EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

FATF की पैरिस में बैठक: पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बने रहने का फैसला बरकरार रखा गया

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक पैरिस में 16 से 21 फरवरी तक आयोजित की गयी. बैठक में 205 देशों के 800 से अधिक प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक और अन्य संगठन अपराध और आतंकवाद को बढ़ावा देने की गतिविधियों के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया.

पाकिस्तान को ग्रे-लिस्ट में रखने की घोषणा

इस बैठक में पाकिस्तान और वैश्विक वित्तीय प्रणाली के लिए खतरा बने कुछ देशों द्वारा आतंकवाद को धन मुहैया कराने की रोकथाम में प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में समापन में FATF ने पाकिस्तान को प्रतिबंधित सूची यानी ग्रे-लिस्ट में रखने की आधिकारिक घोषणा की. इस बैठक में पाकिस्तानी दल का नेतृत्व पाकिस्तान के वित्तमंत्री हम्माद अजहर ने किया था.

जून 2020 तक टैरर फंडिंग पर प्रतिबंधन लगाने की नई समय-सीमा

FATF घोषणा के तहत पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए जून 2020 तक टैरर फंडिंग पर प्रतिबंधन लगाने की नई समय-सीमा दी गयी. इस समय अवधि में उसे 27 प्वाइंट एक्शन प्लान पर काम करना होगा. अगर वह इसमें कामयाब हो जाता है तो ग्रे-लिस्ट से बाहर आ सकता है. लेकिन अगर वह इस पर अमल करने में विफल रहा तो ब्लैक-लिस्ट में जा सकता है.

भारत का पक्ष

भारत यह कहता रहा है कि पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूहों को नियमित सहायता देता है, जिसका प्रमुख लक्ष्य भारत में हमला करना है. ऐसे में भारत FATF से पाक के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाता रहा है.

पाकिस्तान आतंकवाद के वित्तपोषण पर काबू करने में नाकाम रहा है

उल्लेखनीय है कि तीन बार दी गई आखिरी समय-सीमाओं के बावजूद पाकिस्तान आतंकवाद के वित्तपोषण पर काबू करने में नाकाम रहा है. FATF ने इससे पहले अक्टूबर और जून 2019 में हुई बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा था.

फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF): एक दृष्टि

  • FATF पैरिस स्थित अंतर-सरकारी संस्था है. इसका काम गैर-कानून आर्थिक मदद (आतंकी फाइनैंसिंग) को रोकने के लिए नियम बनाना है. इसका गठन 1989 में किया गया था.
  • वर्तमान में FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देशों की संख्या 39 है. सउदी अरब को 21 जून 2019 को फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में समूह की वार्षिक आम बैठक में FATF की सदस्यता दी गयी. वह पूर्ण सदस्‍यता पाने वाला 39वां देश बना है.
  • FATF की ग्रे-लिस्ट या ब्लैक-लिस्ट में डाले जाने पर देश को अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से कर्ज मिलने में काफी कठिनाई आती है.
  • FATF नियमों के मुताबिक, ग्रे-लिस्ट और ब्लैक-लिस्ट के बीच डार्क ग्रे-लिस्ट की भी कैटिगरी होती है. ‘डार्क ग्रे-लिस्ट’ का अर्थ है सख्त चेतावनी, ताकि संबंधित देश को सुधार का एक अंतिम मौका मिल सके.
  • FATF ने पाकिस्तान को फरवरी 2018 में इसे ग्रे-लिस्ट के डाला था. इससे पहले पाकिस्तान साल 2012 से 2015 तक FATF की ग्रे लिस्ट में रहा था.
  • FATF की वर्तमान ब्लैक-लिस्ट में ईरान और उत्तर कोरिया शामिल हैं.

FATF की पूर्ण सदस्‍यता वाले देश

Argentina, Australia, Austria, Belgium, Brazil, Canada, China, Denmark, European Commission, Finland, France, Germany, Greece, Gulf Co-operation Council, Hong Kong, China, Iceland, India, Ireland, Israel, Italy, Japan, Republic of Korea, Luxembourg, Malaysia, Mexico, Netherlands, New Zealand, Norway, Portugal, Russian Federation, Singapore, South Africa, Spain, Sweden, Switzerland, Turkey, United Kingdom, United States and Saudi Arabia

FATF का पर्यवेक्षक देश

इंडोनेशिया

FATF का वर्तमान अध्यक्ष देश

चीन

21 फरवरी: श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी नेशनल रूर्बन मिशन ने चार वर्ष पूरे किये

श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (Shyama Prasad Mujherji Rurban Mission – SPMRM) ने 21 फरवरी को चार वर्ष पूरे किये. प्रधानमंत्री ने इस मिशन का शुभारंभ 21 फरवरी, 2016 को छत्‍तीसगढ़ के राजनाथगांव जिले में किया था.

