EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11  मार्च 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अफगानिस्तान में राजनीतिक संकट: अशरफ गनी और अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली

अफगानिस्तान में 9 मार्च को दो प्रतिंद्वद्वी नेताओं- अशरफ गनी और अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने समांतर समारोहों में राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली. वहीं अशरफ गनी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लगातार विस्फोट हुए. इससे वहां राजनीतिक संकट गहरा गया और इस दौरान राजधानी में कम से कम दो विस्फोट भी हुए. इससे तालिबान के साथ वार्ता की अमेरिका की योजना पर ही संकट गहरा गया.

चुनाव परिणामों में अशरफ गनी को जीत

18 फरवरी को घोषित हुए चुनाव परिणामों में अशरफ गनी को जीत हासिल हुई थी. लेकिन अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने मतगणना में धांधली का आरोप लगते हुए इस चुनाव परिणाम को मनाने से माना कर दिया था. अशरफ गनी के राष्ट्रपति पद के शपथ की घोषणा के बीच ही अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भी खुद को राष्ट्रपति घोषित करते हुए शपथ की घोषणा कर दी थी.

अशरफ गनी तालिबान के कैदियों को रिहा करेगी

अशरफ गनी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अफगानिस्तान में शांति के लिए तालिबान के कैदियों को रिहा करने की घोषणा की. अफगान सरकार की नार्वे में तालिबान के साथ शांति वार्ता होनी है. वार्ता के तहत अफगान सरकार और तालिबान को एक दूसरे के कैदी छोड़ने होंगे. हालांकि, पहले गनी ने कैदियों को छोड़ने से मना कर दिया था.

अफगानिस्तान राष्ट्रपति चुनाव

अफगानिस्तान में 28 सितंबर 2019 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे. अब्दुल्ला ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया था. दोबारा वोटों की गिनती के बाद 18 फरवरी को परिणाम जारी किए गए थे. 50.64% वोटों के साथ अशरफ गनी की जीत हुई थी. लेकिन अब्दुल्ला ने इसे मानने से इनकार कर दिया था.

कौन है अब्दुल्ला अब्दुल्ला?

अशरफ गनी और अब्दुल्ला अब्दुल्ला पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं. अब्दुल्ला अब्दुल्ला अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हैं. वह अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं. पिछली सरकार में विवाद होने पर उन्हें मुख्य कार्यकारी बनाकर सत्ता में साझेदार बनाया गया था.

ICC की महिला T-20 टीम के लिए पूनम यादव का चयन किया गया

ICC ने महिला T-20 विश्वकप टीम की घोषणा कर दी है. कुल 12 खिलाड़ियों वाली टीम में भारत की तरफ से पूनम यादव का चयन किया गया है. वह इकलौती भारतीय क्रिकेटर हैं जिसका चयन इस टीम के ‘प्लेइंग XI’ लिए किया गया है. वहीं 16 वर्षीय शेफाली वर्मा को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान मेग लैनिंग को ICC की इस टीम का कप्तान बनाया है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की एलिसी हिली और बेथ मूनी को इस टीम की ओपनर बनाया गया है. ICC की इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के पांच, इंग्लैंड के चार, भारत के दो और दक्षिण अफ्रीका की एक खिलाड़ी को जगह मिली है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने महिला अधिकारों पर नई घोषणा पारित की: संयुक्‍त राष्‍ट्र ने महिला अधिकारों पर एक नई घोषणा पारित की है. इस घोषणा में महिलाओं के मौजूदा अधिकारों को संरक्षित रखने की बात तो कही गई है, लेकिन समानता की दिशा में आगे बढ़ने के किसी नए तरीके की पैरवी नहीं है. यह घोषणा महिलाओं की स्थिति से संबद्ध आयोग की 64वीं बैठक में स्‍वीकार की गई.

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया: कांग्रेस के नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दिया. इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी.

मैरी कॉम सहित आठ भारतीय मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया: जॉर्डने में हो रहे एशिया ओलंपिक क्वालीफायर्स में भारत ने 10 मार्च को 8 ओलंपिक कोटा हासिल किया. भारतीय मुक्केबाज मेरीकॉम ने फिलीपिंस मुक्केबाज़ आइरिश मेगनो को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के साथ ही मेरीकॉम ने ओलंपिक कोटा भी हासिल किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top