EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

Tag Archive for: Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026/by Team EduDose

भारतीय संसद ने हाल ही में ‘आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026’ (Andhra Pradesh Reorganisation (Amendment) Bill, 2026) पारित किया था.

इस विधेयक ने आंध्र प्रदेश की राजधानी को लेकर पिछले 12 वर्षों से चली आ रही राजनीतिक अनिश्चितता को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है. इस विधेयक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई हैं:

विधेयक के मुख्य उद्देश्य

  • इस विधेयक का उद्देश्य ‘अमरावती’ (Amaravati) को आंध्र प्रदेश की एकमात्र, स्थायी और वैधानिक राजधानी (Sole and Permanent Capital) के रूप में आधिकारिक मान्यता देना है.
  • यह विधेयक राज्य में ‘तीन राजधानियों’ (Three-capital model) के किसी भी भविष्य के विचार को कानूनी रूप से अस्वीकार करता है.

प्रमुख कानूनी संशोधन

  • यह विधेयक मूल ‘आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014’ (जिसके तहत तेलंगाना अलग राज्य बना था) में महत्वपूर्ण संशोधन करता है.
  • 2014 के मूल अधिनियम की धारा 5(2) में संशोधन कर अमरावती को राज्य की राजधानी बनाया गया है.
  • विधि और न्याय मंत्रालय की राजपत्र (Gazette) अधिसूचना के अनुसार, इस कानून को 2 जून 2024 से लागू माना जाएगा. 2 जून 2024 को ही हैदराबाद के संयुक्त राजधानी रहने की 10 वर्ष की समय सीमा समाप्त हुई थी.

संशोधन की आवश्यकता क्यों?

  • 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद, ‘हैदराबाद’ को 10 वर्षों (जून 2024 तक) के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया था.
  • 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ‘अमरावती’ को नई ग्रीनफील्ड राजधानी के रूप में चुना था और इसका शिलान्यास किया गया था.

 तीन राजधानी विवाद

2019 में वाई.एस.आर. कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की सरकार आने के बाद उन्होंने विकेंद्रीकरण के नाम पर तीन राजधानियों का प्रस्ताव रखा था:

  1. विशाखापत्तनम (कार्यकारी राजधानी)
  2. अमरावती (विधायी राजधानी)
  3. कुरनूल (न्यायिक राजधानी)

इस 3-राजधानी विवाद को सुलझाने के लिए 28 मार्च 2026 को आंध्र प्रदेश विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से अमरावती को संवैधानिक दर्जा देने की मांग की थी.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2026-04-03 20:49:502026-04-07 20:58:04आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

आंध्र प्रदेश में नई जनसंख्या नीति विधानसभा में पेश किया गया

March 6, 2026/by Team EduDose

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में ‘जनसंख्या प्रबंधन नीति’ (Population Management Policy) का ड्राफ्ट विधानसभा में पेश किया है.

इस नीति का मुख्य उद्देश्य ‘जनसंख्या नियंत्रण’ की पुरानी सोच को बदलकर ‘जनसंख्या देखभाल’ (Population Care) पर ध्यान केंद्रित करना और राज्य में युवा आबादी को बढ़ाना है. इसे 1 अप्रैल 2026 से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है.

नई नीति की प्रमुख विशेषताएं

  • दूसरे या तीसरे बच्चे को जन्म देने वाले परिवार को प्रसव के समय ‘पोषण-शिक्षा-सुरक्षा पैकेज’ के तहत ₹25,000 की एक मुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
  • तीसरे बच्चे के लिए पहले 5 वर्षों तक हर महीने ₹1,000 की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी.
  • तीसरे बच्चे को 18 वर्ष की आयु तक सरकारी या आवासीय विद्यालयों में बिल्कुल मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी.
  • तीसरे बच्चे के जन्म पर माताओं को 12 महीने (1 वर्ष) का विशेष मातृत्व अवकाश देने का प्रस्ताव है.
  • पिताओं के लिए भी 2 महीने की विशेष छुट्टी का प्रावधान किया गया है.

इस नई नीति की आवश्यकता क्यों पड़ी?

  • 1993 में आंध्र प्रदेश की कुल प्रजनन दर 3.0 थी, जो अब खतरनाक रूप से गिरकर 1.5 पर आ गई है. जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखने के लिए यह दर कम से कम 2.1 होनी चाहिए.
  • सरकार को चिंता है कि यदि जन्म दर इसी तरह गिरती रही, तो 2047 तक राज्य की 23% आबादी बुजुर्ग हो जाएगी. इससे भविष्य में अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए ‘युवा कार्यबल’ की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2026-03-06 13:49:362026-03-09 14:03:00आंध्र प्रदेश में नई जनसंख्या नीति विधानसभा में पेश किया गया

तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बीच लंबित मु्द्दों के समाधान के लिए समितियों का गठन

July 9, 2024/by Team EduDose

तेलंगाना और आंध्रप्रदेश ने विभाजन के बाद से लंबित मु्द्दों के समाधान के लिए उच्‍च स्‍तरीय समितियों के गठन का निर्णय लिया है.

