वार्षिक
यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए
एडुडोज वीकली समसामयिकी और विश्व घटना चक्र में आप पाएंगे, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राज्य, खेलकूद, पुरष्कार, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था से संवंधित वे सभी न्यूज़ और ऑनलाइन टेस्ट जिनके पूछे जाने की संभावना आगामी परीक्षाओं में है.

23 अक्तूबर: अन्तर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
/by Team EduDoseप्रत्येक वर्ष 23 अक्तूबर को अन्तर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस (World Snow Leopard Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य इन प्राणियों का संरक्षण और हिमालय में वन्य जीवन की रक्षा करना है. देश में हिम तेंदुओं की गणना के लिए पहले राष्ट्रीय प्रोटोकॉल का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस के अवसर पर […]
2024 का पेरिस ओलिंपिक खेलों के लोगो का अनावरण किया गया
/by Team EduDose2024 का ओलिंपिक खेल फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जायेगा. इस खेल प्रतियोगिता का लोगो 22 अक्टूबर को जारी किया गया. इसमें ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों के लिए अलग-अलग लोगो लॉन्च किया गया है. यह लोगो सर्कुलर डिज़ाइन और पेरिस 2024 आर्ट डेको स्टाइल (art deco style) में हैं. इस लोगो में पेरिस-2024 […]
सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के 39वें अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
/by Team EduDoseभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 23 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के 39वें अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया. अध्यक्ष पद के लिए गांगुली का चयन सर्वसम्मति से हुआ है. गांगुली को BCCI की महासभा में अगले नौ महीने के लिए आधिकारिक तौर पर बोर्ड की अध्यक्षता की कमान सौंपी […]
दिल्ली को हराकर बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग-7 का खिताब जीता
/by Team EduDoseप्रो कबड्डी लीग-7 (PKL 7) का खिताब बंगाल वॉरियर्स ने जीत लिया है. इस प्रतियोगिता के फाइनल में बंगाल ने दबंग दिल्ली को हराकर पहली बार चैंपियन बना. यह मुकवाला अहमदाबाद के ट्रांसटेडियो के एका एरेना में खेला गया था. बंगाल वॉरियर्स ने पहली बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता.
सरकार ने MTNL का BSNL में विलय का फैसला लिया
/by Team EduDoseसरकार ने आर्थिक संकट से जूझ रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL का BSNL में विलय का 23 अक्टूबर को फैसला लिया. पुनरुत्थान पैकेज के तहत दोनों कंपनियों का विलय होगा. दोनों कंपनियों की मजबूती के लिए सरकार 29,937 करोड़ रुपए खर्च करेगी. 15000 करोड़ रुपए सॉवरेन बॉन्ड के जरिए जुटाए जाएंगे.
तुर्की की सीमा को कुर्द लड़ाकों से खाली कराने के लिए रूस और तुर्की ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये
/by Team EduDoseसीरिया और तुर्की की सीमा को कुर्द लड़ाकों से खाली कराने के लिए रूस और तुर्की ने 22 अक्टूबर को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये. इसका उद्देश्य सीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके पर साझा नियंत्रण स्थापित करना है. समझौते के तहत तुर्की को उन इलाकों का नियंत्रण मिलेगा, जिनमें उसने इस महीने के शुरू में कार्रवाई […]
कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की
/by Team EduDoseकनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की है. 21 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में नजदीकी मुकाबले में ट्रूडो ने सत्ता पर वापसी करने में कामियाबी हासिल की. हालांकि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है. 338 सीटों वाली कनाडा की संसद के चुनाव में लिबरल […]
हांगकांग प्रशासन ने विवादित प्रत्यर्पण कानून को वापस लिया
/by Team EduDoseहांगकांग प्रशासन ने 23 अक्टूबर को विवादित प्रत्यर्पण कानून को वापस ले लिया. इस कानून के कारण वहां कई महीनों तक अराजक प्रदर्शन हो रहे थे. ये प्रदर्शन बाद में एक बड़े लोकतांत्रिक परिवर्तन के अभियान में बदल गये थे. इस कानून को वापस लिये जाने की प्रतीक्षा लंबे समय से हो रही थी. हांगकांग […]
भारत और बंगलादेश के हितधारकों की पहली बैठक गुवाहाटी में आयोजित की गयी
/by Team EduDoseभारत और बंगलादेश के हितधारकों की पहली बैठक 22-23 अक्टूबर को गुवाहाटी में आयोजित की गयी. इस बैठक समारोह का उद्घाटन असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया. बैठक का उद्देश्य आसियान देशों (Association of Southeast Asian Nations) तथा बंगलादेश, भूटान और नेपाल के साथ व्यापार विस्तार में असम को केंद्र-बिंदु बनाना था. इस बैठक […]
जापान के नए सम्राट नारूहितो ने औपचारिक तौर पर जापान का सिंहासन संभाला
/by Team EduDoseजापान के नए सम्राट नारूहितो ने 22 अक्टूबर को तोक्यो में एक भव्य समारोह में औपचारिक तौर पर जापान का सिंहासन संभाला. 59 वर्षीय सम्राट ने अपने पिता तथा तत्कालीन सम्राट अकिहितो के गद्दी त्यागने के बाद मई 2019 में ही आधिकारिक रूप से कार्य संभाल लिया था. जापान की यात्रा पर गये राष्ट्रपति रामनाथ […]