EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की भारत यात्रा

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने 24-25 फरवरी को भारत की यात्रा पर थे. उनकी यह पहली भारत यात्रा थी. इस यात्रा में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्‍नी और अमरीका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रम्‍प और प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी आये थे. इस यात्रा में राष्‍ट्रपति ट्रंप की सलाहकार और उनकी पुत्री इवांका ट्रंप तथा दामाद तथा वरिष्‍ठ सलाहकार जार्ड कुशनर भी शामिल थे.

अहमदाबाद, आगरा और नई दिल्‍ली का दौरा

भारत की इस यात्रा में अमरीकी राष्‍ट्रपति ने अहमदाबाद, आगरा और नई दिल्‍ली का दौरा किया था. यात्रा के दौरान आगरा उन्होंने आगरे का ताजमहल, गुजरात में साबरमती आश्रम और दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सहित कुछ प्रमुख स्थानों का दौरा किया.

अहमदाबाद में ‘इंडिया रोड शो’

राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत के इस यात्रा की शुरुआत अहमदाबाद से की थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति ट्रंप की आगवानी की थी. वहां दोनों नेताओं ने करीब 22 किलोमीटर लंबे भव्य रोड-शो में भाग लिया जिसका नाम ‘इंडिया रोड शो’ दिया गया था.

हैदराबाद हाउस में उच्‍चस्‍तरीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच 25 फरवरी को नई दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में उच्‍चस्‍तरीय वार्ता बैठक हुई. बैठक में व्‍यापार, निवेश, रक्षा तथा सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने, ऊर्जा सुरक्षा और हिंद प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया.

वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने 3 अरब डालर से ज्यादा के रक्षा सौदे पर सहमति जतायी. दोनों देशों ने तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये. इनमें मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य तथा चिकित्‍सा उत्‍पादों की सुरक्षा के बारे में समझौता ज्ञापन और LNG के निर्यात के लिए एक्‍सन मोबिल तथा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बीच समझौता शामिल है. दोनों पक्षों ने रणनीतिक ऊर्जा भागीदारी बढ़ाने का भी फैसला किया है.

दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में चौबीस रोमियो हैलीकॉप्‍टरों की खरीद को भी अंतिम रूप दिया गया. दोनों देश नशीले पदार्थों की तस्‍करी को रोकने के लिए नई व्‍यवस्‍था बनाने पर सहमत हुए. भारत और अमरीका ने आतंकवाद के समर्थकों को भी आतंकवाद का दोषी ठहराने के प्रयास तेज करने का फैसला किया.

पढ़ें पूरा आलेख…»

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दिया

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 24 फरवरी को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा वहां के राजा सुल्तान अब्दुल्लाह सुल्तान शाह को सौंपा. महातिर के इस्तीफे के साथ ही मलेशिया में अब नई सरकार के गठन की संभावनाएं तेज हो गईं हैं. महातिर ने उप-प्रधानमंत्री वान अजीजा वान इस्माइल को देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है.

94 वर्षीय महातिर की पार्टी (युनाइटेड इंडेजेनियस पार्टी ऑफ मलेशिया या PPBM) गठबंधन से अलग हो गई है. महातिर ने पार्टी अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया है.

महातिर के इस्तीफा देने का कारण

हाल के दिनों में महातीर और अनवर इब्राहिम के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया था. दोनों ने 2018 में मिलकर सरकार बनाई थी. उस दौरान महातिर ने अपनी सहयोगी पार्टी को भी सत्ता सौंपने की बात कही थी. अनवर ने महातिर पर धोखेबाजी का आरोप लगाया और सत्ता सौंपने का अपना वादा नहीं निभाने का आरोप लगाया.

भारत के द्विपक्षीय मामले में दखल देने के कारण महातिर चर्चा में रहे थे

महातिर मोहम्मद भारत के द्विपक्षीय मामले में दखल देने के कारण हाल के दिनों में चर्चा में रहे थे. उन्होंने भारतीय संविधान से अनुच्छेद-370 और 35A में संशोधन मामले में भारत विरोधी बयान दिया था. मोहम्मद ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का भी विरोध किया था. भारतीय विदेश मंत्रालय ने मलेशियाई राजदूत को बुलाकर साफ कर दिया था कि भारत इसे आंतरिक मामलों में दखल मानता है.


चीन को पीछे छोड़कर भारत अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना

अमेरिका अब चीन को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 87.95 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था. इस दौरान भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 87.07 अरब डॉलर रहा. इसी तरह 2019-20 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान भारत का अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार 68 अरब डॉलर रहा, जबकि इस दौरान भारत और चीन का द्विपक्षीय व्यापार 64.96 अरब डॉलर रहा.

