EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
2 मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत और ब्रिटेन के वायुसेना का संयुक्त अभ्यास इंद्रधनुष का आयोजन

भारत और ब्रिटेन के वायुसेना का संयुक्त अभ्यास ‘इंद्रधनुष’ का 24 से 29 फरवरी तक सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. यह इस अभ्यास का 5वां संस्करण था. इसका आयोजन उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद में स्थित वायुसेना स्टेशन हिंडन में किया गया था. इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय वायु सेना (IAF) और ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के ने हिस्सा लिया.

यह अभ्यास “Base Defence and Force Protection” पर आधारित था. इस अभ्यास में ब्रिटेन के रॉयल एयर फ़ोर्स के 36 स्पेशलाइज्ड लड़ाकूओं और भारत के 42 गरुड़ कमांडों ने हिस्सा लिया. भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो का प्रमुख कार्य एयर बेस की सुरक्षा करना, आपदा राहत, खोज व बचाव कार्य करना है.

मेजर जनरल माधुरी कनिटकर भारत की तीसरी महिला लेफ्टिनेंट जनरल होंगी

मेजर जनरल माधुरी कानिटकर को लेफ्टिनेंट जनरल की अगली रैंक के लिए मंजूरी दी गई है. रक्षा क्षेत्र में वह यह कीर्तिमान स्थापित करने वाली देश की तीसरी महिला हैं. लेफ्टिनेंट जनरल कानिटकर ने नई दिल्ली में डिप्टी चीफ, इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (DCIDS), मेडिकल (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तहत) का कार्यभार संभाला. इसके साथ ही वह सशस्त्र बलों की पहली बाल चिकित्सक हैं, जो यह पद संभालेंगी.

माधुरी के पति राजीव कानिटकर भी लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. भारत के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पति और पत्नी दोनों ही सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हों.

पहली महिला नौसेना की वाइस एडमिरल डॉ. पुनीता अरोड़ा थीं
यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला, नौसेना की वाइस एडमिरल डॉ पुनीता अरोड़ा थीं. वायुसेना की महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय इस पद पर पदोन्नत होने वाली दूसरी महिला थी.


पर्यावरणविद् जाधव पयेंग को स्वामी विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया गया

राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 6ठे स्वामी विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी पुरस्कार 2020 प्रदान किए गए. पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए असम के पर्यावरणविद् जाधव पयेंग को यह पुरस्कार दिया गया. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया. बड़े पैमाने पर वनीकरण और वास्तविक मानव निर्मित जंगल बनाने में उनके निरंतर प्रयासों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

जाधव पयेंग जोरहाट, असम के पर्यावरण और वन कार्यकर्ता हैं. उन्हें ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ उप-नाम से भी जाना जाता है. जाधव को इससे पहले पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.

जाधव पयेंग ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ब्रह्मपुत्र नदी किनारे मिट्टी और कीचड़ से भरी जमीन को हरा-भरा कर जंगल में बदल दिया. यह जंगल असम के माजुली द्वीप पर स्थित है. जंगल का नामकरण भी अब उनके नाम पर ‘मोलाई जंगल’ रखा गया है जो 1360 एकड़ में है.

स्वामी विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी पुरस्कार ‘माय होम इंडिया’ संस्था द्वारा पूर्वोत्तर भारत के महान हस्तियों को प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार में 1 लाख रुपये राशि और ट्रॉफी दी जाती है.


HAL ने भारतीय सेना के लिए युद्धक हेलिकॉप्टर बनाने के प्रॉजेक्ट पर काम शुरू किया

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारतीय सेना के लिए युद्धक हेलिकॉप्टर बनाने के मेगा प्रॉजेक्ट पर काम शुरू किया है. 10 से 12 टन के ये हेलिकॉप्टर दुनिया के कुछ बेहतरीन हेलिकॉप्टर्स जैसे बोइंग के अपाचे की तरह आधुनिक और शक्तिशाली होंगे. 2027 तक इन्हें तैयार किया जाएगा.

इस मेगा प्रॉजेक्ट का लक्ष्य आने वाले समय में सेना के तीनों अंगों के लिए 4 लाख करोड़ रुपये के सैन्य हेलिकॉप्टर्स के आयात को रोकना है. HAL ने प्रारंभिक डिजाइन तैयार कर लिया है और प्लान 500 हेलिकॉप्टर्स के उत्पादन का है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी योजना: महाराष्ट्र सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना के तहत 21 लाख 82 हजार लाभार्थियों की दूसरी सूची जारी की है. अब तक इस योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 21 लाख 97 हजार हो गई है. सरकार ने इन लाभार्थियों की देनदारी समाप्‍त करने के लिए 14 हजार करोड़ रुपये प्रदान किए हैं.

खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल: देश का पहला ‘खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल’ 22 फरवरी से 1 मार्च तक ओडिसा में खेला जा रहा है. प्रतियोगिता के 8वें दिन भारत की सबसे तेज महिला धावि‍का दुती चंद ने 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया. पुरूष वर्ग में लंबी दूरी के धावक नरेन्‍द्र प्रताप सिंह ने अपना दूसरा पदक प्राप्‍त किया. सावित्रीबाई फूले पुणे विश्वविद्यालय 16 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष पर है.

कोटा में ‘सुपोषित मां’ अभियान की शुरूआत: लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कोटा में सुपोषित मां अभियान की शुरूआत की. इस अभियान का उद्देश्य देश के शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण की समस्‍या दूर करना है.

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने दक्षिण कैरोलिना प्राइमरी का चुनाव जीत लिया है. जिससे राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनके डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने की मुहिम को बल मिला है. दक्षिण कैरोलिना में बाइडेन ने कुल मतों में से 50 प्रतिशत से अधिक मत अपने नाम किए.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top