EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को ड्रग एंड कास्मेटिक्स एक्ट की H1 सूची में डाला गया

कोरोना वायरस के कारण हाइड्रॉक्‍सीक्‍लोरोक्‍वीन (Hydroxychloroquine) के इस्तेमाल में आई तेजी को रोकने के लिए सरकार ने इस दवा की खुली बिक्री पर रोक लगा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और उसके फार्मूले पर बनने वाली अन्य सभी दवाओं को ड्रग एंड कास्मेटिक्स एक्ट की H1 सूची में डाल दिया है.

क्या होता है H1 सूची में शामिल दवा

H1 सूची में शामिल दवा को पंजीकृत डाक्टर की अनुसंशा के बगैर नहीं बेचा जा सकता है. साथ ही केमिस्ट के लिए डाक्टर की उस पर्ची को ड्रग विभाग को भी जमा कराना होता है. अभी तक इस सूची में एड्स समेत ऐसी गंभीर बीमारियों की दवाएं हैं, जिनका शरीर पर गहरा दुष्प्रभाव होता है, लेकिन मरीज की जान बचाने के लिए उसे इन दवाओं को देना जरूरी होता है.

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का दुष्प्रभाव घातक हो सकता है

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा मलेरिया के इलाज के लिए इस्‍तेमाल की जाती है. मलेरिया की दवा की बिक्री पर प्रतिबंध पहली बार लगा है. कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव और इलाज में क्लोरोक्वीन और हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के कारगर होने की जानकारी के कारण बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करने लगे थे. इसके साथ ही लीवर, दिल और किडनी की बीमारियों के जूझ रहे मरीजों पर इसका दुष्प्रभाव घातक हो सकता है.

प्रख्यात कलाकार और वास्तुकार सतीश गुजराल का निधन

मशहूर कलाकार और वास्तुकार सतीश गुजराल का 27 मार्च को निधन हो गया है. वह 94 वर्ष के थे. गुजराल वास्तुकार, चित्रकार, भित्तिचित्र कलाकार और ग्राफिक कलाकार थे. गुजराल बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से 1999 में सम्मानित किया गया था.

उनके प्रमुख कामों में दिल्ली उच्च न्यायालय के बाहर की दीवार पर अल्फाबेट भित्तिचित्र शामिल हैं. उन्होंने दिल्ली में बेल्जियम दूतावास को भी डिजाइन किया था. गुजराल की कलाकृतियों में उनके शुरुआती जीवन के उतार-चढ़ाव की झलक देखने को मिलती है जिनमें बचपन में उनके सुनने की क्षमता को बाधित करने वाली बीमारी और देश का विभाजन शामिल है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

कोरोना वायरस के खिलाफ ऑपरेशन नमस्ते: भारतीय सेना ने कोरोना वायरस के खिलाफ ऑपरेशन नमस्ते (Operation Namaste) शुरू किया है. सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकंद नरवणे ने इसकी घोषणा 27 मार्च को की. जनरल नरवणे ने ये कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए सेना में कई निर्देश जारी किये हैं जिनका पालन करना हर किसी के लिये जरूरी है.

मूडीज ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि घटाकर 2.5 प्रतिशत किया: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ‘मूडीज’ ने 2020 में भारत की GDP वृद्धि दर को अपने पहले पूर्वानुमान 5.3 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया है. ये कटौती कोरोनावायरस महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में आई गिरावट के कारण की गई है.

CRISIL ने 2021 के लिए भारत की GDP 3.5 प्रतिशत किया: पूरे विश्व में फैली कोरोनावायरस महामारी के कारण CRISIL ने 2021 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर को अपने पहले पूर्वानुमान 5.2 प्रतिशत से घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया है.

सार्क के सभी आठ देशों के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों की बैठक: सार्क के सभी आठ देशों के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने दक्षिण एशिया में नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की. सदस्‍यों ने कोविड-19 के आपात चिकित्‍सा के बारे में अनुभव और जानकारी साझा करने के लिए अगले महीने की 13 तारीख तक कॉमन पब्लिक डोमेन बनाने पर सहमति व्‍यक्‍त की.

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अमरीकी वित्‍तीय मदद: अमरीका ने 64 देशों को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 17.40 करोड डॉलर की वित्‍तीय मदद देने की घोषणा की है. इसमें भारत को 21 लाख डॉलर की सहायता राशि शामिल है. पहले भी फरवरी में अमरीका ने 10 करोड डॉलर की मदद की घोषणा की थी. अमरीका की यह सहायता राशि वैश्विक स्‍तर पर कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उद्देश्‍य से 64 अत्‍यधिक प्रभावित देशों के लिए घोषित पैकेज का हिस्‍सा है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोनावायरस से संक्रमित: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. कोविड-19 से संक्रमित होने के साथ ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि कोरोना से लड़ने के साथ-साथ वे सरकार की जिम्मेदारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निभाते रहेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top