EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

एटीके ने चेन्नइयन को हराकर तीसरी बार इंडियन सुपर लीग का विजेता बना

इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल 2020 का खिताब एटलेटिको डी कोलकाता (ATK) ने जीत लिया है. हाल ही में संपन्न हुए ISL के छठे सीजन के फाइनल में ATK ने चेन्नइयन को हराकर विजेता बना. ATK ने रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता है. ATK इससे पहले 2014 और 2016 में ISL चैम्पियन रह चुका है. कोरोनावायरस के कारण यह मैच गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बगैर दर्शकों के खेला गया था.

इंडियन सुपर लीग: एक दृष्टि

इंडियन सुपर लीग (ISL) भारतीय व्यवसायिक फुटबॉल लीग है. इसका गठन 2013 में भारत में फुटबॉल को प्रोत्साहित करने व भारतीय फुटबॉल को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए किया गया था. इसका आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के तत्वाधान में किया जाता है.

वर्ष 2021 की जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

भारत की जनगणना-2021 दो चरणों में सम्‍पन्‍न होगी. पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक चलेगा. इस चरण में आवास से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी. दूसरा चरण जनसंख्या की गणना का होगा जो 9 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक पूरे देश में एक साथ चलेगा. 2021 की जनगणना परंपरागत कागज और पेन के जरिए नहीं बल्कि एक मोबाइल फोन अनुप्रयोग (app) के माध्यम से की जाएगी.

पहले चरण में जनगणना कर्मी मोबाइल नम्बर, शौचालय, टेलीविजन, इन्टरनेट, वाहन और पेयजल के स्रोत सहित अन्य जानकारी मांगेंगे. जनगणनाकर्मी बिजली के मुख्य स्रोत, उपयोग किए गए पानी के निकलने की व्यवस्था, रसोई घर की उपलब्धता, LPG या PNG कनेक्शन तथा खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मुख्य ईंधन से संबंधित जानकारी भी मांगेंगे.

जनगणना देश में नीतियां बनाने का प्रमुख आधार है. जनगणना से मिले आंकड़ों से देश की वास्तविक स्थिति सामने आती है. इन आंकड़ों से ही पता चलता है कि देश में कुल कितने लोग हैं, किस आयु वर्ग के कितने लोग हैं, किस भाषा को बोलने वाले लोग कितने हैं, किस धर्म के कितने लोग है, लोग कितने शिक्षित हैं, देश में कितने तरह के रोजगार हैं और कितने लोग किस रोजगार में लगे हैं, किन लोगों ने दस साल में अपने रहने का ठिकाना बदल लिया है आदि.

भारत की जनगणना: मुख्य तथ्य

  • भारत में हर दस साल में जनगणना होती है. साल 2011 में आख़िरी जनगणना हुई थी और 2021 में अगली जनगणना होनी है.
  • भारत में जनगणना 1872 से हो रही है और यह सिलसिला कभी नहीं टूटा है. भारत के आज़ाद होने के बाद जनगणना का काम साल 1948 के जनगणना अधिनियम के तहत होता है.
  • 1872 से लेकर 1931 तक की जनगणना में जाति भी गिनी जाती थी आज़ादी के बाद सरकार ने तय किया कि जनगणना में अब जाति नहीं गिनी जाएगी. 1951 से लेकर 2011 तक की जनगणना में जाति नहीं गिनी गई.
  • जनगणना का काम भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त का दफ़्तर करता है. यह दफ़्तर केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है.

18 मार्च: आयुध निर्माणी दिवस

प्रत्येक वर्ष 18 मार्च को भारत में ‘आयुध निर्माणी दिवस’ (Ordnance Factories’ Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रक्षा संबंधी उत्पादों के व्यापक उत्पादन को विकसित करना है. इस दिवस पर पूरे देश में जगह-जगह रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी और आयुध दौड़ का आयोजन किया जाता है.

भारतीय आयुध निर्माणियाँ: एक दृष्टि

भारतीय आयुध निर्माणियाँ (Ordnance Factory Board) एक औद्योगिक संरचना हैं जो रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत कार्य करती हैं. भारतीय आयुध निर्माणी का मुख्यालय कोलकाता में है. यह 39 निर्माणियों, 9 प्रशिक्षण संस्थान, 3 क्षेत्रीय विपणन केन्द्र ओर 4 क्षेत्रीय संरक्षा नियंत्रणालयों का समूह है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

बिहार में कोविड-19 महामारी घोषित: बिहार सरकार ने कोविड-19 (कोरोना वायरस) को महामारी घोषित किया है. इससे सरकार को किसी भी महामारी से निपटने के लिए कुछ विशेष अधिकार मिलेंगे. कोविड-19 से पीड़ित यदि कोई संदिग्‍ध व्‍यक्ति अस्‍पताल में भर्ती होने या अलग रखे जाने से मना करता है तो अधिकारियों को उसे जबरदस्‍ती 14 दिन के लिए अस्‍पताल में भर्ती करने का अधिकार मिल जाता है. जिला प्रशासन उपचार से इंकार करने वाले व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है.

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट स्थगित: कोरोना वायरस महामारी के कारण 24 मई से होने वाला फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020 स्थगित कर दिया गया है. अब ये टूर्नामेंट 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा.

विमान संशोधन विधेयक पारित: लोकसभा ने विमान संशोधन विधेयक, 2020 को ध्वनिमत से पारित कर दिया. इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान अधिनियम, 1934 में संशोधन का विधेयक सदन में प्रस्तुत किया था.

भारत में आर्थिक विकास का अनुमान 5.2%: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने 2020 के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 5.2% कर दिया है. एजेंसी ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण फैलने के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की तरफ जा रही है. इससे पहले एजेंसी ने 2020 के लिए भारत की ग्रोथ रेट के अनुमान को 5.7% रखा था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top