EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
31  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

IOC ने टोक्यो में 2021 में होने वाले ओलंपिक खेलों के तारीखों की घोषणा की

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने टोक्यो में 2021 में होने वाले ओलंपिक खेलों के नई तारीखों की घोषणा कर दी है. इन खेलों का आयोजन 2021 में 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होगा. वहीं पैरालंपिक गेम्स का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 के बीच होगा.

इससे पहले ओलंपिक खेलों का आयोजन 2020 में 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच होना था. लेकिन IOC और आयोजक जापान ने कोरोना वायरस के चलते खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया था. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने ओलंपिक खेलों को टाले जाने की सिफारिश ओलंपिक कमेटी से की थी.

अर्थव्‍यवस्‍था को शीघ्र पटरी पर लाने के उपाय सुझाने के लिए 11 समूह गठित किए गये

सरकार ने 21 दिन की पूर्ण-बंदी की अवधि के बाद अर्थव्‍यवस्‍था को शीघ्र पटरी पर लाने और लोगों की मुश्किलें कम करने के उपाय सुझाने के लिए 11 समूह गठित किए हैं. इन समूहों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत स्थापित किया गया है.

ये समूह योजनाएं बनाएंगे और समयबद्ध ढंग से उन्‍हें लागू करने के आवश्‍यक उपाय करेंगे. इस पहल को ‘कोविड-19’ महामारी की विभिन्‍न चुनौतियां से निपटने के लिए सरकार का एक प्रभावी कदम माना जा रहा है.

प्रत्‍येक ग्रुप में प्रधानमंत्री कार्यालय और कैबिनेट सचिवालय से एक वरिष्‍ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे. चिकित्‍सा आपात और प्रबंधन योजना पर अधिकार प्राप्‍त समूह की अध्‍यक्षता नीति आयोग के सदस्‍य डॉक्‍टर वी पॉल करेंगे. नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत निजी क्षेत्र के साथ समन्‍वय के लिए बनाए गए समूह के अध्‍यक्ष होंगे. आर्थिक और कल्‍याणकारी उपायों से संबंधित समूह की अध्‍यक्षता आर्थिक कार्य सचिव अतानु चक्रवर्ती करेंगे.


महावीर चक्र से सम्मानित भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिक चंदन सिंह राठौड़ का निधन

भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिक चंदन सिंह राठौड़ का 29 मार्च को 95 साल की आयु में निधन हो गया. वे 1980 में सेवानिवृत हुए थे. चंदन सिंह को अति विशिष्ट सेवा मेडल, 1965 की जंग में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया था. उन्हें 1971 में बांग्लादेश बनाने में अहम भूमिका निभाने पर महावीर चक्र प्रदान किया गया था. यह परमवीर चक्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है.

एयर मार्शल सिंह उन योद्धाओं में शामिल थे, जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध से लेकर देश की आजादी के बाद 1948 के कबायली आक्रमण, 1962 में भारत-चीन तथा 1965 व 1971 की भारत-पाक लड़ाइयों में बहादुरी के साथ हिस्सा लिया था.

असम के जोरहट एयरफोर्स स्टेशन के एओसी रहते हुए ग्रुप केप्टन चंदन सिंह ने 1971 के भारतीय-पाकिस्तान युद्ध में मुश्किल माने जाने वाली ढाका पोस्ट पर रात को अपने हेलीकॉप्टर्स से 3 हजार से अधिक सैनिकों और 40 टन से अधिक हथियार व अन्य उपकरण पहुंचाकर पाकिस्तान की जीती हुई बाजी को पलट दिया था.


30 मार्च: राजस्थान दिवस

प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस (Rajasthan Diwas) मनाया जाता है. 30 मार्च, 1949 में जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर ‘वृहत्तर राजस्थान संघ’ बना था. यही राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है.

राजस्थान राज्य: एक दृष्टि

  • राजस्थान भारत का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है.
  • इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है.
  • राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी (132139 वर्ग मील) है.
  • 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं.
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर है.
  • विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है.
  • पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है.
  • माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है. यह समुद्र तल से 1,722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.
  • विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर राजस्थान में स्थित है.
  • भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल ‘थार मरुस्थल’ भी राजस्थान में स्थित है. इस मरुस्थल का लगभग 60% हिस्सा राजस्थान में है, परन्तु कुछ भाग हरियाणा, पंजाब, गुजरात और पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांतों में भी फैला है.
  • देश की एकमात्र लवणीय नदी ‘लूनी नदी’ राजस्थान में बहती है.
  • राजस्थान में यूनेस्को के तीन विश्व धरोहर स्थल हैं – केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जंतर मंतर (जयपुर), राजस्थान के पहाड़ी किले (चित्तौड़गढ़, कुम्भलगढ़, रणथम्भोर, अम्बर, जैसलमेर).
  • राजस्थान के कुम्भलगढ़ दुर्ग की दीवार 38 किलोमीटर लम्बी है. इसे चीन की महान दीवार के बाद विश्व की दूसरी सबसे लम्बी दीवार माना जाता है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ADB ने भारतीय ढाचागत क्षेत्र में दस करोड़ डॉलर निवेश करेगा: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारतीय ढाचागत क्षेत्र के लिए 10 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है. यह सहायता सरकार प्रायोजित राष्‍ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष (NIIF) के जरिए की जाएगी. अधोसंरचना क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NIIF की स्थापना दिसम्बर 2015 में की गयी थी. एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ADB का गठन 1966 में किया गया था. इसका मुख्यालय मनीला (फिलीपींस) में स्थित है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन: राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन हो गया. वे 79 साल के थे. बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के नेता थे और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे थे. उनके पास इस्पात मंत्रालय था.

रेलवे ने बनाया चलता-फिरता अस्पताल: भारतीय रेलवे कोरोना संक्रमित लोगों के लिए एक चलता-फिरता अस्पताल बनाने की तैयारी कर रहा है. कोरोना वायरस संक्रमितों को आइसोलेशन में रखने के लिए पुराने यात्री डिब्बों को अस्पताल बनाने पर काम शुरू किया है. इन डिब्बों को उन इलाकों में भेजा जाएगा जिन इलाकों में कोरोना का ज्यादा प्रकोप हो और जहां मेडिकल सुविधा ज्यादा नही है.

BS-4 से BS-6 परिवर्तन 10 दिन बढ़ा: सुप्रीम कोर्ट ने BS-4 मानक से BS-6 मानक में परिवर्तन को 10 दिन तक बढ़ा दिया है. पहले यह समय सीमा 1 अप्रैल 2020 थी. ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के संघ ने BS-4 वाहनों के अपने स्टॉक को बेचने की समय-सीमा में ढील देने की मांग की थी. BS-6, BS-4 की तुलना में पांच गुना कम उत्सर्जन करता है. BS-6 इंधन में नाइट्रोजन ऑक्साइड का स्तर 70 प्रतिशत तक नीचे लाया जायेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top