जनवरी माह का अंतिम रविवार: विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस

प्रत्येक वर्ष जनवरी के अंतिम रविवार को विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस (World Leprosy Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य, कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सहायता तथा इस रोग से पीड़ित लोगों की देखभाल करने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने के बारे में जागरूकता पैदा करना हैं. वर्ष […]

‘बीटिंग द रिट्रीट’ के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

71वें गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक रूप से समापन नई दिल्‍ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ के साथ हो गया. गणतंत्र दिवस समारोह 26 से 29 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस अवसर पर मुख्‍य समारोह दिल्ली में राजपथ पर आयोजित किया गया था. यहां हर साल की तरह […]

ऑक्सफोर्ड ने ‘संविधान’ शब्द को ‘2019 का ऑक्सफोर्ड का हिंदी शब्द’ नामित किया

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) ने ‘संविधान’ शब्द को 2019 का ऑक्सफोर्ड का हिंदी शब्द नामित किया है. OUP ने कहा कि इस शब्द ने वर्ष 2019 में व्यापक स्तर पर अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया. यह शब्द इसलिए चुना गया कि 2019 में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को संविधान की […]

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का 27 जनवरी को निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. वह वर्ष 1956 से 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली और इस दौरान वर्ष 1963 से 1966 तक वह टीम की कप्तान भी रहीं.

तरनजीत संधू अमेरिका में भारत के राजदूत और हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के विदेश सचिव नियुक्त किये गये

अमेरिका में भारत के अगले राजदूत के रूप में तरनजीत सिंह संधू को नियुक्त किया गया है. संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं. वर्तमान में वह श्रीलंका में भारत के राजदूत रूप में कार्यरत हैं. कोलंबो में उच्चायुक्त रहने से पहले संधू वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के उप-प्रमुख थे. हर्षवर्धन श्रृंगला […]