EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

टीएस तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किये गये

सरकार ने टीएस तिरुमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया है. वह भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी है और फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत हैं. तिरुमूर्ति इससे पहले जेनेवा में भारत के परमानेंट मिशन का हिस्‍सा रहे हैं. इसके अलावा उन्‍होंने फॉरेन सेक्रटरी के ऑफिस में डायरेक्‍टर और जॉइंट सेक्रटरी (UN, इकनॉमिक एंड सोशल) का जिम्‍मा भी संभाला है.

सैयद अकबरुद्दीन सेवानिवृत

टीएस तिरुमूर्ति ने न्यूयॉर्क में सैयद अकबरुद्दीन की जगह ली है. अकबरुद्दीन 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो गये. वह 2016 से इस पद पर थे. उन्होंने इस वैश्विक मंच पर तमाम मुद्दों पर देश का रुख सफलतापूर्वक रखा है. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के सरगना मसूद अजहर को UN की ओर से ग्‍लोबल आतंकी घोषित करवाने में अकबरुद्दीन ने अहम भूमिका निभाई थी.

जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया. वे 67 वर्ष के थे और ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) से पीड़ित थे.

ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ में बाल कलाकार के रूप में वे पहली बार फिल्म में अभिनय किया था. उसके बाद ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म के लिए बाल कलाकार के रूप में उन्होंने अपना राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता. वर्ष 1973 में फिल्म ‘बॉबी’ में उन्होने मुख्य नायक के रूप में पहली बार अभिनय किया था.

लैला मजनू, रफू चक्कर, कर्ज़, चांदनी, हीना और सागर जैसी फिल्मों में रोमांटिक नायक के रूप में उनके अभिनय को काफी सराहा गया.

वर्ष 2008 में उन्हें ‘फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वर्ष 2011 में ‘दो दुनी चार’ में अभिनय के लिए उन्होने ‘फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड’ दिया गया, वही वर्ष 2017 में ‘कपूर एंड संस’ में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता.


सुरेश एन पटेल ने CVC में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की

सुरेश एन पटेल ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त के रूप में 29 अप्रैल को शपथ ग्रहण की. केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने पटेल को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पद की शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने फरवरी 2020 में इस पद के लिये पटेल के नाम की सिफारिश की थी.

सुरेश एन पटेल के पास बैंकिंग क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव है. पटेल CVC के बैंकिंग एवं वित्तीय धोखाधड़ी मामलों के सलाहकार बोर्ड के सदस्य थे.

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)

  • केन्द्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission) भारत सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों से सम्बन्धित भ्रष्टाचार नियंत्रण की सर्वोच्च संस्था है. यह सांविधिक दर्जा (statutory status) प्राप्त एक बहु-सदस्यीय संस्था है.
  • CVC में सुरेश एन पटेल का कार्यकाल दो साल से अधिक होगा और यह दिसंबर 2022 तक होगा. सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार साल का या 65 साल की आयु पूरी करने तक होता है.
  • टी एम भसीन के अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सतर्कता आयुक्त का पद जून 2019 से रिक्त था. पटेल की नियुक्ति के साथ CVC में अब सतर्कता आयुक्तों का कोई पद रिक्त नहीं रह गया है.
  • CVC में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (संजय कोठारी) और दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं. शरद कुमार एक अन्य सतर्कता आयुक्त हैं.

ICC ने भारतीय व्यवसायी दीपक अग्रवाल को प्रतिबंधित किया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय व्यवसायी दीपक अग्रवाल को 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. दीपक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 2018 में हुई T-10 लीग में एक फ्रेंचाइजी के मालिक थे. एक भ्रष्टाचार रोधी जांच में बाधा डालने की बात स्वीकार करने के बाद ICC ने 29 अप्रैल को अग्रवाल के खिलाफ यह फैसला लिया.

दीपक अग्रवाल संयुक्त कुछ समय के लिए T-10 टीम ‘सिंधिज’ के मालिक थे, उन्हें संहिता के अंतर्गत 2018 चरण के दौरान भागीदार होने के नाते आरोपित किया गया. अग्रवाल को अज्ञात मिस्टर एक्स के साथ मिलकर सबूत मिटाने के लिए आरोपित किया गया जिन्हें भी प्रतिभागी बताया गया है. अग्रवाल को आचार संहिता के 2.4.7 अनुच्छेद के अनुसार आरोपित किया गया है जो चल रही जांच में किसी भी दस्तावेज को नष्ट करने, अन्य सूचनाओं को छुपाने या इनसे छेड़छाड़ करने से संबंधित है.


पूर्व बल्लेबाज जे अरुण कुमार अमेरिकी क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त किए गए

कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज जे अरुण कुमार को अमेरिकी पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. अमेरिकी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान हिगिंस ने जे अरुण कुमार को मुख्य कोच चुने जाने की पुष्टि 29 अप्रैल को की.

अरुण कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7,200 से अधिक जबकि लिस्ट A मैचों में 3,000 से अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने 2013-14 और 2014-15 के सत्र में रणजी ट्रोफी, विजय हजारे ट्रोफी और ईरानी कप में कर्नाटक का नेतृत्व किया था.

कोच के तौर पर वह कर्नाटक की टीम के साथ कई वर्षों तक जुड़े रहे हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

सरकार ने नम्रता एस कुमार को स्लोवेनिया में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया है जबकि जयदीप मजूमदार को ऑस्ट्रिया में भारत का नया राजदूत बनाया है. मंत्रालय में संयुक्त सचिव दीपक मित्तल को कतर में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है. पीयूष श्रीवास्तव को बहरीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है.

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने वर्ष 2020 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर (GDP Growth Rate) अनुमान को 2.5 प्रतिशत से घटाकर 0.2 प्रतिशत कर दिया है. मार्च में उसने इसके 2.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई थी.

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टेन अमरिन्‍दर सिंह ने 3 मई के बाद भी राज्‍य में कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है. मुख्‍यमंत्री ने संक्रमण-मुक्‍त क्षेत्र और गैर-रेड जोन वाले इलाकों में सुबह 7 बजे से दिन में 11 बजे तक के लिए लॉकडाउन प्रतिबंधों में सीमित छूट दिए जाने की घोषणा भी की है.

रूस में कोरोना वायरस के 7,099 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में इस बीमारी के मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक हो गयी. रूस में इस बीमारी के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. रूस के बड़े हिस्से में मार्च के अंत से लॉकडाउन लागू है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top