लिए ‘Operation SHIELD’ शुरू किया है. ऑपरेशन शील्ड दिल्ली के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए कई इलाकों में लागू किया जाएगा. SHIELD का पूर्ण रूप Sealing, Home quarantine, Isolation and tracing, Essential supply, Local sanitation and Door-to-door checks है.

2020-21 में भारत की GDP वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत रहेगी: संयुक्त राष्ट्र ने अपनी Economic and Social Survey of Asia and the Pacific (ESCAP) 2020 रिपोर्ट में 2020-21 में कारण भारत की GDP वृद्धि 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. ESCAP ने कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में GDP वृद्धि के अनुमान को घटाया है.

दक्षिण कोरिया में पहली बार महिलावादी पार्टी ने चुनाव में हिस्सा लिया: दक्षिण कोरिया में पहली बार एक महिलावादी पार्टी ने 9 अप्रैल को हुए चुनावों में हिस्सा लिया है. पार्टी ने मौजूदा राजनीतिक दल पर आरोप लगाया है कि उसने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया.

चाड में बोको हरम और सेना में लडाई: चाड आर्मी ने बोको हरम के कम से कम 1000 लड़ाकों के मौत के घाट उतारा है. इसी लड़ाई में चाड आर्मी के भी 52 सैनिक शहीद हुए हैं. इसके लिए 10 दिन का एक ऑपरेशन चलाया गया था. चाड आर्मी ने ये ऑपरेशन 31 मार्च को शुरू किया था, जिसके कुछ दिन पहले बोको हरम ने करीब 100 चाड सैनिकों को एक हमले में मार दिया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top