EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

सरकार ने ‘किसान रेल’ की रूप-रेखा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया

सरकार ने ‘किसान रेल योजना’ की रूप-रेखा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है. यह समिति कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य करेगी. इस समिति में भारतीय रेलवे के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है.

‘किसान रेल’ क्या है?

गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में जल्द खराब होने वाले उत्पादों के परिवहन के लिये किसान रेल योजना (Kisan Rail Scheme) का प्रस्ताव किया था. इसमें से जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं की ढुलाई के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से कोल्ड सप्लाई चेन की सुविधा प्रदान की जाएगी.

फल-सब्जियों की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तहत 4 कार्गो सेंटर बनाएगी. ये कार्गों सेंटर गाजीपुर, न्यू आजादपुर, लासलगांव और राजा का तालाब में बनाये जाएंगे. इसके अलाबा सोनीपत में एक एग्रीकल्चर लॉजिस्टिक सेंटर बनाया जायेगा.

SBI ने यस बैंक में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने संकट-ग्रस्त यस बैंक में 7,250 करोड़ रुपये लगाने की मंजूरी दी है। SBI ने केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की 11 मार्च को हुई बैठक में 10 रुपये प्रति शेयर की दर से यस बैंक के 725 करोड़ शेयर खरीदने को मंजूरी दी। इस सौदे के बाद यस बैंक में SBI की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत हो जाएगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यस बैंक की पुनर्संरचना को लेकर हाल ही में एक मसौदे की घोषणा की थी। इस मसौदे में कहा गया था कि रणनीतिक निवेशक को यस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदनी होगी। इसके साथ ही यह भी शर्त है कि रणनीतिक निवेशक सौदे के तीन साल बाद तक अपनी हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से कम नहीं कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ने यस बैंक का नियंत्रण अपने हाथों में लेने के एक दिन बाद इस योजना की घोषणा की थी।

उल्लेखनीय है कि RBI ने यस बैंक का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। SBI बोर्ड ने नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक में निवेश के लिए ‘सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।

पढ़ें यस बैंक का सक्षिप्त घटनाक्रम…»


BBC सर्वेक्षण में महाराजा रणजीत सिंह को ‘अब तक का सबसे महान नेता’ चुना गया

BBC वर्ल्ड हिस्ट्री मैगजीन द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में भारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह को ‘ग्रेटेस्ट लीडर ऑफ ऑल टाइम’ (अब तक का सबसे महानतम नेता) चुना गया है.

BBC के इस सर्वेक्षण में 38 प्रतिशत से अधिक वोटों के साथ एक नया सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए रणजीत सिंह की सराहना की गई. उनके शासनकाल को पंजाब और उत्तर-पश्चिम भारत में स्वर्ण युग कहा जाता है तथा जिसे सहिष्णुता, स्वाधीनता और सहयोग का आदर्श माना जाता था.

25 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी अमलकर कैब्राल रहे. उन्होंने पुर्तगाली कब्जे से देश को मुक्त करने के लिए दस लाख से अधिक गिनियन को एकजुट किया और बदले में कई अन्य उपनिवेशी अफ्रीकी देशों को स्वतंत्रता के लिए उठने और लड़ने के लिए प्रेरित किया.

ब्रिटेन के युद्ध के समय के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल अपने त्वरित निर्णय और तेज राजनीतिक पैंतरेबाजी के लिए 7 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन चौथे स्थान पर और ब्रिटिश साम्राज्ञी एलिजाबेथ प्रथम पांचवें स्थान पर हैं. शीर्ष 20 नेताओं में यूके, यूएस, एशिया और अफ्रीका से दुनिया भर के इतिहास के कुछ सबसे प्रसिद्ध नेता शामिल हैं, जिनमें मुगल सम्राट अकबर, फ्रेंच सैन्य नेता जोन ऑफ आर्क और रूसी महारानी कैथरीन द ग्रेट शामिल हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

फारूख अब्‍दुल्‍ला की नजरबंदी रद्द: जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्‍दुल्‍ला को नजरबंद रखने के आदेश को तत्‍काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। वे पिछले साल 15 सितम्‍बर से अपने घर पर नजरबंद थे।

प्रत्‍यक्षकर विवाद से विश्‍वास विधेयक-2020: राज्‍यसभा में ‘प्रत्‍यक्षकर विवाद से विश्‍वास विधेयक-2020’ चर्चा और पारित करने के लिए रखा गया। इस विधेयक में आयकर और कंपनी कर से संबंधित लंबित कर विवादों के समाधान की प्रणाली विकसित करने का प्रावधान है। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है।

बांग्‍लादेश का राष्‍ट्रीय नारा अब जॉय बंगला: बांग्‍लादेश का राष्‍ट्रीय नारा अब जॉय बंगला होगा. बांग्‍लादेश के उच्‍च न्‍यायालय के दो न्‍यायाधीशों की खंडपीठ ने हाल ही में इस संबंध में सभी संवैधानिक पदों पर काम कर रहे लोगों और राज्‍य के अधिकारियों को राष्‍ट्रीय दिवस और अन्‍य उचित अवसरों पर भाषण के अंत में जॉय बंगला कहने हेतु उचित कदम उठाने को कहा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top