EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15 जनवरी 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

SCO के आठ अजूबों की सूची में भारत के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को शामिल किया गया

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने भारत के ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को अपने आठ अजूबों (Eight wonders of SCO) की सूची में शामिल किया है. इस उद्देश्य सदस्य देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देना है. दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के SCO के आठ अजूबों की लिस्ट में शामिल होने से SCO खुद सदस्य देशों में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का प्रचार करेगा.

उल्लेखनीय है कि अनावरण के सालभर बाद ही स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को रोजाना देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या अमेरिका के 133 साल पुराने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पर्यटकों से ज्यादा हो गई है. गुजरात स्थित इस स्मारक को देखने औसतन 15000 से अधिक पर्यटक प्रति-दिन पहुंच रहे हैं.

SCO के 8 अजूबे

  1. स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी (भारत)
  2. दामिंग पैलेस (चीन)
  3. मुग़ल विरासत (पाकिस्तान)
  4. लाहौर मुग़ल विरासत (पाकिस्तान)
  5. नवरुज़ पैलेस (ताजीकिस्तान)
  6. तमगली गोर्ज (कजाखस्तान)
  7. पो-ई-कलान काम्प्लेक्स (उज्बेकिस्तान)
  8. द गोल्डन रिंग (रूस)

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी: एक दृष्टि

  • स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है. यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है.
  • यह प्रतिमा गुजरात में केवड़िया कॉलोनी में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के समीप है.
  • भारतीय मूर्तिकार राम वी सुतार ने इसका डिजायन तैयार किया था.
  • सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की इस प्रतिमा को सिर्फ चार सालों के भीतर बनाया गया है. इसे बनाने की लागत 2989 करोड़ रुपए आई है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की 143वीं पुण्‍यतिथि के मौके पर 31 अक्टूबर, 2018 को उसका अनावरण किया था.

इंडियन ऑयल ने भारतीय नौसेना के लिए विशेष डीजल HFHSD-IN 512 तैयार किया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने नाटो ग्रेड जैसा विशेष श्रेणी का डीजल ‘हाई फ्लैश हाई-स्पीड डीजल’ (HFHSD-IN 512) ईंधन विकसित किया है. इसका इस्तेमाल भारतीय नौसेना के जहाजों में ईंधन के रूप में किया जा सकता है. नौसेना के वाइस एडमिरल जीएस पब्बी ने इस 13 जनवरी को इस अपग्रेडिड डीजल को जारी किया.

HFHSD-IN 512 डीजल: एक दृष्टि

  • HFHSD-IN 512 डीजल भारतीय नौसेना को उसकी वैश्विक गतिविधियों को बढ़ाने की क्षमता प्रदान करेगा.
  • यह भारत को उन स्थानों पर मित्र देशों के जहाजों के लिए ईंधन की आपूर्ति करने की सुविधा देगा जहां नाटो ग्रेड जैसे ईंधन की आपूर्ति की जाती है.
  • इस ईंधन में कम सल्फर की वजह से इसका पर्यावरण पर कम असर होता है और इंजन बेहतर तरीके से काम करते हैं.

द्वीप विकास एजेंसी की छठी बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित की गयी

द्वीप विकास एजेंसी (IDA) की छठी बैठक 13 जनवरी को नई दिल्‍ली में आयोजित की गयी. गृह मंत्री अमित शाह ने इस बैठक की अध्‍यक्षता की. बैठक में एजेंसी ने द्वीपों के समग्र विकास योजना की प्रगति की समीक्षा और पर्यटन और निर्यात को बढ़ावा देकर द्वीपवासियों के लिए रोजगार योजनाएं तैयार की गई.

बैठक में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 और लक्ष्‍यद्वीप में 10 द्वीपों की पहचान की, जिनका पर्यटन और वहां के उत्‍पादों के निर्यात के जरिये समग्र विकास किया जाएगा. इन द्वीपों को समुद्री खाद्य पदार्थ और नारियल से बने उत्‍पादों की निर्यात सुविधाएं दी जाएंगी.


माइकल देबब्रत पात्रा को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्‍टी गवर्नर नियुक्‍त किया गया

माइकल देबब्रत पात्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का डिप्‍टी गवर्नर नियुक्‍त किया गया है. जून 2019 से विरल वी आचार्य के त्‍यागपत्र के बाद से यह पद खाली था. श्री पात्रा को तीन साल के लिए इस पद पर नियुक्‍त किया गया है. फिलहाल श्री पात्रा रिजर्व बैंक में मौद्रिक नीति विभाग के कार्यकारी निदेशक है. डिप्‍टी गवर्नर के रूप में भी वे इस विभाग का कार्य देखते रहेंगे.

