EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

क्या है अगस्ता हेलीकाप्टर दलाली

आज का कर्रेंट अफेयर्स

क्या है अगस्ता हेलीकाप्टर दलाली?

वर्ष 2013 के नवम्बर में इटली के एक अखबार में एक खबर छपी कि भारत सरकार ने इटली-ब्रिटेन की कंपनी फिनमेक्कैनिका की सब कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 3700 करोड़ रपए में जिन 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद का सौदा किया है, उसमें 51 मिलियन यूरो (350 करोड़) की दलाली खाई गई है। इस दलाली का भंडाफोड़ वहां की मीडिया में फिनमेक्कैनिका कंपनी के एक कर्मचारी ने किया था, जो कि कंपनी के मुख्य कार्यकारी गीसप ओरसी का विरोधी बताया जा रहा था। मिलान में छपी इस खबर को दिल्ली की मीडिया ने प्रमुखता से उछाला।

इतालवी कोर्ट में क्या आया सामने

कुछ दिन बाद घोटाले में फिनमेक्कैनिका के चीफ गीसप ओरसी इटली में गिरफ्तार कर लिए गए। वहां की अदालत के एक मजिस्ट्रेट ने ‘अगस्ता वेस्टलैंड’ के प्रमुख ब्रूनो स्पैग्नोलिनी को नजरबंद करने का भी आदेश दे दिया। इतालवी कोर्ट के फैसले में पूर्व आईएएफ चीफ एस पी त्यागी का भी नाम सामने आया। वहां की कोर्ट में ऐसे दस्तावेज सामने आए हैं, जिसमें ‘सिगनोरा गांधी’ का नाम है। इसमें चार बार सिग्नोरा गांधी का नाम है, दो बार मनमोहन सिंह का नाम है, ऑस्कर फ़र्नांडिस का नाम है एमके नारायणन का भी नाम है।
वेस्टलैंड (यूके) से खरीदे गए 12 में से 3 हेलीकॉप्टर भारत आ चुके हैं, जबकि तीन और हेलीकॉप्टर जून 2014 तक भारत आने वाले थे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अगस्ता से हुए अनुबंध में रिश्वतखोरी और गैर वाजिब प्रभाव डाले जाने के खिलाफ विशेष प्रावधान शामिल हैं और इसमें सौदे से जुड़ा साख समझौता भी किया गया है। सीबीआई की आरंभिक जांच के बाद सरकार ने एक जनवरी 2014 को साख समझौते के उल्लंघन का मामला बनाकर सौदे को रद्द कर दिया। इटली की अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर दलाली मामले में पिछले सप्ताह उन दो अधिकारियों को चार-चार साल कैद की सजा सुनाई, जो इसमें दोषी पाए गए थे और गिरफ्तार थे।

agusta-westland-deal-scam

क्या होगा इस सौदे का?

यह पूरा सौदा 3600 करोड़ का था, जिसमें से तकरीबन एक हजार करोड़ का भुगतान भारत ने कर दिया है। भारत ने सौदा रद्द करने के बाद कंपनी द्वारा दी गई बैंक गारंटी को भुनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी वजह से भारत ने जो 1000 करोड़ का भुगतान किया है वह डूबने से बच जाएगा। सरकार के इंटीग्रिटी पैक्ट (समझौते) के तहत ईमानदारी से काम करने की संधि के तहत कोई भुगतान विदेशी कंपनी को किया गया है तो विक्रेता को दिया गया पूरा धन वापस पाने का हकदार भारत है। रक्षा मंत्रालय की रक्षा खरीद प्रक्रिया के तहत सभी रक्षा सौदे होते हैं और इसी के अंतर्गत विदेशी विक्रेताओं के साथ ‘इंटिग्रिटी पैक्ट’ का ध्यान रखा जाता है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अगस्ता वेस्टलैंड के खिलाफ इस सौदे में दलाली खिलाये जाने के उसके पास पर्याप्त सबूत हैं।

क्या होगा भारत आ चुके तीन हेलीकॉप्टर का?

सौदा रद्द होने से पहले इंग्लैंड-इटली की संयुक्त कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से भारत आ चुके तीन वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सरकार की गले की हड्डी बन चुके हैं। वायुसेना के हिंडन एयरबेस पर खड़े इन हेलीकॉप्टरों को वायुसेना अपने बेड़े में रखने से साफ इनकार कर चुकी है। कंपनी इन हेलीकॉप्टरों को वापस लेने से यह कहकर मना कर चुकी है कि एक साल पुराने हो चुके हेलीकॉप्टरों को वापस लेने का कोई औचित्य नहीं है। वैसे भी कंपनी सौदा रद्द करने पर सवाल उठा रही है। ऐसे में रक्षा मंत्रालय में इस बात पर भी विचार हो रहा है कि क्यों न इन हेलीकॉप्टरों को निजी कम्पनियों को बेच दिया जाए। वायुसेना के लिए सिर्फ तीन अगस्ता हेलीकॉप्टरों का स्कवाड्रन बनाना मुश्किल होगा।

नवीनतम सामायिक आलेख

June 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top