भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 49 वर्ष के थे. मिडफील्डर चैपमैन 1995 से 2001 तक भारत की तरफ से खेले थे, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 1997 में सैफ कप जीता था. क्लब स्तर पर कार्लटन चैपमैन ने ईस्ट बंगाल और […]

13 अक्टूबर: अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (International Day for Natural Disaster Reduction) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने के उद्देश्य प्राकृतिक आपदा को लेकर जागरूकता बढाना है. वर्ष 2020 के आपदा न्यूनीकरण दिवस का विषय (थीम) ‘good disaster risk governance’ है. अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस को मनाने की […]

फ्रेंच ओपन टेनिस 2020: राफेल नडाल पुरुष एकल और इगा स्वोटेक महिला एकल की विजेता

फ्रेंच ओपन टेनिस 2020 प्रतियोगिता फ्रांस के पेरिस में स्टेड रोलैंड गैरोस में 21 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक खेला गया. यह फ्रेंच ओपन का 124वां संस्करण था. इस प्रतियोगिता के विजेताओं और उप-विजेताओं की सूची इस प्रकार है: वर्ग विजेता उप-विजेता पुरुष सिंगल्‍स राफेल नडाल (स्पेन) नोवाक जोकोविच (सर्बिया) महिला सिंगल्‍स इगा स्वोटेक (पोलैंड) […]

12 अक्टूबर: विश्व आर्थराइटिस दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 अक्टूबर को विश्व आर्थराइटिस दिवस (World Arthritis Day) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य आर्थराइटिस (गठिया) के विषय में जागरूकता बढ़ाना है. पहली बार दुनियाभर में यह दिवस 12 अक्तूूबर 2013 को मनाया गया. आर्थराइटिस क्या है? आर्थराइटिस को जोड़ों का रोग माना जाता है, जिसमें व्यक्ति के जोड़ों में […]

भारत ने पहली स्‍वदेशी ऐंटी-रेडिएशन मिसाइल ‘रूद्रम-1’ का सफल परीक्षण किया

भारत ने पहली स्‍वदेशी ऐंटी रेडिएशन मिसाइल ‘रूद्रम-1’ (RUDRAM-1) का सफल परीक्षण किया है. परीक्षण में इस मिसाइल को फाइटर एयरक्राफ्ट सुखोई-30 से छोड़ा गया. यह मिसाइल टेस्‍ट भारतीय वायुसेना के लिए था. रूद्रम ऐंटी-रेडिएशन मिसाइल को डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विकसित किया है. यह देश की पहली न्‍यू जेनेरेशन ऐंटी रेडिएशन […]