इसका उद्देश्‍य राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में ऐसे ग्राम समूहों को विकसित करना है जिनसे समूचे क्षेत्र में चंहुमुखी विकास का रास्‍ता खुलेगा. इस मिशन का शुभारम्‍भ देश के गांवों को स्‍मार्ट गांव बनाने के लिए किया गया है.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (SPMRM): एक दृष्टि

  1. गाँव और शहर के बीच अंतर पाटने के लिए केंद्र सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (SPMRM) शुरू किया है. मिशन के तहत मैदानी इलाकों में 25,000 से 50,000 की आबादी तथा रेगिस्तानी व पहाड़ी इलाकों में 5,000 से 15,000 तक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों के साथ रूर्बन क्लस्टर (ग्राम समूह) विकसित करना है.
  2. SPMRM के तहत, अगले तीन वर्षों में 300 क्लस्टर्स विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है. ये क्लस्टर्स भौगोलिक रूप से नजदीक कई ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाए जाएंगे. क्लस्टर का चयन राज्य सरकार के द्वारा किया जाएगा.
  3. इस मिशन के अंतर्गत कौशल विकास का प्रशिक्षण, खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण गोदामों का निर्माण, डिजिटल शिक्षा, स्वच्छता, पाइप द्वारा घर-घर तक जलापूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण सड़क, जल निकासी, मोबाइल स्वास्थ्य यूनिट, स्कूली एवं उच्च शिक्षा में सुधार, ई-ग्राम कनेक्टिविटी, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, नागरिक सेवा केन्द्र तथा LPG गैस आपूर्ति सेवा इत्यादि शामिल की गईं हैं.

भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की 21 फरवरी को घोषणा की. उन्होंने 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 T20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले थे. प्रज्ञान ओझा को 7 साल से टीम में नहीं चुना गया था.

प्रज्ञान ओझा ने 2008 से 2013 तक तीनों फॉर्मेट के मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2013 में मुंबई में सचिन तेंदुलकर को विदाई देने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.


कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी टेस्लर का निधन; CUT, COPY, PASTE कमांड को विकसित किया था

कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी टेस्लर का 19 फरवरी को निधन हो गया. वह 74 वर्ष के थे. उन्होंने कंप्यूटर में CUT, COPY, PASTE सहित कई महत्वपूर्ण कमांड को विकसित किया था.

टेस्लर की CUT, COPY, PASTE कमांड की खोज ने लोगों के लिए पर्सनल कंप्यूटर को उपयोग करना आसान बना दिया. इसके अलावा उन्होंने फाइंड और रिप्लेस जैसे कई कमांड बनाए. इनसे टेक्स्ट लिखने से लेकर सॉफटवेयर डेवलप करने जैसे कई काम आसान हो गए.

लैरी टेस्लर ने कैलिफोर्निया के स्टैंफर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूजर इंटरफेस डिजाइन में एक्सपर्टाइज हासिल की. इस दौरान उन्होंने यूजर के लिए कंप्यूटर को और आसान बनाना सीखा.

टेस्लर ने 1960 के दशक की शुरुआत में सिलिकॉन वैली में काम करना शुरू किया था. यह दौर था जब कंप्यूटर नया-नया सामने आया था. उन्होंने दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के लिए काम किया जिसमें Apple, Amazon और Yahoo शामिल हैं.


21 फरवरी: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भाषायी और सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करना है.

इस वर्ष यानी 2020 के अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का विषय (थीम) ‘भाषाओँ की कोई सीमा नहीं’ (Languages without borders) है.

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को मनाये जाने की स्वीकृति 17 नवम्बर 1999 को दी थी.

21 फरवरी, 1952 को ढाका में कई छात्रों ने ‘बांग्ला’ को राष्ट्रभाषा बनाने की मांग को लेकर आंदोलन में पुलिस की गोलियों से शहादत हासिल की थी. संयुक्त राष्ट्र ने इसकी स्मृति में प्रतिवर्ष इस दिन दिवस मनाने का निर्णय किया. बांग्लादेश में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020: एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2020 प्रतियोगिता 18 से 23 फरवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है. चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारत की महिला पहलवानों ने तीन स्‍वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया. दिव्या काकरान ने 68 किलो भार वर्ग में, पिंकी ने 55 किलो भार वर्ग में और सरिता मोर ने 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता.

ICC महिला क्रिकेट T-20 विश्व कप: ICC महिला टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से खेला जा रहा है. इस प्रतियोगिता का पहला मैच सिडनी के शोग्राउंड स्टेडियम में भारत और गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हरा दिया. भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.5 ओवर में 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

हरियाणा में अटल किसान मजदूर कैंटीन: हरियाणा सरकार राज्य की सभी मंडियों और चीनी मिलों में अटल किसान मजदूर कैंटीन खोलेगी. इसमें किसानों और मजदूरों को दस रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चंडीगढ़ में राज्य विधानसभा के बजट सत्र में कहा कि इस वर्ष ऐसी 25 कैंटीन शुरू की जाएंगी. उन्होंने बताया कि कई शहरों में यह कैंटीन शुरू हो चुकी हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top