EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5 मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सुप्रीम कोर्ट ने वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित सेवाएं देने की इजाजत दी

सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित सेवाएं देने की इजाजत दे दी है. क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल या आभासी मुद्राएं हैं, जिनमें मुद्रा इकाइयों के बनाने और फंड के लेन-देन का सत्यापन करने के लिए एन्क्रिप्शन तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है और यह व्यवस्था केंद्रीय बैंक से स्वतंत्र रहकर काम करती है.

कोर्ट ने RBI के सर्कुलर को रद्द किया

न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने 4 मार्च को सुनाये अपने फैसले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2018 के सर्कुलर को रद्द करते हुए यह आदेश दिया. RBI इस सर्कुलर के अनुसार देश में आभासी मुद्राओं से संबंधित कोई भी सेवा प्रदान करने पर रोक थी.

क्या है क्रिप्टोकरेंसी?

क्रिप्टोकरेंसी एक प्रकार की आभासी (वर्चुअल) मुद्रा है. आभासी से मतलब है कि अन्य मुद्रा की तरह क्रिप्टोकरेंसी का कोई भौतिक स्वरुप नहीं है. क्रिप्टोकरेंसी को आप ना तो देख सकते हैं और न ही छू सकते हैं. यह एक डिजिटल करेंसी है. बिटकॉइन, इथीरियम, रिप्पल, लाइटकॉइन इत्यादि कुछ प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी हैं.

जानिए क्या है क्रिप्टोकरेंसी…»

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार ‘बड़े बैंक’ बनाने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार ‘बड़े बैंक’ बनाने की मंजूरी दे दी है. इसकी घोषणा 4 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की. सरकार ने 30 अगस्त 2019 में इन बैंकों के विलय की घोषणा की थी. यह विलय 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी हो जायेगा.

योजना के मुताबिक, यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया (UBI) तथा ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) का पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में विलय होगा, जिससे यह दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा. वहीं, सिंडिकेट बैंक में केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक तथा इंडियन बैंक का विलय किया जाएगा. इसी तरह, आंध्रा बैंक तथा कॉर्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) में विलय किया जाएगा.

पढ़ें पूरा आलेख…»


तस्नीम मीर और मानसी सिंह ने ‘डच जूनियर अंतरराष्ट्रीय 2020’ में कांस्य पदक हासिल किए

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तस्नीम मीर और मानसी सिंह ने ‘योनेक्स डच जूनियर अंतरराष्ट्रीय 2020’ प्रतियोगिता के लड़कियों के एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए. यह पहली बार है, जब इस BWF जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री टूर्नामेंट में भारत ने दो कांस्य पदक हासिल किए.

नीदरलैंड के हार्लेम में खेली गई इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त तस्नीम को तीसरी वरीयता प्राप्त कोरिया की सो यूल ली ने हराया. एक अन्य सेमीफाइनल में मानसी को इंडोनेशिया की सैफी रिजका ने पराजित किया.


4 मार्च: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह

प्रत्येक वर्ष 4 मार्च को देश में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ (National Safety Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जागरूकता न होने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है. इस साल यानी 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर 49वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया.

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के साथ ही 4 से 10 मार्च तक ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह’ (National Safety Week) के रूप में मनाया जाने लगा है. इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तरीको से लोगों को अवगत कराया जाता है.

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह को मनाने की पहल ‘राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद’ (National Safety Council) ने की थी. 4 मार्च के ही दिन भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना हुई थी.

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC): एक दृष्टि

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना 4 मार्च 1966 को मुंबई सोसायटी अधिनियम के तहत हुई थी. यह एक स्वशासी निकाय है जो सार्वजनिक सेवा के लिए गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन के रूप में कार्य करता है. 1972 में इस संगठन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का निर्णय लिया था. बाद में इसे नेशनल सेफ्टी सप्ताह के रूप में मनाया जाने लगा.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

68वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक चैंपियनशिप-2019: 68वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक चैंपियनशिप-2019 3 मार्च से हरियाणा के पंचकुला में खेला जा रहा है. केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल राज्‍य मंत्री किरेन रिजि‍जू ने ITBP के बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.

कोरोनोवायरस ने निपटने के लिए विश्व बैंक की मदद: विश्व बैंक ने कोरोनोवायरस प्रकोप के चलते आर्थिक प्रभावों से जूझ रहे देशों की मदद के लिए 12 बिलियन अमरीकी डालर की राशि देने की घोषणा की है. वित्तीय सहायता का उपयोग पीड़ित देशों में वायरस से तेजी से निपटने के लिए किया जायेगा.

हल्के वाणिज्यिक एयर कंडीशनर को स्टार लेबलिंग: उर्जा मंत्रालय के अधीन आने वाला ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने डीप फ्रीजर और हल्के वाणिज्यिक एयर कंडीशनर को स्टार लेबलिंग यानी स्टार रेटिंग कार्यक्रम के दायरे में लाने की घोषणा की. स्टार लेबल के माध्यम से उपकरण विनिर्माता यह बताता है कि उसका कोई उपकरण बिजली खर्च के हिसाब कितना किफायती है.

भारतीय-अमेरिकी सीमा वर्मा अमेरिकी कोरोना वायरस टास्क फोर्स में: भारतीय-अमेरिकी सीमा वर्मा का नाम ट्रंप प्रशासन द्वारा गठित की गई कोरोना वायरस टास्क फोर्स में प्रमुख सदस्य के रूप में जोड़ा गया है. अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस के 100 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वर्मा मेडिकेयर और मेडिकेड सर्विसेज की प्रशासक हैं और वह 1 ट्रिलियन डॉलर का बजट हैंडल करती हैं, जो कि 1 करोड़ 30 लाख अमेरिकियों के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को कवर करता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top