तनावग्रस्त लोन की रीस्ट्रक्चरिंग के लिए केवी कामत समिति का गठन किया गया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तनावग्रस्त लोन (stressed assets) को बिना NPA घोषित किए, उसकी रीस्ट्रक्चरिंग के लिए एक एक्सपर्ट समिति का गठन किया है. केवी कामत को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. यह समिति लोन रीकास्ट विंडो पर RBI को सुझाव देगी और वित्तीय शर्तों और किसी खास सेक्टर के लिए खास […]

8 अगस्त 2020: ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 78वीं वर्षगांठ

8 अगस्त 2020 को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ (अगस्त क्रांति दिवस) की 78वीं वर्षगांठ मनाई गयी. आज से 78 साल पहले 1942 में आज ही के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बंबई अधिवेशन में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ को मंजूरी दी थी, इससे स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए एक बड़े आंदोलन का मार्ग प्रशस्त हुआ था. 8 […]

गिरीश चंद्र मुर्मू भारत के 14वें CAG नियुक्त किये गये

सरकार ने गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का 14वां नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 अगस्त को उनको पद की शपथ दिलाई. मुर्मू ने राजीव महर्षि का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल 7 अगस्त को पूरा हो गया था. उनकी नियुक्ति पदभार संभालने के तिथि से प्रभावी होगी. […]

1-7 अगस्त: विश्व स्तनपान सप्ताह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week- WBW) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य स्तनपान को प्रोत्साहन तथा समर्थन देना है. स्तनपान, बच्चे के जीवन और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण व कम लागत वाला प्रयास है. यह दिवस UNICEF, WHO और उनके सहयोगी संस्थाओं द्वारा मनाया […]

7 अगस्त: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य हथकरघा उद्योग के महत्व एवं आमतौर पर देश के सामाजिक आर्थिक योगदान में इसके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और हथकरघा को बढ़ावा देना, बुनकरों की आय को बढ़ाना और उनके गौरव में वृद्धि करना है. […]