EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
8 मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

बिमल जुल्का ने 10वें मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली

बिमल जुल्का ने 6 मार्च को केन्द्रीय सूचना आयोग (Central Information Commission) में 10वें मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner- CIC) के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह उन्हें पद की शपथ दिलाई. सुधीर भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के प्रमुख का पद रिक्त था.

बिमल जुल्का मध्यप्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं. वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात रहे हैं. बिमल जुल्का 10वें CIC हैं.

केन्द्रीय सूचना आयोग: एक दृष्टि

  • भारत सरकार ने देश के नागरिकों को सरकारी क्रियाकलापों की जानकारी देने और उस जानकारी का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिये 2005 में केन्द्रीय सूचना आयोग का गठन किया था.
  • केंद्रीय सूचना आयोग का गठन सूचना का अधिकार (Right To Information- RTI) अधिनयम, 2005 के तहत 12 अक्टूबर 2005 को किया गया था. वजाहत हबीबुल्लाह देश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त बनाए गए थे.
  • केन्द्रीय सूचना आयोग में CIC समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं. अभी छह सूचना आयुक्त हैं. जुल्का के CIC के रूप में नियुक्त होने के बाद पांच और सूचना आयुक्तों के पद रिक्त हैं.
  • यदि कोई आवेदक किसी सरकारी विभाग या मंत्रालय से मांगी गई सूचनाओं से संतुष्ट नहीं है या उसे सूचनाएं नहीं दी गईं हैं तो अब वह सीधे CIC में ऑनलाइन द्वितीय अपील या शिकायत कर सकता है.
  • केन्द्रीय सूचना आयोग की शक्तियां और कार्य सूचना अधिकार अधिनियम की धाराओं, 18, 19, 20 और 25 में उल्लिखित हैं.
  • केन्द्रीय सूचना आयोग के अधिकार क्षेत्र में सभी केंद्रीय सार्वजनिक प्राधिकरण आते हैं.
  • RTI अधिनियम में यह व्यवस्था की गई है कि नागरिक किस प्रकार की सूचना सरकार से मांग सकेंगे और किस प्रकार सरकार जवाबदेह होगी.

लोकसभा ने ‘खनिज विधि संशोधन विधेयक 2020’ को मंजूरी दी

लोकसभा ने 6 मार्च को ‘खनिज विधि संशोधन विधेयक 2020’ को मंजूरी दे दी. इस विदेहेयक में कोयला खदानों के पट्टे संबंधी नियमों एवं आवंटन संबंधी प्रावधानों को स्पष्ट किया गया है. कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया था. यह विधेयक संसद से पारित होने के बाद इससे संबंधित अध्यादेश का स्थान लेगा. यह अध्यादेश जनवरी 2020 में जारी किया गया था.

इस विधेयक के माध्यम से ‘खनिज विकास एवं नियमन अधिनियम 1957’ और ‘कोयला खान विशेष प्रावधान अधिनियम 2015’ में संशोधन का प्रावधान किया गया है.

विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों में कहा गया है कि लौह अयस्क, मैगनीज अयस्क और क्रोमाइट अयस्क की 334 खानों की बाबत खनन पट्टे 31 मार्च 2020 को समाप्त हो रहे हैं जिससे 46 गैर-प्रतिबद्ध खान कार्यरत हैं.


पहला खेलो इंडिया शीतकालीन खेल जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खेला जा रहा है

पहला खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 7 से 11 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खेला जा रहा है. केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इन खेलों का शुभारंभ किया. इस आयोजन में करीब 900 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. जम्मू-कश्मीर खेल परिषद, केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय के सहयोग से इस खेल का आयोजन कर रहा है.


7 मार्च: जन औषधि दिवस

7 मार्च 2020 को देशभर में जन औषधि दिवस के रूप में मनाया गया. प्रधानमंत्री जन-औषधि परियोजना की उपलब्धियों के प्रसार तथा इसे और गति देने के लिए पहली बार 7 मार्च 2019 को ‘जन औषधि दिवस’ मनाया गया था. योजना का मूल उद्देश्य जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है. जेनेरिक दवाएं अनब्रांडेड दवाएं हैं जो समान रूप से सुरक्षित हैं. वे ब्रांडेड की तुलना में बहुत सस्ती होती हैं.

