ISRO ने GSLV-F 10 जियो इमेजिंग सैटेलाइट, GISAT-1 के प्रक्षेपण की घोषणा की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 5 मार्च को जियो इमेजिंग सैटेलाइट- GISAT-1 का प्रक्षेपण करेगा. यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया जायेगा. इस प्रक्षेपण में GSLV-F 10 राकेट के माध्यम से GISAT-1 सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (भू-समकालीन स्थानांतरण कक्षा- GTO) में स्थापित किया जाएगा. इसके बाद, उपग्रह प्रणोदन प्रणाली का […]

मिस्र के पूर्व-राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन

अरब गणराज्य मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का 25 फरवरी को निधन हो गया. वे 91 वर्ष के थे. होस्नी मुबारक तीस वर्ष तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे थे. वे मिस्र के चौथे राष्ट्रपति थे. मुबारक के नेतृत्व में 1991 में खाड़ी युद्ध में मिस्र ने सक्रिय भागीदारी निभाई थी. मोहम्मद होस्नी मुबारक […]

आंध्रप्रदेश में ‘जगन्ना वासथी दीवेना’ योजना की शुरुआत की गयी

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने ‘जगन्ना वासथी दीवेना’ (Jagananna Vasthi Deevena) योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा के बाद विभिन्न पाठ्यक्रम के दौरान छात्रों को छात्रावास और भोजनालय खर्च के लिए वित्तीय मदद देने का प्रावधान है. इस योजना पर 2300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. मुख्यमंत्री ने […]

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की भारत यात्रा, दोनों देशों के बीच 3 अरब डालर से ज्यादा के रक्षा सौदे पर सहमति

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने 24-25 फरवरी को भारत की यात्रा पर थे. उनकी यह पहली भारत यात्रा थी. इस यात्रा में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी पत्‍नी और अमरीका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रम्‍प और प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी आये थे. इस यात्रा में राष्‍ट्रपति ट्रंप की सलाहकार और उनकी पुत्री इवांका ट्रंप तथा […]

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दिया

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 24 फरवरी को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा वहां के राजा सुल्तान अब्दुल्लाह सुल्तान शाह को सौंपा. महातिर के इस्तीफे के साथ ही मलेशिया में अब नई सरकार के गठन की संभावनाएं तेज हो गईं हैं. महातिर ने उप-प्रधानमंत्री वान अजीजा वान इस्माइल को देश के अंतरिम प्रधानमंत्री […]