EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा

सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है. वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने इस राहत पैकेज की घोषणा 26 मार्च को नई दिल्ली में की. घोषणा के तहत आठ कैटिगरीज में किसान, मनरेगा, गरीब विधवा-पेंशनर्स-दिव्यांग, जन-धन योजना-उज्ज्वला स्कीम, सेल्फ हेल्प ग्रुप (वुमन), ऑर्गनाइज्ड सेक्टर वर्कर्स (EPFO), कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को लाभ मिलेगा.

वित्‍तमंत्री द्वारा घोषित राहत पैकेज के मुख्य बिंदु

  1. कोरोना के मुकाबले में लगे विभिन्‍न वर्ग के लोगों को तीन महीने के लिए 50 लाख रुपये का बीमा भी कराया जाएगा. इनमें डॉक्टर, चिकित्सा-कर्मी, स्‍वास्‍थ्य-कर्मी, सफाई कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं.
  2. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक 5 किलो चावल या गेंहू मुफ्त उपलब्‍ध कराया जाएगा. यह इस समय दिए जा रहे 5 किलो राशन के अतिरिक्त होगा. इसके अतिरिक्‍त, प्रत्‍येक परिवार को 1 किलो दाल भी मुफ्त दी जाएगी.
  3. मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में भी वृद्धि की घोषणा की गयी. देश में मनरेगा योजना का लाभ 5 करोड़ परिवारों को मिलता है. मनरेगा दिहाड़ी अब 182 से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी गई है.
  4. जन-धन योजना वली करीब 20 करोड़ महिलाओं के खाते में अगले 3 महीने तक डीबीटी के जरिए हर महीने 500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
  5. करीब 8.3 करोड़ BPL परिवारों को उज्जवला स्कीम के तहत 3 महीनों तक फ्री एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे.
    वरिष्‍ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्‍यांगजनों को अगले तीन महीनों के दौरान एक-एक हजार रुपये की दो किस्‍तों में तदर्थ अनुदान दिया जाएगा.
  6. मौजूदा प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 8 करोड़ 70 लाख किसानों और अन्‍य लोगों को अप्रैल के पहले सप्‍ताह तक उनके खाते में 2 हजार रुपये जमा कर दिए जाएंगे.
  7. अगले तीन महीनों के लिए एम्प्लॉयी और एम्प्लॉयर दोनों के हिस्से का EPF योगदान (बेसिक सैलरी का 24 पर्सेंट) सरकार करेगी. ये उन सभी ऑफिसेस के लिए है जिनमें 100 से ज्यादा एम्प्लॉयी हैं. 15000 रुपये से कम सैलरी लेने वाले 80 लाख मजदूरों को और 4 लाख संगठित इकाइयों को फायदा मिलेगा. EPFO अब EPF खाते की रकम का 75% या 3 महीने की सैलरी, जो कम हो, निकालने की परमिशन देगा.

सरकार ने क्षेत्रीण ग्रामीण बैंकों के पुनर्पूंजीकरण को मंजूरी दी

सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) के पुनर्पूंजीकरण के लिए 1340 करोड़ रुपये की मदद दिये जाने को मंजूरी प्रदान कर दी है. यह मंजूरी 25 मार्च को हुई प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में दी गयी. पुनर्पूंजीकरण का उद्देश्य इन बैंकों में न्यूनतम नियामक पूंजी उपलब्ध कराना है.

रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित नियामक मानकों के अनुरूप क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के Capital to Risk Assets Ratio (CRAR) को 9 प्रतिशत पर बनाये रखने के लिए यह पुनर्पूंजीकरण किया जा रहा है. पुनर्पूंजीकरण राशि उन बैंकों को आवंटित की जाएगी जो 9% की न्यूनतम CRAR को बनाए रखने में असमर्थ हैं.

CRAR क्या है?