मुख्य बिन्दु

  • तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द्रबाबू नायडू ने लंबित मुद्दों को लेकर 6 जुलाई को हैदराबाद में बैठक की थी.
  • बैठक में, आंध्रप्रदेश के पुनर्गठन और तेलंगाना के गठन से जुडे सभी लंबित मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की गई.
  • तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के. रेवंत रेड्डी और आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द्रबाबू नायडू ने दोनों राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों और तीन अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों के नेतृत्‍व में एक समिति के गठन का निर्णय लिया.
  • यह समिति विभिन्‍न संस्‍थानों की परिसंपत्तियों के बंटवारे सहित सभी लंबित मुद्दों को देखेगी. यदि समिति किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाती है, तो उस मामले को मंत्रियों की समिति के पास भेजा जाएगा.
  • मंत्रियों की समिति में भी मामले का निपटारा न हो पाने की स्थिति में, उस विषय को दोनों मुख्‍यमंत्रियों के पास भेजा जाएगा.
  • दोनों राज्‍यों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक स्‍तर के अधिकारियों की समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया है.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-07-09 11:37:442024-07-09 11:37:44तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बीच लंबित मु्द्दों के समाधान के लिए समितियों का गठन

‘हैदराबाद’ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी नहीं रहा

June 5, 2024/by Team EduDose

हैदराबाद, 2 जून 2024 से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी नहीं रह गया है. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के अनुसार, 2 जून 2024 से हैदराबाद केवल तेलंगाना की राजधानी होगा.

मुख्य बिन्दु

  • वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय हैदराबाद को 10 वर्षों के लिए दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी बनाया गया था. तेलंगाना 2 जून, 2014 को अस्तित्व में आया था.
  • फरवरी 2014 में संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पारित होने के बाद 2 जून 2014 को तेलंगाना राज्य का गठन हुआ था. तेलंगाना राज्य के गठन की मांग दशकों से की जा रही थी.
  • अब तक आंध्र प्रदेश की अपनी कोई राजधानी नहीं बन पाई है. आंध्र प्रदेश में अमरावती और विशाखापत्तनम के बीच लड़ाई है. दोनों शहरों में राजधानी वहां बनाए जाने को लेकर आंदोलन चल रहे हैं.
  • आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के पारित होने के बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश राज्य के लिए नई राजधानी के विकल्पों का अध्ययन करने के लिए के.सी.शिवरामकृष्णन की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की थी. समिति ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी बनाने का सुझाव दिया था.
  • आंध्र के मौजूदा मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम को प्रशासनिक राजधानी होगी, अमरावती को विधानमंडल की सीट और कुरनूल को न्यायिक राजधानी बनाए जाने की बात कही थी.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2024-06-05 20:45:372024-06-05 20:45:37‘हैदराबाद’ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी नहीं रहा

कृष्णा-गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्डों के अधिकार क्षेत्र को अधिसूचित किया गया

July 17, 2021/by Team EduDose

केंद्र सरकार ने कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (KRMB) और गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्ड (GRMB) के अधिकार क्षेत्र को अधिसूचित कर दिया है. यह अधिसूचना आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत जारी किया गया है. जल शक्ति मंत्रालय ने 16 जुलाई को यह जानकारी दी.

इस अधिसूचना में गोदावरी और कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड को इन दोनों नदियों पर सूचीबद्ध परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नियमन, संचालन और रखरखाव के लिए शक्तियां दी गयी हैं. केंद्र सरकार ने 2 जून 2014 को गोदावरी और कृष्णा नदियों पर परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नियमन, रखरखाव और संचालन के लिए दो नदी बोर्ड का गठन किया था.

अधिसूचना का महत्व

इस अधिसूचना से दोनों राज्यों के बीच क्षेत्र में जल प्रबंधन को लेकर होने वाले टकराव के घटने की उम्मीद है. दो बोर्डों के अधिकार क्षेत्र अधिसूचित करने का फैसला नदी बोर्ड को APRA (आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम) 2014 में दी गई जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने में सक्षम बनाएगा तथा दोनों राज्यों के बीच जल संसधान के विषयों का समाधान करेगा.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2021-07-17 18:11:382021-07-17 18:11:38कृष्णा-गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्डों के अधिकार क्षेत्र को अधिसूचित किया गया

आंध्रप्रदेश में ‘जगन्ना वासथी दीवेना’ योजना की शुरुआत की गयी

February 26, 2020/by Team EduDose

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने ‘जगन्ना वासथी दीवेना’ (Jagananna Vasthi Deevena) योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा के बाद विभिन्न पाठ्यक्रम के दौरान छात्रों को छात्रावास और भोजनालय खर्च के लिए वित्तीय मदद देने का प्रावधान है. इस योजना पर 2300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

मुख्यमंत्री ने 24 फरवरी को उत्तर तटीय आंध्र के विजयनगरम जिले से इस योजना की शुरुआत की. इस योजना से ITI, पॉलिटेक्निक, स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा लेने वाले 11,87,904 छात्रों को लाभ मिलेगा.

