EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13 फरवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

WHO ने कोरोना वायरस से हुई बीमारी का आधिकारिक नाम ‘Covid-2019’ बताया

विश्व स्वास्थ्य संगठऩ (WHO) ने कोरोना वायरस से हुई बीमारी का आधिकारिक नाम ‘कोविड-2019’ (Covid-2019) दिया है. WHO के प्रमुख टेड्रोस अदनॉम ने जिनेवा में इसकी घोषणा की. WHO ने संयुक्त राष्ट्र संकट प्रबंधन दल का गठन किया है जो कोविड-19 पर ध्यान केन्द्रित करेगा.

कोरोना वायरस शब्द उसके नवीनतम प्रारूप को बताने की बजाय केवल उस समूह का उल्लेख करता है जिसका वह सदस्य है. नया नाम, कोरोना वायरस और बीमारी से लिया गया है और साथ में 2019 वर्ष के लिए है जिसमें इस वायरस का प्रकोप सामने आया था. ‘COVID’ में ‘CO’ का मतलब ‘corona’, ‘VI’ का मतलब ‘virus’ और ‘D’ का मतलब ‘disease’ (बीमारी) है. इस वायरस की पहचान पहली बार 31 दिसंबर 2019 को चीन में हुई थी.

DRDO सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रनाश मिसाइल का विकास कर रहा है

रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन (DRDO) भारत की थल और वायु सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रनाश मिसाइल का विकास कर रहा है. 200 किमी रेंज की इस टैक्टिकल बैलेस्टिक मिसाइल को पारंपरिक वारहैड से लैस किया जा सकेगा. यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने के लिए यह ठोस ईंधन का उपयोग करती है.

प्रनाश, प्रहार का आधुनिक प्रारूप

प्रनाश को प्रहार मिसाइल का आधुनिक रूप माना जा रहा है. प्रहार की क्षमता 150 किमी दूरी तक वार करने की है. इसे भी टेक्टिकल मिशन के लिए DRDO द्वारा विकसित किया जा रहा है.

निर्यात के लिए अन्तर्राष्ट्रीय प्रावधान के अनुरूप

प्रनाश मिसाइल की रेंज मिसाइलों को बेचने के लिए तय अन्तर्राष्ट्रीय प्रावधान के अनुरूप है. अगले दो वर्ष में प्रनाश का ट्रायल शुरू किया जा सकता है. इस दौरान इसके सिंगल स्टेज सॉलिड प्रोपलेंट प्रारूप को मित्र देशों को निर्यात के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा.


गुलमर्ग में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जायेगा

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 7 से 11 मार्च तक राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जायेगा. इन खेलों का आयोजन भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत किया जायेगा. यहां चार स्पर्धाओं में 30 प्रतियोगिताएं होगी. ये चार स्पर्धाएं हैं- स्नोबोर्डिंग, स्नो-स्कीइंग, क्रॉस-कंट्री और स्नो-शो की प्रतियोगिताओं.


भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी को ‘FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019’ चुना गया

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी को ‘FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019’ चुना है. इस अवॉर्ड के लिए लालरेमसियामी के साथ-साथ अर्जेंटीना की जुलीटा जानकुनास, चीन की झॉन्ग जियांकी और नीदरलैंड की फ्रेंडरिक माट्ला को भी नामित किया गया था. लालरेमसियामी ने कुल वोटों में से 40 फीसदी वोट हासिल कर यह अवार्ड अपने नाम किया.

लालरेमसियामी: एक दृष्टि

लालरेमसियामी मिजोरम से भारतीय महिला हॉकी खिलाडी हैं. वह 2018 यूथ ओलिंपिक गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 टीम की सदस्य थीं. वे 2019 में हिरोशिमा में हॉकी सीरीज फाइनल्स में कामयाब होने वाली टीम इंडिया के साथ थीं. लालरेमसियामी ने ओलिंपिक क्वालिफायर में अमेरिका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था. टीम ने अमेरिका को हराकर टोक्यो ओलिंपिक का कोटा हासिल किया था.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

कई देशों के प्रतिनिधियों का दल जम्मू-काश्मीर की यात्रा पर: यूरोपीय संघ और खाड़ी के देशों के प्रतिनिधियों के 25 सदस्‍यों का एक दल 12-13 फरवरी को जम्मू-काश्मीर की यात्रा पर है. इस दल में जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, इटली, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रिया, उजबेकिस्तान और पोलैंड के साथ-साथ यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी शामिल हैं. इस यात्रा का उद्देश्य जम्मू-काश्मीर में अगस्‍त 2019 में अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद जमीनी स्‍तर पर जानकारी प्राप्‍त करना है.

वियतनाम की उप-राष्‍ट्रपति भारत की यात्रा पर: वियतनाम की उप-राष्‍ट्रपति दांग थाई नगोक थिन ने उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता की. सुश्री थिन भारत की तीन दिन की सरकारी यात्रा पर 11 फरवरी को दिल्‍ली पहुंची. इस यात्रा के क्रम में भारत और वियतनाम के बीच सीधी उड़ान सेवा की घोषणा की जाएगी. उनका बौद्धगया जाने का भी कार्यक्रम है.

नशीले पदार्थों पर नियंत्रण विषय पर बिम्‍सटेक देशों का सम्‍मेलन: केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 फरवरी को नई दिल्‍ली में बिम्‍सटेक देशों के लिए नशीले पदार्थों की तस्‍करी पर नियंत्रण के विषय पर एक सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे. इसका आयोजन नारकोटिक्‍स नियंत्रण ब्‍यूरो द्वारा किया जा रहा है. सम्‍मेलन में बिम्सटेक के सदस्‍य देश नशीले पदार्थों की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे. बिम्‍सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसके सात सदस्‍य देश हैं, इनमें भारत के अलावा बंगलादेश, भूटान, म्‍यांमा, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैण्‍ड शामिल हैं.

तीन देशों की महिला क्रिकेट T20 श्रृंखला: तीन देशों की महिला क्रिकेट T20 श्रृंखला के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 11 रन से हरा दिया. मेलबर्न में 12 फरवरी को खेले गये इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्‍य दिया, लेकिन भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाकर आउट हो गई.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top