प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में गांधी सौर पार्क का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितम्बर को विश्व के अन्य नेताओं के साथ न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गांधी सौर पार्क का उद्घाटन किया. पचास किलोवाट के इस सौर पार्क में 193 सौर पैनल हैं, प्रत्येक पैनल संयुक्त राष्ट्र के एक सदस्य का प्रतीक है.
प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं ने एक कार्यक्रम में ”समकालीन विश्व में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता” (Relevance of Mahatma Gandhi in the Contemporary World) कार्यक्रम में महात्मा गांधी का एक स्मृति टिकट जारी किया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका में 24 सितंबर को ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान अमेरिका स्थित बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जायेगा. यह सम्मान स्वच्छ भारत मिशन के कुशल नेतृत्व के लिये दिया गया है. स्वच्छ भारत मिशन, 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था.
बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन की स्थापना बिल गेट्स तथा उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स द्वारा वर्ष 2000 में की गयी थी.
समुद्री गश्ती पोत ‘वराह’ चेन्नई बंदरगाह में भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 सितम्बर को चेन्नई बंदरगाह में समुद्री गश्ती पोत ‘वराह’ को भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल किया. यह बेड़े का चौथा गश्ती पोत है. इसे पश्चिमी कमान के तहत कर्नाटक के न्यू मंगलौर में तैनात किया जाएगा.
गश्ती पोत वराह: एक दृष्टि
- 98 मीटर गश्ती पोत वराह का डिजाइन और निर्माण देश में ही किया गया है.
- यह तलाश और बचाव कार्य तथा समुद्री गश्ती संचालन के लिए दो इंजन वाले हेलिकॉप्टर और तीव्र गति की चार नौकाओं को ले जाने में सक्षम है.
- इसमें समुद्र में तेल फैलने जैसी घटनाओं से बचाव के लिए प्रदूषण नियंत्रण उपकरण भी लगे हैं.
रोहिंजाओं की म्यांमार वापसी के लिए बंगलादेश, म्यांमा और चीन के बीच त्रिपक्षीय कार्यबल के गठन पर सहमति
बंगलादेश, म्यांमा और चीन, रोहिंजाओं की म्यांमा वापसी के लिए त्रिपक्षीय संयुक्त कार्यबल के गठन पर सहमत हो गये हैं. बंगलादेश के विदेशमंत्री डॉ एके अब्दुल मोमिन ने 24 सितम्बर को न्यूयॉर्क में चीन और म्यांमा के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद ये घोषणा की.
बंगलादेश और म्यांमार ने नवम्बर 2017 में दो वर्ष के भीतर रोहिंजा शरणार्थियों की वापसी को लेकर दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये थे. लेकिन रोहिंजा शरणार्थियों के वापस नही जाने के कारण ये समझौते विफल हो गये. रोहिंजाओं का कहना था कि वे म्यांमार में सुरक्षा और नागरिकता की गारंटी मिले बिना वहां नहीं जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितम्बर को न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए. उनहोंने दुनिया भर की कंपनियों को भारत में निवेश के लिये आमंत्रित किया.
भारत की विकास गाथा के लिए 4D
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विकास गाथा के चार अहम तत्व हैं जो एक साथ, दुनिया में मिलने मुश्किल हैं. ये 4D हैं, डेमोक्रेसी, डिमांड, डेमोग्राफी और डिसाइसेवनेस.
RBI ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर कई तरह की प्रतिबन्ध लगाये
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक पर कई तरह के प्रतिबन्ध लगा दिए हैं. RBI ने यह कार्रवाई बैंकिग रेलुगेशन एक्ट, 1949 के सेक्शन 35A के तहत की है. ये प्रतिबन्ध RBI के नियमों के उल्लंघन के कारण लगाये गये हैं.
प्रतिबंधों के तहत PMC बैंक में कोई नया फिक्सड डिपॉजिट बैंक के नए लोन जारी करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. बैंक के ग्राहक अगले 6 महीने तक 1000 रुपये से अधिक पैसा नहीं निकाल सकेंगे.
देश की एकता और अखण्डता में योगदान देने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार की शुरूआत
केन्द्र सरकार ने देश की एकता और अखण्डता में योगदान देने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार की शुरूआत की है. यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने और उल्लेखनीय तथा प्रेरणादायक योगदान के लिए दिया जाएगा.
31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर इस पुरस्कार की घोषणा की जाएगी. ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा.
पोनुंग डोमिंग अरुणाचल प्रदेश से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बनी
मेजर पोनुंग डोमिंग अरुणाचल प्रदेश से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला सेना अधिकारी बनी हैं. उन्हें इससे पहले अरुणाचल प्रदेश से पहला आर्मी मेजर बनने का गौरव मिला हुआ था.
पोनुंग डोमिंग 2008 में लेफ्टिनेंट के रूप भारतीय सेना में दाखिल हुई थीं और साढ़े चार साल के भीतर वो मेजर के पद पर पहुंच गईं. साल 2014 में उन्होंने डेमोक्रेटिक रीपब्लिक ऑफ कांगो में यूनाइटेड नेशनल पीस कीपिंग मिशन ज्वाइन किया था.