योजना के तहत प्रत्येक वर्ष फरवरी और जुलाई में दो किस्तों में लाभार्थी छात्रों की माताओं के बैंक खाते में राशि जमा किए जाएंगे. इसके तहत हर ITI छात्र को दस हजार रुपये, पॉलिटेक्निक के छात्रों को 15 हजार रुपये जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-02-26 23:01:402020-02-26 23:01:40आंध्रप्रदेश में ‘जगन्ना वासथी दीवेना’ योजना की शुरुआत की गयी

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के विधान परिषद को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया

January 28, 2020/by Team EduDose

आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने विधानसभा में विधान परिषद को भंग करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है. इसके बाद विधानसभा आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी. प्रस्ताव के पारित होने के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया है.
आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ताम्मिनेई सीताराम ने राज्यों में विधान परिषदों के गठन या निरस्तीकरण से संबंधित अनुच्छेद 169(1) के तहत प्रस्ताव को बहुमत से स्वीकार किया.

विधान परिषद भंग करने के उदेश्य

जगनमोहन रेड्डी की सरकार हाल ही में राज्य के उच्च सदन (विधान परिषद) में राज्य में तीन राजधानियों से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयकों (आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और समावेशी विकास और एपी कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी विधेयक) को पारित करवाने में विफल रही थी. इसी के बाद यह कदम उठाया गया है.

आंध्र प्रदेश की 58 सदस्यीय विधान परिषद में सत्तारूढ़ राजनीतिक दल YSR कांग्रेस 9 सदस्यों के साथ अल्पमत में है. इसमें विपक्षी तेलगु देशम पार्टी के 28 सदस्य हैं. सत्तारुढ़ दल सदन में वर्ष 2021 में ही बहुमत प्राप्त कर पाएगा जब विपक्षी सदस्यों का छह साल का कार्यकाल खत्म हो जाएगा.

विधान परिषद (State Legislative Council): एक दृष्टि

भारत के छः राज्यों में विधान परिषद, विधानमंडल का अंग है. यानी इन राज्यों में विधानसभा निचला सदन और विधानपरिषद उच्च सदन के रूप में गठित है. राज्यसभा की तरह विधान परिषद के सदस्य सीधे मतदाताओं द्वारा निर्वाचित नहीं होते. इसके सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव के द्वारा चुने जाते हैं. कुछ सदस्य राज्यपाल के द्वारा मनोनित किए जाते हैं.

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 171 किसी राज्य में विधानसभा के अलावा एक विधान परिषद के गठन का विकल्प प्रदान करता है. संविधान का अनुच्छेद 169 राज्य में विधान परिषद को समाप्त करने की शक्ति प्रदान की गयी है.

विधान परिषद सदस्य (MLC) का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है, जहां प्रत्येक दो वर्ष की अवधि पर इसके एक-तिहाई सदस्य कार्यनिवृत्त हो जाते हैं.

छह राज्यों में विधान परिषद का अस्तित्व

वर्तमान में छह राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद का भी गठन किया गया हैं. जम्मू-कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने से पहले यहाँ भी विधान परिषद अस्तित्व में था.

विधानपरिषद सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया

  • विधान परिषद के लगभग एक तिहाई सदस्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं.
  • एक तिहाई निर्वाचिका द्वारा, जिसमें नगरपालिकाओं के सदस्य, जिला बोर्डों और राज्य में अन्य प्राधिकरणों के सदस्य शामिल हैं, द्वारा चुने जाते हैं.
  • एक बटा बारह (1/12) सदस्यों का चुनाव निर्वाचिका द्वारा ऐसे व्यक्तियों द्वारा किया जाता है जिन्होंने कम-से-कम तीन वर्षों तक राज्य के उच्च शैक्षिक संस्थाओं में अध्यापन में लगे रहे हों.
  • एक बटा बारह सदस्यों का चुनाव पंजीकृत स्नातकों द्वारा किया जाता है जो तीन वर्ष से अधिक समय पहले पढ़ाई समाप्त कर लिए हैं.
  • शेष सदस्य राज्यपाल द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला, सहयोग आन्दोलन और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों में से नियुक्त किए जाते हैं.
कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2020-01-28 23:37:352020-05-02 21:38:23आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के विधान परिषद को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने ‘आंध्र प्रदेश दिशा विधेयक, 2019’ पारित किया

December 14, 2019/by Team EduDose

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने 13 दिसम्बर को ‘आंध्र प्रदेश दिशा विधेयक, 2019’ (आंध्र प्रदेश आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 2019) पारित किया. इस कानून के तहत दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को 21 दिनों के अंदर ट्रायल पूरा कर मौत की सजा देने का प्रावधान है. मौजूदा समयसीमा को मौजूदा चार महीना है.

