EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7 मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

RBI के डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन ने 5 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. विश्वनाथन ने स्वास्थ्य कारणों से अपनी सेवानिवृत्ति से तीन महीने पहले ही पद छोड़ने का फैसला किया है. RBI ने विश्वनाथन से 31 मार्च तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है.

RBI में 29 साल से सेवारत डिप्टी गवर्नर 31 मार्च को कार्यमुक्त हो जाएंगे. बैंकिंग नियमन, सहकारी बैंकों, आर्थिक स्थिरता को देखने वाले विश्वनाथन को जून 2019 में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था. विश्वनाथन ने तीन गवर्नरों रघुराम राजन, उर्जित पटेल और शक्तिकांत दास के अधीन काम किया है.

विश्वनाथन के इस्तीके से पहले RBI ने जनवरी 2020 में माइकल पात्रा को नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया था. माइकल की नियुक्ति तीन साल के लिए दी गई. बता दें कि डिप्टी गवर्नर के साथ ही माइकल पात्रा RBI के कार्यकारी निदेशक और मौद्रिक नीति समिति (MPC) के सदस्य भी हैं.

माइकल पात्रा RBI के चार डिप्टी गवर्नर में से एक थे. पात्रा के अलावा तीन डिप्टी गवर्नर थे – एनएस विश्वनाथन, बीपी कनुनगो और एमके जैन. इनमें से विश्वनाथन ने इस्तीफा दिया है. वहीं शक्तिकांत दास RBI के गवर्नर हैं.

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज़ डी क्यूएलर का निधन

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज़ डी क्यूएलर का 4 मार्च को उनके पैतृक देश पेरू में निधन हो गया. वे 1981 से लेकर 1991 तक संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के महासचिव रहे. पेरेज़ डी क्यूएलर ईरान-इराक युद्ध और अल सल्वाडोर में चल रहे गृह-युद्ध के दौरान संयुक्‍त राष्‍ट्र के प्रमुख रहे थे.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में अपने दो कार्यकालों के दौरान उन्होंने लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व में शांति समझौते किए. उनकी एक प्रमुख उपलब्धि आठ वर्षों के संघर्ष के बाद 1988 में ईरान और इराक के बीच युद्ध विराम के लिए बातचीत रही.

ईरान-इराक युद्ध के अलावा 1991 में अपने दूसरे कार्यकाल के अंत में डी क्यूएलर ने पश्चिमी सहारा में युद्ध की स्थिति को खत्म करने व अल सल्वाडोर, कंबोडिया व निकारागुआ में गृह-युद्ध को खत्म करने में मदद की.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ओरछा में नमस्‍ते ओरछा महोत्‍सव: मध्‍य प्रदेश में राज्‍य के प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल ओरछा में 6 मार्च से ‘नमस्‍ते ओरछा’ महोत्‍सव शुरू हुआ. ओरछा अन्‍य ऐतिहासिक स्‍मारकों की तरह रामराजा मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है.

मिजो समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चापचारकुट: मिज़ोरम में 6 मार्च को मिजो समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चापचारकुट मनाया गया. इस पर्व को राज्‍य में सर्वाधिक लोकप्रिय वसंतोत्‍सव भी माना जाता है. इस अवसर पर लोग नृत्‍य और संगीत का आनंद लेते हैं. राज्‍य में इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहता है.

चौथा वैश्विक आयुर्वेद महोत्‍सव: चौथा वैश्विक आयुर्वेद महोत्‍सव 16 से 20 मई तक केरल के कोच्चि में आयोजित किया जाएगा. पांच दिन के इस सम्‍मेलन में आयुर्वेद चिकित्‍सा पर्यटन पर विशेष बल दिया जाएगा. महोत्सव का विषय “Ayurveda Medical Tourism: Actualizing India’s credibility” है. इस महोत्सव का आयोजन सेंटर फॉर इनोवेशन इन साइंस एंड सोशल एक्शन (CISSA) द्वारा किया जा रहा है.

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप मनीला में आयोजित किया जाएगा: कोरोना वायरस के कारण बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप को चीन के वुहान से हटाकर फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित किया जाएगा. अब इसका आयोजन मनीला में 21 से 26 अप्रैल तक किया जाएगा. कोरोना वायरस के संक्रमण से चीन में अभी तक खेल टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया जा रहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top