700 जिलों में लगभग 6200 केंद्रों के साथ प्रधानमंत्री जन-औषधि परियोजना दुनिया में सबसे बड़ी खुदरा फार्मा श्रृंखला है. इस परियोजना ने आम नागरिकों के 2200 करोड़ रुपयों की बचत की है. इन केंद्रों से कई लोगों को स्थाई और नियमित कमाई के साथ स्वरोजगार का एक विश्वसनीय माध्यम भी प्रदान किया है.

भारतीय जन औषधि योजना (PMJAY): एक दृष्टि

  • प्रधानमंत्री ‪नरेन्द्र मोदी‬ ने 1 जुलाई 2015 को ‪प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की घोषणा की थी.
  • इस योजना में सरकार द्वारा ‘जन औषधि स्टोर’ बनाए गए हैं, जहां उच्च गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाईयां (Generic drug) उपलब्ध करवाई जाती है.
  • इन दवाईयों के दाम बाजार मूल्य से 30-50 प्रतिशत कम होते हैं.

जेनेरिक दवा क्या होती है?
जेनेरिक दवा वह दवा है जो बिना किसी पेटेंट के बनायी और वितरित की जाती है. जेनेरिक दवा के फॉर्मुलेशन पर पेटेंट हो सकता है किन्तु उसके सक्रिय घटक (active ingradient) पर पेटेंट नहीं होता. जेनेरिक दवाओं का असर, डोज और इफेक्ट्स ब्रांडेड दवाओं की तरह ही होते हैं.

उदाहरण के तौर पर सामान्य बुखार को कम करने के लिए ‘कॉसिन’ टैब्लेट बहुत पॉपुलर है. कॉसिन टैब्लेट पेरासिटामोल नाम के घटक से बना होता है. कॉसिन की जेनेरिक दवा ‘पेरासिटामोल’ नाम से मौजूद है. लेकिन लोग कॉसिन लेना ही पसंद करते हैं क्योंकि ये बहुत पॉपुलर ब्रांड हो चुका है. इसकी खूब पब्लिसिटी इंटरनेशनल लेवल पर की गई है. वहीं जेनेरिक दवाइयों के प्रचार के लिए कंपनियां पब्लिसिटी नहीं करती.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

पहला खेलो इंडिया शीतकालीन खेल: पहला खेलो इंडिया शीतकालीन खेल (Khelo India Winter Games) 7 से 11 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खेला जा रहा है. केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इन खेलों का शुभारंभ किया. इस आयोजन में करीब 900 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. जम्मू-कश्मीर खेल परिषद, केन्द्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय के सहयोग से इस खेल का आयोजन कर रहा है.

SBI लेगी येस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्‍सेदारी: भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि SBI ने संकटग्रस्‍त येस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्‍सेदारी लेने की संभावना तलाशने के बारे में सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है. RBI ने सरकार को यस बैंक को एक महीने की मोहलत देने की सलाह दी है.

21वां IIFA पुरस्‍कार समारोह स्‍थगित: कोरोना वायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए, 21वें अंतर्राष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म अकादमी पुरस्‍कार वितरण समारोह के आयोजन को स्‍थगित कर दिया गया है. भारत का यह सबसे लोकप्रिय फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 से 29 मार्च तक मध्‍य प्रदेश के इंदौर और भोपाल शहरों में होना था.

जम्‍मू हवाई अड्डे की सुरक्षा CISF को: जम्‍मू हवाई अड्डे की सुरक्षा केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को दी गयी है. इस इकाई का नेतृत्‍व कमांडेंट रेंक का अधिकारी करेगा. इससे पहले फरवरी में श्रीनगर हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी CISF को सौंपी गई थी. इसके साथ ही अब तक CISF सुरक्षा के अंतर्गत आने वाले हवाई अड्डों की कुल संख्‍या 63 हो गई है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top