इस कानून के अनुसार ऐसे मामलों में जहां संज्ञान लेने लायक साक्ष्य उपलब्ध हों, उसकी जांच सात दिनों में और ट्रायल को 14 कार्यदिवसों में पूरा करना होगा. इस कानून में भारतीय दंड संहिता की धारा 354(e) और 354(f) को भी रखा गया है. 354 (f) धारा में बाल यौन शोषण के दोषियों के लिए 10 से 14 साल तक की सजा का प्रावधान है.

कर्रेंट अफेयर्स होम लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-12-14 23:46:172019-12-15 00:54:34आंध्र प्रदेश विधानसभा ने ‘आंध्र प्रदेश दिशा विधेयक, 2019’ पारित किया

न्यायमूर्ति पी लक्ष्मण रेड्डी को आंध्र प्रदेश के पहले लोकायुक्त के रूप में शपथ दिलायी गयी

September 16, 2019/by Team EduDose

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी लक्ष्मण रेड्डी को 16 सितम्बर को राज्य के पहले लोकायुक्त के रूप में शपथ दिलायी गयी. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विजयवाड़ा में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रेड्डी को पद की शपथ दिलायी. रेड्डी का बतौर लोकायुक्त पांच साल का कार्यकाल होगा.


होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png 0 0 Team EduDose https://www.edudose.com/wp-content/uploads/2014/05/Logo.png Team EduDose2019-09-16 23:11:452019-09-18 13:49:33न्यायमूर्ति पी लक्ष्मण रेड्डी को आंध्र प्रदेश के पहले लोकायुक्त के रूप में शपथ दिलायी गयी

नवीनतम सामायिक आलेख

May 18, 2026

तीसरा ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ ओस्लो में संपन्न

May 13, 2026

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में नए विधानसभा का गठन

May 12, 2026

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

May 12, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया CDS नियुक्त किया गया

May 12, 2026

भारत ने MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

May 12, 2026

स्वदेशी निर्देशित बम प्रणाली ‘तारा’ का पहला सफल परीक्षण

April 29, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते

April 13, 2026

कल्पाक्कम स्थित PFBR ने क्रिटिकेलिटी हासिल की, जानिए क्या होता है क्रिटिकेलिटी

April 12, 2026

भारत का त्रि-चरणीय परमाणु कार्यक्रम

April 9, 2026

नासा का आर्टेमिस-2 मिशन: मनुष्य एक बार फिर से चंद्रमा के करीब पहुंचा

April 7, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा

April 4, 2026

भारत का पहला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ छत्तीसगढ़ में आयोजन किया गया

April 4, 2026

स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी को विशाखापत्तनम में बेडे़ में शामिल

April 4, 2026

जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

April 3, 2026

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित

March 31, 2026

बुल्गारिया और रोमानिया यूरोप के ‘शेंगेन क्षेत्र’  में शामिल हुए

March 31, 2026

भारत की नई बाघ और हाथी संरक्षण रिपोर्ट 2026 का मसौदा जारी

March 31, 2026

मियामी ओपन 2026 (टेनिस): जैनिक ने पुरुष और आर्यना ने महिला एकल जीता

March 28, 2026

RBI ने कुछ देशों के साथ करेंसी स्वैप समझौतों को सक्रिय किया, जानिए क्या होता है करेंसी स्वैप

March 28, 2026

बालेंद्र शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

March 27, 2026

जर्मन गणितज्ञ गर्ड फाल्टिंग्स को एबेल पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया

March 27, 2026

ISRO ने पुष्पक-RLV का सफल परीक्षण किया

March 25, 2026

विश्‍व तपेदिक दिवस, भारत का तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम

March 25, 2026

विश्व मौसम विज्ञान दिवस: स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट

March 22, 2026

देश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए BHAVYA को मंजूरी

March 19, 2026

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया जाएगा

March 19, 2026

98वें अकादमी पुरस्कार: वन बैटल आफ्टर अनदर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 ऑस्कर पुरस्कार

March 18, 2026

एशिया-अफ्रीका एग्री अलायंस की आधिकारिक शुरुआत

March 18, 2026

भारतीय संसद ने ‘विनियोग विधेयक 2026’ सफलतापूर्वक पारित किया

March 17, 2026

नागोया प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट

  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top