भारत-अमेरिका व्यापर: एक दृष्टि

  • अमेरिका उन चुनिंदा देशों में से है, जिसके साथ व्यापार संतुलन का झुकाव भारत के पक्ष में है. वर्ष 2018-19 में भारत का चीन के साथ जहां 53.56 अरब डॉलर का व्यापार घाटा (trade deficit) रहा था, वहीं अमेरिका के साथ भारत 16.85 अरब डॉलर के व्यापार लाभ (trade surplus) की स्थिति में था.
  • भारत और अमेरिका आने वाले समय में भी आर्थिक संबंधों को बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. यदि दोनों देश ‘मुक्त व्यापार समझौता’ (FTA) कर लेते हैं तो द्विपक्षीय व्यापार बहुत आगे स्तर पर पहुंच सकता है.
  • अमेरिका के साथ FTA भारत के लिये बेहद फायदेमंद होगा क्योंकि अमेरिका भारतीय माल एवं सेवाओं का सबसे बड़ा बाजार है.
  • अमेरिका के साथ भारत का आयात और निर्यात दोनों बढ़ रहा है, जबकि चीन के साथ आयात-निर्यात दोनों में गिरावट आ रही है.
  • भारत अमेरिका में स्टील, स्टील उत्पाद और एल्युमिनियम उत्पादों का निर्यात करीब 22.7 अरब डॉलर का हुआ था.
    भारत को अमेरिका के साथ FTA करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि अमेरिका मक्का और सोयाबीन जैसे जिंसों का सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक है.

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने ‘विश्वकर्मा पुरस्कार’ 2019 प्रदान किए

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 24 फरवरी को ‘विश्वकर्मा पुरस्कार’ 2019 प्रदान किए. पुरस्कार समारोह का आयोजन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) में किया गया था. यह विश्वकर्मा पुरस्कार का तीसरा संस्करण था.

विभिन्न उप-श्रेणियों के तहत कुल 23 टीमों को छात्र विश्वकर्मा पुरस्कार (CVA) ये पुरस्कार प्रदान किए गए. केंद्रीय मंत्री निशंक ने उत्कृष्ट संस्थान विश्वकर्मा पुरस्कार (USVA) के तहत छह संस्थानों को सम्मानित किया.

विश्वकर्मा पुरस्कार: एक दृष्टि

AICTE (All India Council for Technical Education) वर्ष 2017 से विश्वकर्मा पुरस्कारों का आयोजन कर रहा है. AICTE ने इस पुरस्कार का गठन अपने मातहत संस्थानों के हितधारकों के जरिए समाज के समग्र विकास के लिए अभिनव और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए किया है. AICTE भारत में तकनीकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षण संस्थानों का नियामक संसथान है.

इस पुरस्कार का उद्देश्य राष्ट्र के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अपने क्षेत्र विशेष में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए युवाओं, मार्गदर्शकों और संस्थानों / संगठनों को प्रेरित करना है.

तीसरा विश्वकर्मा पुरस्कार 2019

वर्ष 2019 के विश्वकर्मा पुरस्कार के तीसरे संस्करण के लिए प्रविष्टियों के लिए प्रतियोगिता की घोषणा मानव संसाधन (HRD) मंत्री ने सितंबर, 2019 में की थी. यह प्रतियोगिता “गांव की आय कैसे बढ़ाएं” विषय पर आधारित थे. आवेदन दो श्रेणियों में मंगाए गए थे:

श्रेणी I: छात्र विश्वकर्मा पुरस्कार (CVA) उत्कृष्ट नवाचार टीम के लिए (छात्रों और परामर्शदाता के लिए)
श्रेणी II: उत्कर्ष संस्थान विश्वकर्मा पुरस्कार (USVA) आदर्श संस्थागत हस्तक्षेप के लिए.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

असम समझौते पर गठित समिति की रिपोर्ट: असम समझौते के खंड-छह (क्लॉज़ 6) पर गठित उच्‍च स्‍तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट गुवाहाटी में मुख्‍यमंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल को सौंप दी. सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश बिपल्‍व कुमार शर्मा की अध्‍यक्षता में इस उच्‍च स्‍तरीय समिति का गठन किया गया है. केन्‍द्र और असम सरकार ने असम समझौते के खंड-छह को लागू करने के लिए कदम उठाने का आश्‍वासन दिया है. असम समझौते के खंड-छह में असम के लोगों की सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषाई पहचान तथा धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए संवैधानिक, कानूनी व प्रशासनिक प्रावधान है.

खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल: ओडिसा में खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेलों में मुम्‍बई विश्‍वविद्यालय के दो जुड़वां बहनों ज्‍योति और आरती ने चार पदक अपने नाम किए. तैराकी स्‍पर्धा में 200 मीटर ब्रेस्‍टस्‍ट्रोक मुकाबले में ज्‍योति ने स्‍वर्ण और आरती ने कांस्‍य पदक जीता. दोनों ने चार गुणा दो सौ मीटर फ्री स्‍टाइल रिले स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक भी जीता. गुरूनानक देव विश्‍वविद्यालय अमृतसर छह स्‍वर्ण पदक समेत 11 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है.

ICC महिला T-20 विश्व कप: ICC महिला T-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जा रहा है. इस विश्‍वकप के ग्रुप मैच में भारत ने बंगलादेश को 18 रन से हरा दिया. भारत ने बंगलादेश को जीत के लिए 143 रन का लक्ष्‍य दिया था. बंगलादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 124 रन ही बना सकी. भारत ने इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया को हराया था.

भारत राष्ट्रमंडल निशानेबाजी की मेजबानी करेगा: भारत राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिपकी मेजबानी जनवरी 2022 में चंडीगढ़ में करेगा. CGF ने लंदन में 21 से 23 फरवरी के बीच हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया.

ओमान के क्रिकेटर पर सात साल का प्रतिबंध: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ओमान के क्रिकेटर युसुफ अब्दुल रहीम अल बालुशी पर मैच फिक्स करने की कोशिशों में संलिप्त रहने के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सात साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. ये सभी आरोप संयुक्त अरब अमीरात में 2019 में खेले गये ICC पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर से जुड़े हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top