EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने चुनाव में हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया

आयरलैंड के प्रधानमंत्री भारतीय मूल के लियो वराडकर ने एक संसदीय मतदान में करारी हार मिलने के बाद 21 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वराडकर को मतदान में पुन: निर्वाचन के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया. उन्होंने आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिन्स को अपना इस्तीफा सौंपा. वराडकर नई सरकार के कमान संभालने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे. वराडकर के पिता का जन्म मुंबई में हुआ था.

किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं

आयरलैंड में हुए आम चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. वराडकर की पार्टी ‘फाइन गाइल’ ने उन्हें फिर से राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया था लेकिन उन्हें 160 सदस्यीय सदन में केवल 36 मत मिले जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया. ‘सिन फीन पार्टी’ अध्यक्ष मैरी लाउ मैक्डोनल्ड को 45 मत मिले और ‘फियान्ना फाएल’ के नेता माइकल मार्टिन को 41 मत मिले.

पहला ‘खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल’ ओडिसा में खेला जा रहा है

देश का पहला ‘खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल’ 22 फरवरी से 1 मार्च तक ओडिसा में खेला जा रहा है. इस प्रतियोगिता का आयोजन समारोह कटक के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया. समारोह में ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू सहित अनेक जानी-मानी हस्तियां शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर भारत में सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता

विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर ये भारत में सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता होगी. इस प्रतियोगिता में देश भर के 159 विश्‍वविद्यालयों के 3500 से अधिक एथलीट भाग लेंगे. 191 एथलीटों के साथ चंडीगढ़ का पंजाब विश्वविद्यालय और 183 एथलीटों के साथ अमृतसर का गुरु नानक देव विश्वविद्यालय शामिल होने वाली टीमों में से सबसे बड़े दलों में से एक हैं.

आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं

पहला ‘खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेल’ प्रतियोगिता में तीरंदाजी, एथलेटिक्‍स, मुक्‍केबाजी, तलवारबाजी, जूडो, तैराकी, भारत्‍तोलन, कुश्‍ती, बैडमिंटन, बॉस्‍केटबॉल, फुटबॉल, हाकी, टे‍बल टेनिस, टेनिस, वालीबॉल, रग्‍बी और कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी. बैडमिंटन और टेबल टेनिस कटक के जेएन इंडोर स्‍टेडियम में जबकि एथलेटिक्‍स राजधानी भुवनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में आयोजित होंगे.


न्यूजीलैंड के रॉस टेलर तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और T-20) में 100 या ज्यादा मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में भारत के खिलाफ खेले गये अपने 100वें टेस्ट खेलते हुए हासिल की. टेलर ने अपना 100वां T-20 भी भारत के ही खिलाफ 2 फरवरी को माउंट माउनगुई में खेला था.

रॉस टेलर के करीब सिर्फ भारत के रोहित शर्मा और पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं. इन दोनों ने वनडे और T-20 में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं. हालांकि शोएब ने 35 और रोहित ने सिर्फ 32 ही टेस्ट खेले हैं. इस लिहाज से दोनों इस रिकार्ड से अभी काफी दूर हैं.

टेलर ने इससे पहले 99 टेस्ट में 46.28 के औसत से 7174 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 231 वनडे में 8570 रन बनाए, जिसमें 21 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं. टेलर ने 100 T-20 में 7 अर्धशतक की मदद से 1909 रन बनाए हैं.


भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण ने उत्‍तर प्रदेश में करीब 52806 टन स्वर्ण अयस्क का भंडार का पता लगाया

भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (GSI) ने उत्‍तर प्रदेश में करीब 52806.25 टन स्वर्ण अयस्क के भंडार का पता लगाया है. यह स्वर्ण अयस्क राज्‍य के सोनभद्र जनपद में सोन पहाड़ी और हरदी एरिया में पाया गया है.

सोनभद्र जनपद में सोना खोजने के प्रयास लगभग दो दशक पूर्व शुरू किए गए थे. विभागीय अधिकारियों के अनुसार खानों के ब्लॉकों की जल्दी ही ई-टेंडरिंग शुरू की जाएगी. इस क्षेत्र में सोने की खानों के अलावा अन्य खनिज भी पाए गए हैं.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

गोवा कार्निवल पणजी में शुरू: विश्‍व प्रसिद्ध गोवा कार्निवल 22 फरवरी से पणजी में शुरू हुआ. इस उत्‍सव में गोवा की कला और संस्‍कृति को आकर्षक और भव्यता के साथ प्रदर्शित किया जाता है. कार्निवल में विभिन्‍न संदेशों और विषयों से सजी इन झांकियों में संगीत बैंड और कई कलाकारों की प्रस्‍तुतियां भी होंगी.

अमरजीत सिन्‍हा और भास्‍कर खुलबे प्रधानमंत्री के सलाहकार: भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्‍त अधिकारी अमरजीत सिन्‍हा और भास्‍कर खुलबे को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्‍त किया गया है. इनका पद सचिव के समकक्ष होगा.

ऑर्गेनिक फूड फेस्टिवल की शुरुआत: राजधानी दिल्ली में 21 से 23 फरवरी तक ‘ऑर्गेनिक फूड फेस्टिवल’ आयोजित किया जा रहा है. फेस्टिवल में 25 राज्यों के करीब 180 महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया है. फेस्टिवल का उद्घाटन केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया. भारत विश्व का 9वां सबसे बड़ा कृषि जैविक उत्पाद बाज़ार है.

5G हैकथॉन की शुरुआत: दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत सरकार के सहयोग से शिक्षाविदों और उद्योग हितधारकों के साथ मिलकर 5G हैकथॉन (5G Hackathon) शुरू किया है. इसका उद्देश्य देश में 5G प्रौद्योगिकी के अनुकूल समाधानों की पहचान करने तथा उन्हें बढ़ावा देने के लिए केंद्रित अत्याधुनिक विचारों को सूचीबद्ध करना है. इस कार्यक्रम का समापन 16 अक्टूबर 2020 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में होगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top