सेतुरमन पंचनाथन अमेरिका में प्रतिष्ठित नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक चुने गये

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमरीकी कंप्यूटर वैज्ञानिक सेतुरमन पंचनाथन को प्रतिष्ठित नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) का निदेशक चुना है. पंचनाथन फ्रांस कोर्डोवा का स्थान लेंगे, जिनका निदेशक के रूप में छह साल का कार्यकाल 2020 में समाप्त होगा. NSF एक अमरीकी सरकारी एजेंसी है जो विज्ञान और इंजीनियरिंग के सभी गैर-चिकित्सा क्षेत्रों में मौलिक […]

भारत और रूस के बीच इंद्र युद्ध-अभ्यास आयोजित किया गया

भारत और रूस के बीच 10 से 19 दिसम्बर तक त्रि-सेवा युद्ध-अभ्यास ‘इंद्र’ (INDRA) का आयोजन किया गया. यह अभ्यास झांसी, पुणे और गोवा में आयोजित किया गया था. इस युद्ध-अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी ताल-मेल और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना तथा समुद्री सुरक्षा के लिए आपसी समझ को विकसित करना […]

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री भारत की यात्रा, गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अन्‍तोनियो कोस्‍ता ने 19-20 दिसम्बर को भारत की यात्रा की. अक्‍टूबर 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री कोस्‍टा की यूरोप से बाहर यह पहली द्विपक्षीय यात्रा थी. इस यात्रा के क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता बैठक की. ये तीन […]

दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली 26 जनवरी 2020 से एक केन्‍द्रशासित प्रदेश होंगे

दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली का 26 जनवरी 2020 को औपचारिक रूप से विलय हो जायेगा. इस तिथि से ये दोनों केन्‍द्रशासित प्रदेशों का विलय प्रभावी हो जायेगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन दोनों के विलय के लिए 19 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की. लोकसभा और राज्‍यसभा ने हाल ही में दादरा […]

पूर्व न्यायाधीश सीवी रामुलु तेलंगाना के प्रथम लोकायुक्त पद पर नियुक्त किये गये

तेलंगाना के प्रथम लोकायुक्त के रूप में उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सीवी रामुलु की नियुक्ति की गयी है. इस राज्य के उप-लोकायुक्त पद पर पूर्व विधि सचिव वी निरंजन राव की नियुक्ति की गयी है. राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष पद पर पूर्व न्यायाधीश जी चंद्रैया को नियुक्त किया गया है. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर […]