EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3 मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पहला ‘खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल’ ओडिसा में गया, पंजाब विश्वविद्यालय ने चैम्पियन्स ट्रॉफी जीता

देश का पहला ‘खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल’ 22 फरवरी से 1 मार्च तक ओडिसा में खेला गया. पंजाब विश्वविद्यालय ने 17 स्वर्ण सहित 46 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा और चैम्पियन्स ट्रॉफी अपने नाम की. सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय दूसरे और पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला तीसरे स्‍थान पर रहा.

इस प्रतियोगिता का आयोजन समारोह कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में किया गया था. समारोह में ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू सहित अनेक जानी-मानी हस्तियां शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था.

विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर भारत में सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता

विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर ये भारत में सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता थी. इस प्रतियोगिता में देश भर के 113 विश्‍वविद्यालयों के 3500 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया. 191 एथलीटों के साथ चंडीगढ़ का पंजाब विश्वविद्यालय और 183 एथलीटों के साथ अमृतसर का गुरु नानक देव विश्वविद्यालय शामिल होने वाली टीमों में से सबसे बड़े दलों में से एक था.

नया विस्फोटक डिटेक्शन डिवाइस ‘Raider-X’ का पुणे में अनावरण किया गया

पुणे में आयोजित राष्ट्रीय विस्फोटक डिटेक्शन कार्यशाला (NWND-2020) में एक नया विस्फोटक डिटेक्शन डिवाइस ‘Raider-X’ का अनावरण किया गया. ‘NWND-2020’ का आयोजन 1-2 मार्च को हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) पुणे के हीरक जयंती समारोह पर किया गया था. इस समारोह का उद्घाटन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने किया था.

Raider-X: एक दृष्टि

  • विस्फोटक डिटेक्शन डिवाइस ‘Raider-X’ का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) पुणे तथा भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बैंगलोर ने मिलकर किया है.
  • HEMRL पुणे, DRDO की एक अग्रणी प्रयोगशाला है. यह वैज्ञानिकों, टेक्नोक्रेटों तथा उपयोगकर्ताओं को हाल के प्रौद्योगिकीय सुधारों के बारे में ज्ञान, अनुभव तथा नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए यह एक मंच प्रदान करता है.
  • Raider-X में एक दूरी से विस्फोटकों की पहचान करने की क्षमता है. इस डिवाइस के द्वारा छुपाकर रखे गये विस्फोटकों की ढेर का भी पता लगाया जा सकता है.

राफेल नडाल और हीथर वाटसन मैक्सिको ओपन 2020 के विजेता बने

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने ‘एटीपी मैक्सिको ओपन’ के पुरुष एकल खिताब जीत लिया है. 29 फरवरी को खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में नडाल ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को हराकर तीसरी बार मैक्सिको ओपन का खिताब जीता.

इससे पहले वह 2013 और 2015 में भी यहां खिताब जीत चुके हैं. यह नडाल का 2020 का पहला और उनके करियर का यह 85वां खिताब है.

महिला एक का खिताब सातवें नंबर की खिलाड़ी ब्रिटेन की हीथर वाटसन ने कनाडा की लेलाह फर्नांडीज को हराकर जीता.


‘स्वाति’ रडार की आपूर्ति के लिए भारत और अर्मेनिया में समझौता, ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के लिए बड़ी उपलब्धि

भारत ने अर्मेनिया के साथ चार करोड़ डॉलर (करीब 280 करोड़ रुपये) का एक रक्षा सौदा किया है. सौदा के तहत भारत अर्मेनिया को चार वेपन लोकेटिंग रडार (WLR) यानि घातक स्वाति की आपूर्ति करेगा.

‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के लिए उपलब्धि

इस रक्षा सौदे को भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. निर्यात के इस आर्डर से भारत को अपने हथियारों और रक्षा प्रणालियों की बिक्री के लिए एक नया बाजार बनाने में मदद मिलेगी. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले पांच वर्ष में 35,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा.

‘स्वाति’ रडार: एक दृष्टि

  • इन रडारों का उत्पादन रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है.
  • अर्मेनिया ने रूस और पोलैंड की रडार प्रणालियों के कई परीक्षण के बाद भारत ‘स्वाति’ रडार को खरीदने का फैसला लिया है.
  • इनकी खासियत ये है कि यह दुश्मन के हथियारों की मौजूदगी तलाश कर उन्हें तबाह करने के लिए सेना को गाइड करने का काम करता है.
  • यह तेज गति, स्वचालित और दुश्मन की सटीक लोकेशन बताने वाले मोर्टारों, गोला-बारूदों और राकेटों से लैस है. इसकी मारक क्षमता 50 किलोमीटर रेंज की है.
  • इस रडार सिस्टम की अहमियत सीमा पार गोलीबारी वाले क्षेत्रों में भी होती है. इस स्वदेशी रडार प्रणाली को भारतीय सेना में पहले ही शामिल किया जा चुका है.

प्रसिद्ध एथलेटिक्‍स कोच जोगिन्‍दर सिंह का निधन

प्रसिद्ध एथलेटिक्‍स कोच जोगिंदर सिंह सैनी का 1 मार्च को पटियाला में निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे. वे 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में आठ स्‍वर्ण सहित 18 पदक जीतने वाली एथलेटिक्‍स टीम के मुख्‍य कोच थे. उन्‍हें 1997 में द्रोणाचार्य पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था.

सैनी को भारत के कुछ प्रतिष्ठित ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों को निखारने का श्रेय जाता है. वह 1970 से 1990 के दशक के बीच कई वर्षों तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच रहें. सैनी 1954 में एथलेटिक्स कोच बने थे. वह 1990 में तत्कालीन भारतीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ के मुख्य कोच बने.


1 मार्च: शून्य भेदभाव दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 मार्च को संयुक्त राष्ट्र और अन्य अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा ‘शून्य भेदभाव दिवस’ (Zero Discrimination Day) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य कानून के समक्ष समानता और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों में व्यवहार को बढ़ावा देना है.

यह दिवस बीजिंग में एक प्रमुख कार्यक्रम के साथ UNAIDS के कार्यकारी निदेशक मिशेल सिदीबे द्वारा शुरू किया गया था. पहली बार 1 मार्च 2014 को मनाया गया था.

इस वर्ष यानी 2020 में शून्य भेदभाव दिवस का विषय (थीम)- महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ शून्य भेद-भाव (Zero discrimination against women and girls) है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

फरवरी 2020 में 1.05 लाख करोड़ रुपये GST संग्रह: सरकार ने फरवरी 2020 में एक लाख, पांच हज़ार करोड़ रुपये वस्‍तु और सेवा कर (GST) संग्रह किया है. यह पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले 8 प्रतिशत अधिक है. कुल राजस्व में केंद्रीय वस्‍तु और सेवा कर लगभग बीस हज़ार करोड़ रुपये है, राज्य वस्‍तु और सेवा कर लगभग सत्ताईस हज़ार करोड़ रुपये है और एकीकृत वस्‍तु और सेवाकर लगभग अड़तालीस हज़ार करोड़ रुपये है.

अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति ने आतंकवादियों की रिहाई की शर्त को अस्‍वीकार किया: अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने अमरीका-तालिबान समझौते को खारिज करते हुए जेलों में बंद तालिबानी आतंकवादियों की रिहाई की शर्त को अस्‍वीकार कर दिया है. अमरीका और तालिबान के बीच 29 फरवरी को कतर में हुए ऐतिहासिक समझौते में 10 मार्च तक एक हजार सरकारी बंदियों को छोडे जाने के बदले में पांच हजार तालिबान बंदियों की रिहाई की बात कही गई थी.

उड़ान के दौरान यात्रियों को वाई-फाई सुविधा: सरकार ने विमानन कंपनियों को भारत में उड़ान के दौरान यात्रियों को वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी है. अनुमति के बाद विमान चालक यात्रियों को फ्लाईट मोड में विमान के बोर्ड से लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ई-रीडर और प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस के उपयोग के लिए इंटरनेट की सुविधा दे सकता है.

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 2 मार्च से शुरू हुआ. यह 3 अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से शुरू हुआ था. 11 फरवरी से अवकाश रखा गया था, ताकि संसदीय स्‍थाई समितियां बजट में विभिन्‍न मंत्रालयों की मांगों की समीक्षा कर सकें. बजट 1 फरवरी को प्रस्‍तुत किया गया था.

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ‘ई-विधानसभा’: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च को शुरू हुआ. सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ पहल को प्रोत्साहन देते हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ई-विधानसभा परियोजना के तहत कागज रहित होने जा रही है. इससे विधायकों को दिये जाने वाले लिखित उत्तर, रिपोर्ट, विधेयक और अन्य दस्तावेज की दशकों पुरानी परम्परा समाप्त हो जाएगी.

विदेश सचिव ने ढाका में आयोजित गोष्ठी में भाग लिया: भारत ने बांग्‍लादेश को भरोसा दिलाया है कि राष्‍ट्रीय नागरिकता रजिस्‍टर (NRC) का वहां के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने ढाका में आयोजित गोष्ठी में बताया कि NRC को अपडेट करना पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top