EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu
आज का कर्रेंट अफेयर्स

डोनाल्ड ट्रम्प का निजी जीवन

डोनाल्ड जॉन ट्रम्‍प का जन्म 14 जून 1946 को न्यूयॉर्क सिटी के क्वींस में हुआ था। ट्रंप के पिता फ्रेड ट्रंप ने रियल एस्टेट में काफी कामयाबी हासिल की थी। ट्रंप अपने माता-पिता की पांचवी संतान में चौथे नंबर पर आते हैं। उनके पिता जर्मनी से थे और एक समय वे अमेरिका के बड़े रियल स्टेट कारोबारी थे। बेटा बिगड़ न जाए इसलिए ट्रंप के माता-पिता ने बेटे को पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क मिल्ट्री स्कूल भेज दिया। उन्होंने फ़ोडर्म विश्वविद्यालय और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के वार्टन स्कूल ऑफ़ फ़िनान्स एण्ड कॉमर्स में पढ़ाई की है। डोनाल्ड ट्रंप अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूयॉर्क के मैनहटन में बस गए। उन्होंने तीन शादियां की हैं। 1977 में पहला विवाह इवाना ज़ेल्निकोवा के साथ, दूसरा 1993 में मार्ला मैपल्स के साथ और 2005 में मेलानिया नाउस के साथ हुआ। उनकी पहली बीवी से तीन बच्चे हैं, दूसरी से एक और तीसरी पत्नी से भी एक बच्चा है। उनके आठ नाती-पोते हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प का बिजनेस करियर

सत्तर के दशक में ही पिता से पैसे लेकर ट्रंप ने भारी नुकसान में चल रहे कमोडोर होटल को सात करोड़ डॉलर में खरीदा। उनका ये दांव बेहद कामयाब रहा। वे रातों-रात करोड़पति बन गए थे। 1982 में ट्रंप ने न्यूयॉर्क में ट्रंप टॉवर बनवाया। ये न्यूयॉर्क की मशहूर इमारतों में से एक है। डोनाल्ड ट्रंप निजी स्तर पर भले ही दिवालिए न हुए हों लेकिन उनके द्वारा शुरू किए गए कई फर्म जैसे होटल और कसीनो दिवालिए हो गए। वे कई गोल्फ कोर्स, यूनिवर्सिटी चलाने के साथ-साथ मिस यूएसए, मिस यूनिवर्स जैसे मुकाबलों में हिस्सेदारी रखते हैं। 90 के दशक की मंदी के चलते, डोनाल्ड ट्रंप के रियल एस्टेट के कारोबार को भारी नुकसान हुआ। हालांकि 1997 में ट्रंप ने शानदार तरीके से वापसी की। उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता, मिस यूएसए और मिस टीन यूएसए की फ्रैंचाइजी खरीद ली। मनोरंजन की दुनिया में डोनल्ड का ये पहला कदम था।

President of America Donald Trump

डोनाल्ड ट्रम्प का राजनीतिक जीवन

1999 में डोनाल्ड ने राजनीति में हाथ आजमाया और रिफॉर्म पार्टी बनाई। उनका इरादा था कि साल 2000 में रिफॉर्म पार्टी उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए। लेकिन, पार्टी के अंदरुनी झगड़ों से तंग आकर उन्होंने फ़रवरी 2000 में खुद को चुनाव से अलग कर लिया। 2001 से 2008 तक डेमोक्रेटिक पार्टी में और 2009 से रिपब्लिकन पार्टी में रह कर राजनीतिक गतिविधियों में रहे। इसके बाद 2015 में ट्रंप ने रिपब्लिकन प्रेजिडेंशल नॉमिनेशन के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। 2016 में रिपब्लिकन पार्टी ने ट्रंप को आधिकारिक रूप से अपना उम्‍मीदवार घोषित किया।

डोनाल्ड ट्रंप और विवाद

चुनाव की प्राथमिक प्रक्रिया के दौरान ट्रंप के कई बयानों ने विवाद खड़े किए। मसलन, अवैध इमिग्रेशन को रोकने के लिए ट्रंप ने यूएस और मेक्सिको के बीच दीवार बनाने का वादा किया और सभी मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश पर बैन लगाने का प्रस्ताव रखा। इस पर काफ़ी हंगामा मचा था। आज भी बहुत से लोगों को लगता है कि ट्रंप की मुस्लिम विरोधी छवि पूरी दुनिया के लिए ख़तरनाक है। विवाद यहीं नहीं थमा। चुनाव प्रचार के दौरान डोनल्ड ट्रंप का एक ऑडियो सामने आया था जिसमें वे महिलाओं के बारे में अभद्र बातें करते सुने गए। ये वीडियो एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान का था।

डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव में जीत

डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति बन चुके हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कई रिकार्ड भी बनाया है। 70 साल की उम्र के ट्रंप अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने हैं। 60 सालों में वे पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जो पहले गर्वनर नहीं रहे।

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top