वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

2 अक्टूबर 2019: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गयी
/by Team EduDose2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती थी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने नई दिल्ली में राजघाट स्थित बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दिन राजधाट में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. महात्मा गांधी सर्वधर्म समभाव के पक्षधर थे. […]
1 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस (International Coffee Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उन सभी लोगों को प्रति सम्मान व्यक्त करना है जो खेत से दुकान तक कॉफ़ी को पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कॉफ़ी आर्गेनाईजेशन ने इस जुलाई 2015 में आधिकारिक तौर पर इसे […]
1 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस (International Day for Older Persons) के रूप में मनाया जाता है. बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने के लिए और लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसम्बर, 1990 को यह निर्णय लिया […]
आजाद हिंद फौज के पूर्व सैनिक वी गणेशन का निधन
/by Team EduDoseआजाद हिंद फौज (INA) के पूर्व सैनिक वी गणेशन का 30 सितंबर को निधन हो गया है. वह 94 वर्ष के थे. वह नागपट्टनम (तमिलनाडु) जिले में वेदरण्यम के रहने वाले थे. गणेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली आजाद हिंद फौज में 18 साल की आयु में भर्ती हुए थे और उन्होंने सिंगापुर […]
भारत की भवानी देवी ने बेल्जियम तलवारबाजी प्रतियोगिता में महिला व्यक्तिगत वर्ग का रजत पदक जीता
/by Team EduDoseभारत की भवानी देवी ने बेल्जियम के घेंट में तोरनोई सेटेलाइट तलवारबाजी प्रतियोगिता (विश्व स्तर) में महिला साबरे व्यक्तिगत वर्ग का रजत पदक जीता. 30 सितम्बर को इस प्रतियोगिता के फाइनल में भवानी देवी को अजरबेजान की बाश्ता अना ने 10-15 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता. भवानी देवी ने सेमीफाइनल में इटली की मार्टिना […]
विश्व एथेलेटिक्स: अनु रानी के महिला जैवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं
/by Team EduDoseअनु रानी AAF विश्व एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप के महिला जैवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. दोहा में आयोजित इस प्रतियोगिता के क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 62.43 मीटर तक जैवलिन फेंक कर 62.34 मीटर का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा. इस राउंड में अनु रानी पांचवें स्थान पर रहीं.
SBI, आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में शाखा खोलने वाला पहला भारतीय बैंक बना
/by Team EduDoseभारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मेलबर्न कार्यालय 30 सितम्बर को शुरू हो गया. इस तरह SBI पहला भारतीय बैंक हो गया है जिसकी आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में शाखा है. SBI का मेलबर्न कार्यालय विक्टोरिया और भारत के बीच बढ़ते व्यापारिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा. यह कार्यालय राज्य की भारत […]
चीन ने 1 अक्टूबर को 70वां राष्ट्रीय दिवस मनाया
/by Team EduDoseचीन ने 1 अक्टूबर 2019 को अपना 70वां राष्ट्रीय दिवस मनाया. इस दिवस के आधिकारिक समारोह की शुरुआत 30 सितम्बर को हुई थी. समारोह की शुरुआत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के संस्थापक माओ जेडोंग की संरक्षित रखी गई पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देकर की. इस अवसर पर आयोजित […]
सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट के तहत तुरंत गिरफ्तारी पर रोक के फैसले को रद्द किया
/by Team EduDoseसुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक के अपने फैसले को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने अगस्त 2018 में दिए इस फैसले में माना था कि SC/ST एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी की व्यवस्था के चलते कई बार बेकसूर लोगों को जेल जाना पड़ता है. कोर्ट ने तुंरत गिरफ्तारी पर रोक लगाई […]
DRDO ने स्वदेशी उपकरणों वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया
/by Team EduDoseरक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 30 सितम्बर को स्वदेशी उपकरणों वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के भू-हमला संस्करण का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण ओडि़सा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से किया गया. यह मिसाइल जमीनी लड़ाई में उपयोगी साबित होगी. इस मिसाइल को ज़मीन और समुद्र में स्थित प्लेटफॉर्म दोनों से दागा जा […]