EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
17  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: विक्टर एक्सेलसन ने पुरुष और ताइ-ज़ू-यिंग ने महिला एकल खिताब जीता

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2020 प्रतियोगिता 11 से 15 मार्च तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेला गया था. इस प्रतियोगिता के मुख्य विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

पुरुष एकल: डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने पहली बार ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष एकल का खिताब जीता. एक्सेलसन ने फाइनल में ताइवान के टॉप सीड खिलाड़ी चोऊ तिएन चेन को 21-13, 21-14 से हराया.

महिला एकल: महिला एकल का खिताब ताईवान की ताइ-ज़ू-यिंग ने जीता. ताइ-ज़ू-यिंग तीसरी बार इस खिताब की विजेता बनी.फाइनल में उन्होंने चीन की चेन यूफेई को पराजित किया.

महिला डबल्स: यूकी फुकुशिमा-सयाका हिरोता की जापानी जोड़ी ने चीनी जोड़ी दू यूइ और ली यिन हुई को हराकर महिला डबल्स का खिताब जीता.

पुरुष डबल्स: पुरुष डबल्स के फाइनल में जापान के यूता वातानाबे और हिरोयुकी एंडो की जोड़ी ने इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिडियन और केविन संजय सुकामुलजो को हराया.

मिक्सड डबल्स: मिक्सड डबल्स के फाइनल में इंडोनेशिया के प्रवीण जॉर्डन और मेलाती दाएवा की जोड़ी ने थाईलैंड की देचापोल और सपसिरी की जोड़ी को मात दी.

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: एक दृष्टि

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप (All England Open Badminton Championships) विश्व की प्राचीनतम एवं सम्माननीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में से एक है. इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. इसकी स्थापना 1998 में गिल्डफ़ोर्ड में आयोजित हुए प्रथम विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशीप की सफ़लता के बाद की गई थी.

अचंत शरत कमल ने ITTF चैलेंजर प्लस ओमान ओपन ट्राफी जीता

भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने ITTF चैलेंजर प्लस ओमान ओपन ट्राफी जीत लिया है. 15 मार्च को मस्कट में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में पुर्तगाल के शीर्ष वरीय मार्कोस फ्रेटास को पराजित कर इस खिताब का विजेता बना. शरत ने सेमीफाइनल में रूस के किरिल स्काचकोव को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था.

अचंत शरत कमल ने अपना अंतिम खिताब 2010 में मिस्र ओपन में जीता था. इसके बाद वह 2011 मोरक्को ओपन और 2017 इंडिया ओपन में दो बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे, लेकिन ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाये थे.


16 मार्च: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ (National Vaccination Day) मनाती है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में टीकाकरण (वैक्सीनेशन) के प्रति जागरूकता फैलाना है. ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनका टीकाकरण अगर सही समय पर नहीं किया जाता है, तो वो घातक बीमारी का रूप ले सकती हैं. इस दिन छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाते हैं.

16 मार्च को ‘पल्स पोलियों अभियान’ की शुरुआत

साल 1995 में पहली बार यह दिवस हमारे देश में मनाया गया था. इसी साल 16 मार्च के दिन भारत सरकार ने देश में ‘पल्स पोलियों अभियान’ की शुरुआत की थी. सरकार ने इस योजना के जरिए देश से पोलियो को खत्म करने का लक्ष्य रखा था. और जब से हर साल पूरे देश में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस इस दिन मनाया जाने लगा.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2014 में भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के 11 देशों को पोलियो मुक्त देश चोषित था. ये देश हैं- बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, मालदीव, म्यांमार, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया, नेपाल, श्रीलंका, तिमोर-लेस्ते और थाईलैंड. भारत में पोलियो का अंतिम मामला 2011 में आया था.

विश्व प्रतिरक्षण दिवस 10 नवंबर को

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रत्येक वर्ष 10 नवंबर के दिन दुनिया भर में ‘विश्व प्रतिरक्षण दिवस’ मनाया जाता है. इस दिन WHO से जुड़ी संस्थाओं द्वारा टीकाकरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. विश्व में अभी भी ऐसे कई देश हैं, जहां पर लोग टीकाकरण की सुविधाओं से वंचित हैं. WHO इन्हीं लोगों की मदद करने का कार्य करती है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्‍याज दर घटाकर 0.25 किया: अमरीकी केन्‍द्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व ने कोरोना वायरस के आर्थिक दुष्‍प्रभाव को देखते हुए प्रमुख ब्‍याज दर घटाकर 0.25 कर दिया है. फेडरल रिजर्व ने दो हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार ब्‍याज दर में आपात कटौती की घोषणा की है. इससे पहले 2008 के वैश्विक वित्‍तीय संकट के दौरान ब्‍याज दर इसी स्‍तर पर आ गई थी.

प्रशांत कुमार को यस बैंक के मुख्य कार्यकारी नियुक्त: प्रशांत कुमार को यस बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. कुमार इससे पहले इस बैंक के प्रशासक नियुक्त किये गये थे. पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता को यस बैंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top