EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वर्ष 2020 का एबेल पुरस्कार हिलेल फुरस्टेनबर्ग और ग्रेगरी मारगुलिस को देने की घोषणा

वर्ष 2020 का एबेल पुरस्कार (Abel Prize) इज़राइल के हिलेल फुरस्टेनबर्ग और रुसी-अमेरिकी ग्रेगरी मारगुलिस को देने की घोषणा हाल ही में की गयी है. इन्हें यह सम्मान ‘pioneering use of methods from probability & dynamics in group theory, number theory and combinatorics’ के लिए दिया गया है.

इन दोनों गणितज्ञों ने गणित के विविध क्षेत्रों में कठिन समस्याओं को हल करने के लिए संभाव्य तरीकों और यादृच्छिकता (randomness) तकनीकों का उपयोग किया था.

हिलेल फुरस्टेनबर्ग और ग्रेगरी मारगुलिस

हिलेल फुरस्टेनबर्ग यरुशलम (इज़राइल) के हिब्रू विश्वविद्यालय में एक अमेरिकी-इजरायली गणितज्ञ हैं. उन्होंने गणित में वुल्फ पुरस्कार भी जीता है.

ग्रेगरी मारगुलिस एक रूसी-अमेरिकी गणितज्ञ हैं. वह फील्ड्स मैडल, वुल्फ प्राइज और एबेल प्राइज, इन तीनों पुरस्कार को जीतने वाले पांचवें व्यक्ति हैं.

एबेल पुरस्कार (Abel Prize): एक दृष्टि

  • एबेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए नॉर्वे के राजा द्वारा प्रदान किया जाता है. यह गणित का नोबेल पुरस्कार से भी जाना जाता है.
  • यह पुरस्कार नार्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स (Norwegian Academy of Science and Letters) द्वारा ओस्लो में प्रदान किया जाता है.
  • इस पुरस्कार की स्थापना के लिए नील्स हेनरिक एबेल मेमोरियल फंड की स्थापना 1 जनवरी, 2002 को नॉर्वे में की गई थी.
  • इस पुरस्कार के तहत 60 लाख नार्वेजियन क्रोनर (6 Million Norwegian Kroner) अर्थात 7 लाख 76 हजार अमेरिकी डॉलर के समतुल्य पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है.

प्रथम एबेल पुरस्कार
पहला एबेल पुरस्कार वर्ष 2003 में फ्रांस के गणितज्ञ जीन-पियर सेर को दिया गया था.

एबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय
श्रीनिवास एसआर वर्धन एक मात्र भारतीय गणितज्ञ हैं जिन्हें वर्ष 2007 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

अमेरिका और UAE के बीच 7वां ‘नेटिव फ्यूरी’ सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया

अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की इलीट फोर्स के बीच ‘नेटिव फ्यूरी’ (Native Fury) सैन्य अभ्यास का हाल ही में समापन हो गया. इस अभ्यास का आयोजन 8 से 23 मार्च तक UAE के अल हमारा सैन्य अड्डे पर किया गया था. यह इस अभ्यास का 7वां संस्करण था.

नेटिव फ्यूरी अभ्यास में अमेरिका ने अपने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया. इस अभ्यास में अमेरिका के मरीन कमांडो और अमीराती कमांडो ने खासतौर पर हिस्सा लिया था.

इस अभ्यास के लिए खासतौर पर कई निर्माण किए गए थे. रेत के टीले तैयार किए गए थे, मस्जिद तैयार की गई और कई इमारतें बनाई गई थीं. ज्यादातर निर्माण दिखावटी थीं लेकिन युद्ध स्थितियों को ध्यान में रखकर यह सब किया गया था. इसमें हेलीकॉप्टर और जहाजों से जमीन और पानी में दुश्मनों की खोज का अभ्यास भी गया.

नेटिव फ्यूरी: एक दृष्टि

अमेरिका और UAE के बीच ‘नेटिव फ्यूरी’ (Native Fury) सैन्य अभ्यास का आयोजन प्रत्येक 2 वर्ष में एक बार किया जाता है. पहला ‘नेटिव फ्यूरी अभ्यास 2008 में आयोजित किया गया था.

