EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
12  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पीवी सिंधू को ‘BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर’ चुना गया

ओलम्पिक रजत विजेता और भारत की पहली विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू को ‘BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर’ चुना गया है. इसके साथ ही BBC ने उड़न परी पीटी ऊषा को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है. उन्हें भारतीय खेलों में दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 9 मार्च को विजेता के नाम की घोषणा की.

BBC ने पहली बार यह पुरस्कार शुरू किया है. इस पुरस्कार के लिए पांच खिलाडीयों को नामित किया गया था. इन पांच खिलाडीयों में फर्राटा धाविका दुती चंद, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट, पैरा बैडमिंटन की विश्व चैंपियन मानसी जोशी और विश्व चैंपियन सिंधू शामिल थीं.

पीवी सिंधू: एक दृष्टि

पीवी सिंधू के नाम विश्व चैंपियनशिप के पांच पदक हैं. सिंधू ने 2019 स्विट्ज़रलैंड के बासेल में बैडमिंटन की विश्व चैंपियनशिप जीती थी और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी (पुरुष या महिला) बनी थीं. वह ओलंपिक में बैडमिंटन के एकल मुक़ाबले में रजत पदक जीतने वाली भी पहली खिलाड़ी हैं.

पीटी ऊषा: एक दृष्टि

पीटी उषा भारत के केरल राज्य की एथलीट हैं. 1984 में लोस एंजेल ओलंपिक्स में 400 मीटर की बाधा दौड़ में वह फाइनल में 0.01 सेकंड के अंतर से मेडल जीतने से चुक गयी थी. हार के बाद भी पीटी उषा की यह उपलब्धि बहुत बड़ी थी, यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ था, जब कोई महिला एथलीट ओलंपिक के किसी फाइनल राउंड में पहुंची थी. इन्होने 55.42 सेकंड में रेस पूरी की थी, जो आज भी भारत के इवेंट में एक नेशनल रिकॉर्ड है. उन्हें ‘उड़न परी’, ‘पायोली एक्सप्रेस’, ‘स्वर्ण परी’ आदि उप-नामों से भी जाना जाता है.

UNSC ने अमरीका और तालिबान के बीच हुये समझौते का सर्वसम्‍मति से अनुमोदन किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने अमरीका और तालिबान के बीच हुये समझौते पर अमरीकी प्रस्‍ताव का 10 मार्च को सर्वसम्‍मति से अनुमोदन कर दिया. इस प्रस्‍ताव में अफगानिस्‍तान सरकार से महिलाओं सहित राजनीतिक और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के जरिये शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है.

हाल ही में दोहा में हुए समझौते के अनुसार अगर तालिबान सुरक्षा संबंधी अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करता है तो अफगानिस्‍तान से 14 महीने के भीतर विदेशी सेना हटा दी जाएगी. अमरीका ने समझौते के अनुसार 29 फरवरी से अपनी सेना की वापसी शुरू भी कर दी है.

पढ़ें क्या है अमेरिका और तालिबान समझौता…»


पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने 8 मार्च को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. 42 वर्षीय वसीम ने अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच अप्रैल, 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में खेला था. जाफर 1996-97 से 2012-13 के बीच 8 बार रणजी ट्रोफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा रहे और लगातार दो बार से (2018 और 2019) उन्होंने विदर्भ को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई.

वसीम जाफर: एक दृष्टि

  • जाफर ने करियर का पहला टेस्ट मैच फरवरी 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था.
  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वह 260 मैच खेलकर करीब 19410 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 57 शतक और 91 अर्धशतक बनाये.
  • वह 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं और उनके नाम यहां 12 हजार से अधिक रन हैं. यह भारतीय रेकॉर्ड है.
  • विदर्भ के लिए रणजी ट्रोफी खेलने वाले जाफर ने 2000 से 2008 के बीच भारत के लिए 31 टेस्ट खेलकर 1944 रन बनाए जिसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक शामिल है.
  • वसीम जाफर को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए ‘किंग्स इलेवन पंजाब’ का बल्लेबाजी कोच बनाया गया है.
  • वसीम जाफर डोमेस्टिक क्रिकेट के सचिन तेंडुलकर कहे और रन मशीन उपनाम से भी जाने जाते हैं.

मोहन बागान ने आइजोल एफसी को हराकर आई-लीग खिताब जीता

भारतीय फुटबॉल क्लब मोहन बागान ने दूसरी बार आई-लीग (I-League) खिताब जीत लिया है. 11 मार्च को नई दिल्ली में खेले गये इस प्रतियोगिता के फाइनल में मोहन बागान ने आइजोल एफसी को 1-0 से हराकर विजेता बना. यह आई-लीग के 14वां संस्करण था.

मोहन बागान के लिए विजयी गोल 80वें मिनट में सेनेगल के स्ट्राइकर बाबा दियावारा ने किया था. मोहन बागान ने पिछली बार आई-लीग 2014-15 में जीता था.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप: ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 11 मार्च को बर्मिंघम में शुरू हुआ. मौजूदा विश्‍व चैंपियन पीवी सिंधु भारतीय चुनौती का नेतृत्‍व करेंगी. पीवी सिंधु का मुकाबला अमरीकी-चीनी खिलाडी पेविन चांग से होगा. सायना नेहवाल और किदां‍बी श्रीकांत शीर्ष 16 में स्‍थान बनाने की कोशिश करेंगे, ताकि वे ओलंपिक के लिए क्‍वालीफाई कर सकें. विश्‍व चैंपियनशिप में कांस्‍य पदक विजेता बी साईं प्रणीत का पहला मुकाबला चीन के चाओ जुन पेंग से होगा.

अरूणाचल में संरक्षित क्षेत्र प‍रमिट जारी करने पर रोक: अरूणाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे की आशंका के बीच विदेशियों को संरक्षित क्षेत्र प‍रमिट जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है. इससे विदेशी सैलानी राज्‍य में प्रवेश नहीं कर पायेंगे.

जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव जीता: अमेरिका में जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से मिशिगन से प्राइमरी चुनाव जीत लिया है जिससे उनके लिए आगे की राह आसान हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने मिसूरी और मिसिसिपी प्राइमरी भी जीत ली जो बर्नी सैंडर्स के लिए बड़ा झटका है.

पुतिन के राष्‍ट्रपति बने रहने के लिए संविधान में संशोधन का सुझाव: रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने कहा है कि 2024 के बाद उनका राष्‍ट्रपति पद की दौड़ में बने रहना संवैधानिक अदालत की मंजूरी पर निर्भर करेगा. रूस में सत्‍तारूढ़ दल की उपाध्‍यक्ष वेलनटीना तेरेश्‍कोवा ने संविधान में संशोधन का सुझाव दिया ताकि नए चुनाव में श्री पुतिन राष्‍ट्रपति का चुनाव फिर से लड़ सकें. श्री पुतिन वर्तमान में चौथे और अंतिम कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद पर हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top