EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ईरान-अमेरिका तनाव: ईरान ने इराक स्थित अमरीका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया

ईरान ने इराक स्थित अमरीका के दो ठिकानों पर 12 से अधिक मिसाइलों से हमला किया. पिछले सप्ताह इरानी जनरल कासिम सुलेमानी और अन्‍य लोगों के बगदाद में अमरीकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है. ईरान ने इसे ‘ऑपरेशन शहीद सुलेमान’ नाम दिया है. इसे अमरीका के अपराध का बदला लेने के लिए किया जा रहा है.

अमरीकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार इराक में इन ठिकानों पर अमरीकी सेना और सहयोगी देशों की सेना तैनात हैं. अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप ने ईरान के मिसाइल हमले के बाद प्रतिक्रिया में सब कुछ ठीक होने की बात कही.

इस बीच ईरान ने दावा किया है कि उसके रिवोल्‍युशनरी गार्ड के इराक स्थित अमरीकी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमले में 80 अमरीकी सैनिक मारे गए हैं और 200 से अधिक घायल हो गए हैं.

अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने अमेरिका में पंजीकृत विमानों के इराक, ईरान और खाड़ी क्षेत्र के ऊपर से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है. मिस्र ने भी इराक के लिए अपनी हवाई उड़ानों को स्थगित कर दिया है.

ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रोहानी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युल मैक्रों के साथ बातचीत की

ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रोहानी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. बातचीत में रोहानी ने क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ले‍फ्टि‍नेंट जनरल कासिम सुलेमानी की महत्‍वपूर्ण भूमिका की सहराना की. उन्‍होंने कहा कि यदि सुलेमानी ने ISIS के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाये होते तो यूरोप वासियों को आतंकवाद के बड़े खतरों से जूझना पड़ रहा होता.

जनरल क़ासिम सुलेमानी के जनाज़े के दौरान भगदड़

ईरान के केरमान शहर में जनरल क़ासिम सुलेमानी के जनाज़े के दौरान मची भगदड़ में दर्जनों लोगों की मौत हो गयी. लोगों की भारी भीड़ के चलते जनरल सुलेमानी की अंत्येष्टि में कुछ समय की देरी हुई.

चालू वित्त वर्ष में GDP वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहने का अनुमान

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने राष्ट्रीय आय का पहला अग्रिम अनुमान 7 जनवरी को जारी किया. इस अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2019-20 में GDP वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है.

NSO के अग्रिम अनुमान अनुसार मुख्‍य रूप से विनिर्माण क्षेत्र में सुस्‍ती के कारण GDP वृद्धि दर में गिरावट आई है. इस दौरान कृषि, निर्माण और विद्युत, गैस तथा जलआपूर्ति जैसे क्षेत्रों में सुस्‍ती देखी गई. अग्रिम अनुमान के अनुसार कृषि, निर्माण और बिजली, गैस और जलापूर्ति जैसे क्षेत्रों की वृद्धि दर भी नीचे आएगी. वहीं खनन, लोक प्रशासन और रक्षा जैसे क्षेत्रों की वृद्धि दर में मामूली सुधार का अनुमान है.


रवींद्रनाथ महतो झारखंड की 5वीं विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक रवींद्रनाथ महतो 8 जनवरी को झारखंड की 5वीं विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये. वह विधानसभा के 8वें अध्यक्ष होंगे. विधानसभा के रूप में उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था. स्पीकर के लिए रवींद्रनाथ महतो के अलावा किसी और विधायक ने नामांकन दाखिल नहीं किया था. रवींद्र नाथ महतो दुमका जिला के नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं.


एक्सिस बैंक और ICICI बैंक ने श्रीलंका में अपने परिचालन बंद किया

श्रीलंका का केन्द्रीय बैंक ‘सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका’ ने भारतीय निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक और ICICI बैंक को श्रीलंका में अपने परिचालन को बंद करने की अनुमति दे दी है. दोनों भारतीय बैंकों ने श्रीलंका में अपना परिचालन बंद करने का अनुरोध सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका किया था.

श्रीलंका में जारी किए गए दोनों बैंकों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे. परिचालन बंद करने की अनुमति के बाद अब श्रीलंका में दोनों बैंक लोगों का पैसा जमा नहीं कर सकते.


गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़ी पुस्तक कर्मयोद्धा का विमोचन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़ी पुस्तक कर्मयोगी ग्रंथ का 8 जनवरी को लोकार्पण किया. यह पुस्तक को हिंदी विवेक मासिक पत्रिका के द्वारा लिखी गयी है.

पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन को समाहित किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश से जातिवाद, तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति का खात्मा किया है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

यूक्रेन का विमान तेहरान हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्‍त: ईरान में 176 यात्रियों को ले जा रहा यूक्रेन का एक विमान तेहरान हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है. विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्‍यों की मौत हो गई. विमान ने इमाम खुमेनेई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और उसके तुरंत बाद उसके एक इंजन में आग लग गई थी. आग लगने के बाद पायलेट का विमान से नियंत्रण छूट गया. विमान यूक्रेन की राजधानी कीव जा रहा था.

श्रीलंका के विदेशमंत्री भारत यात्रा पर: श्रीलंका के विदेशमंत्री दिनेश गुनावर्द्धना दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली में हैं. श्री गुनावर्द्धने कौशल विकास और श्रम मंत्रालयों के भी प्रभारी हैं, अपने भारत प्रवास के दौरान इन विभागों के मंत्रियों से भी मिलेंगे. श्रीलंकाई मंत्री विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता बैठक करेंगे. श्रीलंकाई सरकार ने स्‍पष्‍ट किया है कि वे विदेश नीति में तटस्‍थता बरतेंगे.

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी: केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के लिए गैस ग्रिड की स्‍थापना को मंजूरी दे दी है. नीलांचल इस्‍पात में शत-प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने को भी स्‍वीकृति दे दी गई है. गुजरात के इंस्‍टीच्‍यूट ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑफ आयुर्वेदा इन जामनगर को राष्‍ट्रीय महत्‍व की संस्‍था का दर्जा देने का निर्णय किया है.

महाराष्‍ट्र विधानसभा का विशेष सत्र: महाराष्‍ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी के संबोधन के साथ शुरू हुआ. इस विशेष सत्र में लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के आरक्षण को अगले दस वर्ष के लिए बढ़ाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक का अनुमोदन किया गया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top