ईरान ने भड़कावे वाला कदम बताया था

यह सैन्य अभ्यास ईरान से चल रहे अमेरिका के तनावपूर्ण संबंधों के बीच संपन्न हुआ. ईरानी सैन्य जनरल को मारने की अमेरिकी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है. इस अभ्यास को लेकर ईरान ने अमेरिका का भड़कावे वाला कदम बताया है, जबकि अमेरिकी सेना के ब्रिगेडियर जनरल थॉमस सावेज ने इससे इन्कार किया है.


टोक्यों ओलंपिक खेलों को 1 वर्ष के लिए टला गया, 2021 में कराने का फैसला

टोक्यों में आयोजित ग्रीष्‍मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक्स को 1 वर्ष के लिए टाल दिया गया है. अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) और टोक्यो ओंलपिक आयोजक समिति ने इसकी घोषणा 24 मार्च को की. कोरोना वायरस महामारी को देखते हएु इन खेलों को स्‍थगित गया है. टोक्यो ग्रीष्‍मकालीन 32वां ओलंपिक 24 जुलाई 2020 से शुरू होने थे.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने IOC के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ हुई वार्ता में टोक्यों ओलंपिक को अगले वर्ष तक स्थगित करने पर सहमति बनी थी. जापान ने अब इन खेलों को अब वर्ष 2021 में कराने का फैसला किया है.

पहली बार ओलंपिक खेलों को स्थगित किया गया है

ओलंपिक के 124 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों को स्‍थगित किया गया है. हांलाकि इससे पहले ये खेल 1916, 1940 और 1944 में युद्ध के कारण रद्द किये गये थे लेकिन किसी वायरस के कारण खेलों को पहली बार स्‍थगित किया गया है.


फीफा ने भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को ‘COVID-19’ जागरूकता अभियान में शामिल किया

फीफा ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को ‘COVID-19’ महामारी के खिलाफ चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में शामिल किया है. फीफा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर जागरूकता अभियान ‘Pass the message to kick out coronavirus’ शुरू किया है.

इस अभियान में विश्व के 28 मौजूदा और पूर्व फुटबॉल सितारों को शामिल किया गया है, जिनमें छेत्री के अलावा लियोनेल मेसी, विश्व कप विजेता फ्लिप लाम, इकेर सेसिलास और कार्लेस पुयोल शामिल हैं.

ये फुटबॉलर लोगों को बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिए पांच कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं. अभियान में लोगों को हाथ धोने, खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखने, चेहरा नहीं छूने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

G-20 देशों आपातकालीन सम्मेलन: G-20 देशों का आपातकालीन सम्मेलन 26 मार्च को विडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से आयोजित किया जायेगा. सऊदी अरब के सुलतान सलमान बिन अब्दुल अजीज अल साऊद इस आपातकालीन शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के अन्य शीर्ष नेता इसमें शामिल होंगे. बैठक में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के समन्वित उपायों पर चर्चा होगी.

तेलुगु नव वर्ष दिवस ‘उगाड़ी’ मनाया गया: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तेलुगु नववर्ष दिवस ‘उगाड़ी’ मनाया गया. यह उत्सव हिंदू चंद्र कैलेंडर की शुरुआत के दिन जाता है. यह दिन महाराष्ट्र समेत भारत के अन्य हिस्सों में इसे गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है.

COVID-19 परीक्षण के लिए MyLab परीक्षण किट विकसित: COVID-19 परीक्षण के लिए MyLab द्वारा विकसित परीक्षण किट की बिक्री के लिए CDSCO से वाणिज्यिक स्वीकृति प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है. इस किट को पुणे स्थित MyLab टेस्ट सर्विसेज द्वारा विकसित किया गया है. मौजूदा प्रयोगशाला परीक्षण सेवाओं में COVID-19 का परीक्षण समय 4 घंटे है. जबकि MyLab का परीक्षण समय लगभग 2 घंटे है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top