EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दिया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल लालजी टंडन को सौंपा. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. विधानसभा में बहुमत न होने के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है. कमलनाथ ने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मत विभाजन से पहले इस्तीफा दिया. उच्चतम न्यायालय ने राज्य विधानसभा में 20 मार्च को शाम पांच बजे तक बहुमत परीक्षण पूरा कर लिए जाने का निर्देश दिया था. न्यायालय ने यह आदेश मध्यप्रदेश विधानसभा में बहुमत परीक्षण के अनुरोध से जुड़ी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित 10 भाजपा नेताओं की याचिका पर दिया.

क्या है मामला?

मध्‍यप्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सत्तारूढ़ कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. इससे सदन में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 114 से घटकर 92 रह गई थी. दूसरी ओर, सदन में भाजपा के 107 सदस्य हैं. राज्‍य में बसपा के दो सदस्य हैं जबकि समाजवादी पार्टी का एक और चार निर्दलीय विधायक भी है.

230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा में दो सीटें पहले से खाली हैं. मौजूदा परिस्थितियों में बहुमत के लिए 104 विधायकों का समर्थन चाहिए. इस प्रकार कमलनाथ के इस्तीफे के बाद राज्य में भाजपा के नेतृत्‍व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है.

ओलंपिक मशाल जापान पहुंचा, ग्रीस ने 2020 के टोक्यो ओलिम्पिक आयोजकों को सौंपा

ओलिम्पिक मशाल (Olympic Torch) 20 मार्च को जापान पहुंचा. ग्रीस ने 2020 के टोक्यो ओलिम्पिक आयोजकों को यह मशाल सौंपा. मशाल के साथ एक विमान मात्‍सुशिमा हवाई अड्डे पर उतरा.

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मशाल का स्‍वागत समारोह धूमधाम से नहीं मनाने का फैसला किया गया था. देश भर में ओलिम्पिक मशाल फुकुशिमा में जेविलेज खेल परिसर से 26 मार्च को शुरू होगी.

ओलंपिक में मशाल क्यों जलाई जाती है?

ओलंपिक खेलों में मशाल जलाने की शुरुआत 1936 में हुई थी. उस साल ओलंपिक खेलों की मेजबानी बर्लिन ने की थी. मान्य़ताओं के अनुसार ग्रीस के लोग आग को बहुत पवित्र मानते थे. ओलंपिक मशाल को जलाकर ले जाने की शुरुआत देवता हेरा के मंदिर से शुरु की गई थी. उस समय ओलंपिक मशाल में आग सूर्य की किरणों के जरिए लगाई जाती थी. ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य कि किरणों को काफी पवित्र माना जाता था.


युवाओं में उद्यमी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वावलंबन एक्सप्रेस’

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India- SIDBI) ने विभिन्न हितधारकों की राय और सुझावों के आधार पर एक विशेष रेलगाड़ी शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इस निर्णय के तहत SIDBI नए उद्यमियों के लिए 5 जून 2020 को ‘स्वावलंबन एक्सप्रेस’ शुरू करेगी. स्वावलंबन एक्सप्रेस ट्रेन का उद्देश्य युवाओं में उद्यमी संस्कृति को बढ़ावा देना है.

स्वावलंबन एक्सप्रेस 5 जून को लखनऊ से चलेगी और 11 उद्यमशील शहरों की यात्रा करेगी. इनमें जम्मू, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता और अंतिम गंतव्य के रूप में वाराणसी शामिल हैं. यह गाड़ी 15 दिनों में 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस दौरान 20 से अधिक कार्यशालाओं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.


ICC ने दो भारतीय महिलाओं जननी नारायणन और वृंदा राठी को अंपायर का दर्जा दिया

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दो भारतीय महिलाओं- जननी नारायणन और वृंदा राठी को अपने ‘इंटरनेशनल पैनल ऑफ ICC डेवलेपमेंट अंपायर्स’ में शामिल किया है. इससे अब ICC के महिला अंपायरों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है.

ICC के इस निर्णय के बाद ये भारतीय महिलाएं अब अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग कर सकती हैं. जननी नारायणन और वृंदा राठी से पहले जीएस लक्ष्मी ने ICC के ‘इंटरनेशनल पैनल ऑफ ICC डेवलेपमेंट अंपायर्स’ में जगह बनाई थी. ICC ने अंपायर्स डेवलेपमेंट पैनल में इन भारतीय महिलाओं का चुनाव इनके प्रदर्शन के आधार पर किया है.

34 साल की जननी नारायणन 2018 से ही घरेलू टूर्नामेंटों में अंपायरिंग करती आ रही हैं. वहीं, 31 साल की राठी ने करियर की शुरुआत स्कोरर के रूप में किया था और बाद में अंपायर बन गई. राठी भी 2018 के बाद से ही घरेलू टूनार्मेंटों में अंपायरिंग कर रही है.

ICC में शामिल महिला अंपायर्स

जीएस लक्ष्मी, शंद्रे फ्रिट्ज (मैच रेफरी); लॉरेन एगेनबैग, किम कॉटॉन, शिवानी मिश्रा, क्लायर पोलोस्क, सु रेडफर्न, इलोसी शेरिडन, मैरी वॉलड्रोन, जैकलीन विलियम्स, वृंदा राठी और जननी नारायणन (अंपायर्स).


भारत और इजरायल के बीच 880 करोड़ रुपये के रक्षा सौदा

भारत सरकार ने इजरायल की फर्म ‘इजरायल वेपंस इंडस्ट्रीज’ (IWI) के साथ 880 करोड़ रुपये में 16,479 लाइट मशीन गन (LMG) की खरीद का सौदा किया है.से एक है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की स्वीकृति के बाद सौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

नेगेव LMG: एक दृष्टि

  • इजरायल से खरीदे जाने वाली इन लाइट मशीन गन्स का नाम ‘नेगेव’ है. नेगेव LMG आमने-सामने की लड़ाई में आजमाया हुआ उत्कृष्ट हथियार है. इसे दुनिया के कई देश इस्तेमाल कर रहे हैं.
  • इस हथियार के मिल जाने पर देश के अग्रणी मोर्चे पर रहने वाले जवानों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे ज्यादा आक्रामकता से दुश्मन पर धावा बोल पाएंगे.
  • साढ़े सात किलोग्राम वजन वाली इस LMG का इस्तेमाल हेलीकॉप्टर, छोटे समुद्री जहाजों और जमीनी लड़ाई में आसानी से किया जा सकेगा.

20 मार्च: अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस

प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Happiness Day) मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2020 के अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस का विषय (theme) Happiness For All, Together है.

संयुक्त राष्ट्र ने 12 जुलाई 2012 को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी. इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव समाज सेवी, कार्यकर्ता और संयुक्त राष्ट्र के विशेष सलाहकार रहे जेमी इलियन की कोशिशों का परिणाम था. पहला अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 20 मार्च 2013 को मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

निर्भया दुष्कर्म मामले के दोषी को फांसी: निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के चारों दोषी को 20 मार्च को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई. दिसंबर 2012 में पैरा-मेडिकल छात्रा निर्भया के साथ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने दुष्कर्म किया था. इस मामले के दोषियों में से एक ने जेल में आत्महत्या कर ली थी और एक अन्य किशोर अभियुक्त को तीन साल तक बाल सुधार गृह में रखे जाने के बाद रिहा कर दिया गया था.

जनता कर्फ्यू की अपील: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू की अपील की है. प्रधानमंत्री ने 19 मार्च को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस दौरान केवल आवश्यक सेवा में लगे लोगों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top