CRAR, Capital to Risk weighted Assets Ratio का संक्षिप्त रूप है. CRAR एक ऐसी न्यूनतम राशि है, जिसे बैंकों को हमेशा अपने पास रखना होता है. बैंक इस राशि का उपयोग लोन देने में नहीं कर सकता. इस राशि को भविष्य की सुरक्षा के रूप में रखा जाता है

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक: एक दृष्टि

  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भारत सरकार, संबंधित राज्‍य सरकार तथा संबंधित बैंक का एक संयुक्‍त उद्यम है. इन बैंकों में 50 प्रतिशत पूंजी भारत सरकार का, 15 प्रतिशत राज्‍य सरकार का और 35 प्रतिशत पूंजी संबंधित बैंक का होता है.
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्‍थापना ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व सीमांत किसानों, कृषि-श्रमिकों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को ऋण प्रदान करने के उद्देश्‍य से की गईं थीं.
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की पुनर्पूंजीकरण की योजना डॉ केसी चक्रवर्ती समिति की सिफारिश पर 2011 में शुरू किया गया था.

चर्चित चित्रकार और ‘एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स’ कॉमिक्स के सह-निर्माता अल्बर्ट उडेरो का निधन

फ्रांस के चर्चित चित्रकार और ‘एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स’ (Asterix and Obelix) कॉमिक्स के सह-निर्माता अल्बर्ट उडेरो का हाल ही में निधन हो गया. वे 92 वर्ष के थे. उडेरजो ने 1959 में साथी फ्रेंचमैन और लेखक रेने गोसनी के साथ एस्टेरिक्स बनाया था जिसने उन्हें फ्रांसीसी-बेल्जियम की कॉमिक्स पत्रिका पाइलोट में जीवन दिया.

दोनों को आधुनिक कॉमिक्स और ग्राफिक उपन्यासों का जनक माना जाता है. उनकी 380 मिलियन किताबें दुनिया भर में बेची गईं हैं, और कई कहानियां एनिमेटेड कार्टून और फीचर फिल्मों में बदला गया है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन: भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का 25 मार्च को निधन हो गया है. वह 73 साल के थे. लतीफ 1970 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा थे. घरेलू स्तर पर वह संतोष ट्रॉफी में उन्होंने बंगाल के लिए खेला था. इसके अलावा वह मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के लिए भी खेल चुके हैं. फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद वह मोहम्म्डन स्पोर्टिंग के कोच भी बने थे.

अभिनेत्री निम्मी का निधन: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 25 मार्च को निधन हो गया. वे 88 साल की थीं. निम्मी 50 और 60 के दशक में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं. उनका मूल नाम नवाब बानो था. राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म ‘बरसात’ (1949) से ब्रेक दिया था. उन्होंने ‘बरसात’ के अलावा ‘आन’, ‘कुंदन’, ‘मेरे महबूब’, ‘अमर’, ‘उड़न खटोला’ और ‘पूजा के फूल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था.

जनगणना 2021 का पहला चरण अगले आदेश तक स्‍थगित: भारत की जनगणना 2021 का पहला चरण अगले आदेश तक स्‍थगित कर दिया गया है. इसके तहत मकानों की सूची बनाने और राष्‍ट्रीय जनसंख्‍या पंजीकरण को अद्यतन करने का काम किया जाता है. म‍हापंजीयक और जनगणना आयुक्‍त के कार्यालय ने बताया कि यह फैसला कोविड-19 के कारण देशव्‍यापी लॉकडाउन के कारण लिया गया है. जनगणना 2021 का पहला चरण पहली अप्रैल से शुरू होनी थी.

संयुक्त राष्ट्र ने कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए मानवीय योजना शुरू की: संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के सर्वाधिक गरीब देशों में कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए दो अरब डॉलर की वैश्विक मानवीय योजना शुरू की है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने चेतावनी दी कि कोरोना वायरस महामारी ने पूरी मानव जाति के लिए खतरा पैदा कर दिया है और हम सबको मिलकर इसका मुकाबला करना होगा.

निर्वाचन आयोग ने न मिटने वाली स्‍याही के इस्‍तेमाल इजाजत दी: निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 के फैलाव को देखते हुए घर पर क्‍वारंटीन कर रहे लोगों की पहचान करने के लिए न मिटने वाली स्‍याही का इस्‍तेमाल करने की इजाजत दे दी है. आयोग ने कहा है कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय को इसके लिए लगाए जाने वाले चिन्‍ह के मानकीकरण करने और इसे शरीर पर किस स्‍थान पर लगाया जाना है इस बारे में विचार करना चाहिए ताकि चुनाव के समय इसकी वजह से किसी तरह की बाधा उत्‍पन्‍न न हो.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top