देबब्रत पात्रा की नियुक्ति के बाद RBI में डिप्‍टी गवर्नर की संख्या चार हो गयी है. RBI के अन्य तीन डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन, बीपी कानूनगो और एमके जैन हैं.


भारत और बंगलादेश ने आकाशवाणी और बेतार के बीच कार्यक्रमों के आदान प्रदान पर समझौता किया

भारत के आकाशवाणी और बंगलादेश के बेतार के बीच कार्यक्रमों के आदान प्रदान से संबंधित 14 जनवरी को एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये गये. इसके अलावे भारतीय राष्‍ट्रीय फिल्‍म विकास निगम और बंगलादेश फिल्‍म विकास निगम के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्‍ताक्षर किये गये.

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बंगलादेश के सूचना मंत्री मोहम्‍मद एच महमूद की उपस्थिति में नई दिल्‍ली में इन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये गये. दोनों मंत्रियों ने बंगबंधु शेख मजीबुर्रहमान की जीवनी और क्रियाकलापों पर आधारित फिल्‍म संयुक्‍त रूप से बनाने पर विचार-विमर्श किया. यह फिल्‍म मार्च 2020 में रिलीज़ होगी.

इस अवसर पर श्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भारत और बंगलादेश बुनियादी तौर पर मित्र हैं और दोनों की साझा विरासत है. उन्‍होंने कहा कि आकाशवाणी और बंगलादेश बेतार के बीच समझौता ज्ञापन से दोनों देशों के कार्यक्रमों को एक नया आयाम मिलेगा.


14 जनवरी: भूतपूर्व सैनिक दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को ‘भूतपूर्व सैनिक दिवस’ (Ex-servicemen’s Day) मनाया जाता है. यह दिवस भारतीय सेना के प्रथम फील्ड मार्शल एवं आर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर केएम करियप्पा की याद में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान पैदा करना है.

फील्ड मार्शल केएम करियप्पा 14 जनवरी 1953 को भारतीय सेना में अपनी शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत हुए थे.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

न्‍यायालय ने व्हाट्स-एप और गूगल को निर्देश दिया: दिल्‍ली न्‍यायालय ने व्हाट्स-एप और गूगल से जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय में हुई हिंसा से संबंधित सूचनाएं दिल्‍ली पुलिस को उपलब्‍ध कराने को कहा है. न्‍यायालय ने पुलिस से यह भी कहा कि वह उन दो व्हाट्स-एप ग्रुप के सदस्‍यों द्वारा शुरू में इस्‍तेमाल किये गये मोबाइल फोन भी जब्‍त कर ले, जिनके जरिये 5 जनवरी की हिंसा की घटनाएं कराई गई थीं.

ड्रोन के रजिस्ट्रेशन को लेकर दिशा-निर्देश: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी ड्रोन मालिकों और उनके संचालकों से स्‍वैच्छिक पंजीकरण के लिए आगामी 31 जनवरी तक एक विंडो उपलब्‍ध कराने की योजना की घोषणा की है. जो लोग इस अवधि के भीतर पंजीकरण नहीं करायेंगे उनके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता और विमानन कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. फिक्‍की की एक समिति ने अनुमान के अनुसार भारत में गैर कानूनी ड्रोन की संख्‍या 50 से 60 हजार के बीच थी.

कनाडा के जांचकर्ता यूक्रेन विमान के ब्‍लैक बॉक्‍स की जांच करेंगे: कनाडा के जांचकर्ता ईरान में एक मिसाइल हमले में गिराये गये यूक्रेन के यात्री विमान के मलबे और ब्‍लैक बॉक्‍स की जांच करेंगे. उन्‍हें ईरान की ओर से जहाज के कॉकपिट और डेटा रिकार्डर के विश्‍लेषण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है.

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया एक-दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीन एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच मुम्‍बई के वानखेडे स्‍टेडियम में खेला गया. इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने 37.4 ओवर में बिने विकेट खोए 258 रन बनाए. डेविड वॉर्नर मैन ऑफ द मैच रहे. दोनों देशों के बीच दूसरा मैंच 17 जनवरी को राजकोट में और तीसरा तथा अंतिम मैच 19 जनवरी को बेंगलुरू में होगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top